NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
गोवा में फिर से भाजपा सरकार
गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों पर मतदन हुआ था जिसमें से भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस ने 11, गोवा फारवर्ड पार्टी एक सीट, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के खाते में 2 सीटें, आम आदमी पार्टी 2 सीट, एक सीट पर गोवा रिवॉल्यूशन पार्टी और तीन सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
राज कुमार
11 Mar 2022
गोवा में फिर से भाजपा सरकार

कल पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आ गये और इसी के साथ लगाई जा रही अटकलों का भी पटाक्षेप हो गया। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटों पर मतदन हुआ था जिसमें से भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस ने 11, गोवा फारवर्ड पार्टी एक सीट, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के खाते में 2 सीटें, आम आदमी पार्टी 2 सीट, एक सीट पर गोवा रिवॉल्यूशन पार्टी और तीन सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अगर पिछले विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो पाएंगे कि भाजपा ने सात सीटों पर बढ़त हासिल की है क्योंकि 2017 में भाजपा के पास मात्र 13 सीटें थीं। कांग्रेस को 6 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। गोवा फारवर्ड पार्टी को भी दो सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार तीन सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन अबकी बार एक ही सीट पर सिमट गई। एमजीपी पार्टी को भी एक सीट का नुकसान हुआ है। भाजपा का दावा था कि वो 22 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करके गोवा में सरकार बनाएगी लेकिन भाजपा बहुमत से मात्र एक सीट पीछे रह गई। फिल्हाल तीन आज़ाद उम्मीदवारों और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। गोवा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

प्रमुख सीटों और नई पार्टियों की स्थिति

आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपना खाता खोल दिया है। आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। बेनोलिम विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वेन्ज़ी वीगस ने पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ को 1271 मतों से हराया है। चर्चिल अलेमाओ तृणमूल कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे थे। आम आदमी पार्टी ने दूसरी जीत वेलिम विधानसभा सीट पर दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी क्रूज़ सिल्वा ने कांग्रेस के डिसिल्वा साविओ को 169 मतों से हरा दिया। आम आदमी पार्टी ने 6.77% वोट हासिल किया है। वोट प्रतिशत में पिछले चुनाव के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखी जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रही थी। तृणमूल ने स्थानीय पार्टी एमजीपी के साथ गठबंधन किया था। तृणमूल गोवा में खाता नहीं खोल पाई, लेकिन 5.21% वोट हासिल किया है। तृणमूल कांग्रेस ने कई सीटों पर टक्कर दी है। बेनोलिम की सीट पर चर्चिल अलेमाओ दूसरे नंबर पर रहे। नावेलिम सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी वालंका नताशा अलेमाओ दूसरे स्थान पर रही। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी उल्हास तुएंकर ने मात्र 430 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज़ की। इसके अलावा थिविम में तृणमूल की प्रत्याशी कविता कांडोलकर भी दूसरे स्थान पर रही। तृणमूल के साथ गठबंधन में रही पार्टी एमजीपी को दो सीटें हासिल हुई हैं। गौरतलब है कि एमजीपी और तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजों के बाद एमजीपी नें भाजपा को समर्थन दे दिया है।

गोवा की एक नई पार्टी रिवॉल्यूशनरी गोवन ने ये पहला चुनाव लड़ा है और गोवा में खाता भी खोल लिया है। रिवॉल्यूशनरी गोवन पार्टी के प्रत्याशी विरेश बोरकर ने भाजपा के प्रत्याशी फ्रांसिस्को सिलवेरा को 76 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।

अगर हॉट सीटों के बात करें तो सांकलिम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश सगलानी के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। प्रमोद सावंत ने मात्र 666 वोट के अंतर के साथ जीत हासिल की है। पणजी विधानसभा सीट से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बाबुश मोन्सेरात थे। पणजी सीट पर बाबुश और उत्पल पर्रिकर के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। बाबुश मोन्सेरात ने मात्र 716 मतों के अंतर पर जीत दर्ज की है। बाबुश मोन्सेरात का कहना है कि भाजपा के कोर काडर ने भी उत्पल पर्रिकर को वोट किया है। इसलिए मेरी जीत का अंतर इतना कम है। इस मुद्दे पर पार्टी में बात करूंगा।

भाजपा विरोधी लहर का क्या हुआ?

भाजपा गोवा की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। गोवा की जनता में स्पष्ट रूप से भाजपा विरोधी लहर देखी जा सकती थी लेकिन नतीजों ने इस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। क्या सचमुच भाजपा विरोधी लहर थी? तो, जवाब ये होगा कि सचमुच गोवा में भाजपा विरोधी लहर थी, जिसका मुकाबला भाजपा ने आश्चर्यजनक ढंग से किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस तमाम अनुकूल माहौल के बावजूद सरकार बनाने में असफल रही है। ऐसा लगता है गोवा की जनता तो भाजपा को हराना चाहती थी लेकिन कांग्रेस जीतने को तैयार नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गिरिश चोडांकर ने हार की ज़िम्मेदरी लेते हुए कहा है कि मैं प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर असफल रहा हूं। पार्टी को किसी और कार्यकर्ता को ये पदभार सौंपना चाहिए। गिरिश का मानना है कि ग़ैर-भाजपा पार्टियों में वोट विभाजित होने की वजह से कांग्रेस 7-9 सीटें हार गई है। लेकिन क्या ये आकलन सही है? कांग्रेस को इस तरह की फौरी मन बहलाने वाली समीक्षाओं की बजाय गंभीर तौर पर पार्टी के भीतर चर्चा करनी चाहिए और समीक्षा करनी चाहिए कि उनका प्रदर्शन निराशाजनक क्यों रहा?

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

 

ये भी पढ़ें- https://hindi.newsclick.in/Goa-Elections-Who-will-win-the-election-and-whose-government-will-be-formed

 

 

goa
Assembly Election
BJP
Congress
AAP
Trinmool Congress

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल

उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत लेकिन मुख्यमंत्री धामी नहीं बचा सके अपनी सीट

यूपी चुनाव: प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी


बाकी खबरें

  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखनऊ ही नहीं पूरे अवध में खिसकी भाजपा की ज़मीन
    22 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने लखनऊ और उसके आसपास के गांवों में जानने की कोशिश की कि आखिर अवध में भाजपा की ज़मीन को आवारा पशु, महंगाई और बेरोज़गारी ने कितना नुकसान पहुंचाया। वाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License