NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा नेता ने हास्य कलाकार वीर दास के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी
भाजपा नेता का आरोप है कि वीर दास ने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए।
भाषा
17 Nov 2021
vd

नयी दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

     

नयी दिल्ली जिला पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आदित्य झा ने आरोप लगाया कि वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ केनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि भारत में महिलाओं की दिन में पूजा की जाती है और रात में उनसे बलात्कार किया जाता है।     

झा ने दावा किया कि इस तरह के सभी ‘‘अपमानजनक’’ बयान देश और महिलाओं की छवि बिगाड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए।       

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।     

दास ने सोमवार को अपने मोनोलॉग ‘‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’’ से इस वीडियो की छह मिनट की क्लिप यूट्यूब पर अपलोड की थी। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों का मकसद देश का अपमान करना नहीं था।     

वीडियो में दास ने देश की द्विधिता के बारे में बात की और भारत में कुछ सामयिक मुद्दों जैसे कि कोविड-19 के खिलाफ उसकी लड़ाई, दुष्कर्म की घटनाएं, हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों के प्रदर्शन का जिक्र किया।      

ट्विटर का उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने उनके कार्यक्रम की वीडियो क्लिप और तस्वीरें पोस्ट की, खासतौर से उस हिस्से को पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘‘मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनसे गैंगरेप करते हैं।’’     

बहरहाल, 42 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि कई मुद्दों के बावजूद देश ‘‘महान’’ है। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वीडियो दो बहुत अलग भारत की द्विधिता के बारे में एक व्यंग्य है जहां अलग-अलग चीजें होती हैं। किसी भी देश की तरह उसमें भी उजाला और अंधेरा, अच्छाई तथा बुराई है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह वीडियो हमसे यह कभी नहीं भूलने की अपील करती है कि हम महान हैं।’’

 


बाकी खबरें

  • भाषा
    सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया, कई जगह छापे मारे
    20 May 2022
    अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
  • भाषा
    पेगासस मामला : न्यायालय ने जांच रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा बढ़ाई
    20 May 2022
    शीर्ष अदालत ने कहा कि इजराइली स्पाईवेयर को लेकर 29 ‘प्रभावित’ मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और यह प्रक्रिया चार हफ्ते में पूरी कर ली जानी चाहिए।
  • वसीम अकरम त्यागी
    ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है
    20 May 2022
    आज जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब मेरठ शहर में नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत शहर की प्रमुख दीवारों, चौराहों पर पेंटिंग बनाई गई हैं। लेकिन कुछ तत्वों को यह भी बर्दाश्त नहीं…
  • पीपल्स डिस्पैच
    यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत
    20 May 2022
    जबकि यूक्रेन ने वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, रूसी सेना ने इस सप्ताह के शुरू में मारियुपोल के अज़ोवस्टल स्टील प्लांट में सैकड़ों यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण के बाद डोनबास में एक बड़ी…
  • पवन कुलकर्णी
    दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 
    20 May 2022
    श्रमिकों की एक प्रमुख मांग उनके बीच में सबसे कम वेतन पाने वालों को R1,000 की मासिक वृद्धि को लेकर बनी हुई है। हालाँकि, कंपनी R800 से अधिक वेतन में वृद्धि करने से इंकार कर रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License