NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा नेता ने हास्य कलाकार वीर दास के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी
भाजपा नेता का आरोप है कि वीर दास ने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए।
भाषा
17 Nov 2021
vd

नयी दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

     

नयी दिल्ली जिला पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आदित्य झा ने आरोप लगाया कि वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ केनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि भारत में महिलाओं की दिन में पूजा की जाती है और रात में उनसे बलात्कार किया जाता है।     

झा ने दावा किया कि इस तरह के सभी ‘‘अपमानजनक’’ बयान देश और महिलाओं की छवि बिगाड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए।       

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।     

दास ने सोमवार को अपने मोनोलॉग ‘‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’’ से इस वीडियो की छह मिनट की क्लिप यूट्यूब पर अपलोड की थी। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों का मकसद देश का अपमान करना नहीं था।     

वीडियो में दास ने देश की द्विधिता के बारे में बात की और भारत में कुछ सामयिक मुद्दों जैसे कि कोविड-19 के खिलाफ उसकी लड़ाई, दुष्कर्म की घटनाएं, हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों के प्रदर्शन का जिक्र किया।      

ट्विटर का उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने उनके कार्यक्रम की वीडियो क्लिप और तस्वीरें पोस्ट की, खासतौर से उस हिस्से को पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘‘मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनसे गैंगरेप करते हैं।’’     

बहरहाल, 42 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि कई मुद्दों के बावजूद देश ‘‘महान’’ है। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वीडियो दो बहुत अलग भारत की द्विधिता के बारे में एक व्यंग्य है जहां अलग-अलग चीजें होती हैं। किसी भी देश की तरह उसमें भी उजाला और अंधेरा, अच्छाई तथा बुराई है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह वीडियो हमसे यह कभी नहीं भूलने की अपील करती है कि हम महान हैं।’’

 


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    पंजाब: धार्मिक ग्रंथों का अपमान निंदनीय, लेकिन इसके लिए 'लिंचिंग' कितनी जायज़?
    20 Dec 2021
    पंजाब में बेअदबी की घटनाओं पर राजनीति जारी है। लेकिन बीते दो दिन में दो लिंचिंग के मामलों पर सरकार से लेकर विपक्ष तक सब ख़ामोश हैं।
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की : चिली में वामपंथी छात्र नेता होंगे सबसे युवा राष्ट्रपति
    20 Dec 2021
    चिली के ‘नवउदारवादी’ आर्थिक मॉडल को दफ़न कर देने का वादा करने वाले कानून के इस पूर्व छात्र ने रविवार को राष्ट्रपति के पद के लिए हुए चुनावों (रन-ऑफ़) में धुर दक्षिणपंथी जोस एंटोनियो कास्त को क़रारी मात…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    प्रशासन की अनदेखी का खामियाज़ा भुगत रहे मरीज़़ : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स, अब मरीज़ों का क्या होगा?
    20 Dec 2021
    NEET, पीजी काउंसलिंग समेत कई मांगों के नहीं माने जाने पर जूनियर डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इतना ही नहीं डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं देने से भी मना कर दिया है, जिसके कारण मरीज़ों…
  • modi
    बादल सरोज
    हिंदुत्व की काशी करवट: यूपी चुनाव से पहले ख़ास नैरिटेव की तैयारी
    20 Dec 2021
    काशी और फिर अयोध्या में जो किया और दिखाया गया वह हिंदू आचरण नहीं, हिंदुत्व लीला का मंचन है। एकदम शुद्ध रेडियोएक्टिव और खांटी हिन्दुत्व का मंचन।
  • banaras
    विजय विनीत
    फिर बनारस आ रहे हैं मोदी, रखेंगे अमूल प्लांट की आधारशिला, लेकिन किसान नाराज़, नहीं मिला ज़मीन का मुआवज़ा 
    20 Dec 2021
    औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) यह दावा कर रहा है कि सभी किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। जबकि सच यह है कि ज़्यादातर किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी है। ज़मीन का मुआवज़ा न मिलने की वजह के कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License