NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा नेता ने हास्य कलाकार वीर दास के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करायी
भाजपा नेता का आरोप है कि वीर दास ने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए।
भाषा
17 Nov 2021
vd

नयी दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

     

नयी दिल्ली जिला पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आदित्य झा ने आरोप लगाया कि वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ केनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि भारत में महिलाओं की दिन में पूजा की जाती है और रात में उनसे बलात्कार किया जाता है।     

झा ने दावा किया कि इस तरह के सभी ‘‘अपमानजनक’’ बयान देश और महिलाओं की छवि बिगाड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए।       

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।     

दास ने सोमवार को अपने मोनोलॉग ‘‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’’ से इस वीडियो की छह मिनट की क्लिप यूट्यूब पर अपलोड की थी। हालांकि, उन्होंने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियों का मकसद देश का अपमान करना नहीं था।     

वीडियो में दास ने देश की द्विधिता के बारे में बात की और भारत में कुछ सामयिक मुद्दों जैसे कि कोविड-19 के खिलाफ उसकी लड़ाई, दुष्कर्म की घटनाएं, हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों के प्रदर्शन का जिक्र किया।      

ट्विटर का उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने उनके कार्यक्रम की वीडियो क्लिप और तस्वीरें पोस्ट की, खासतौर से उस हिस्से को पोस्ट किया, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘‘मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनसे गैंगरेप करते हैं।’’     

बहरहाल, 42 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि कई मुद्दों के बावजूद देश ‘‘महान’’ है। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वीडियो दो बहुत अलग भारत की द्विधिता के बारे में एक व्यंग्य है जहां अलग-अलग चीजें होती हैं। किसी भी देश की तरह उसमें भी उजाला और अंधेरा, अच्छाई तथा बुराई है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह वीडियो हमसे यह कभी नहीं भूलने की अपील करती है कि हम महान हैं।’’

 


बाकी खबरें

  • parliament
    एम श्रीधर आचार्युलु
    भारतीय संसदीय लोकतंत्र का 'क़ानून' और 'व्यवस्था'
    03 Dec 2021
    बिना चर्चा या बहस के संसद से वॉकआउट, टॉक-आउट, व्यवधान और शासन ने 100 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं को चोट पहुंचाई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज दूसरे दिन भी एक्टिव मामले में हुई बढ़ोतरी  
    03 Dec 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 9,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.29 फ़ीसदी यानी 99 हज़ार 976 हो गयी है।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    संबित को पर्यटन विभाग का जिम्मा देने पर उठे सवाल
    02 Dec 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में वरिष्ठ अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव से पहले उठ रहा मथुरा के मंदिर का मुद्दा, UN ने किया ख़ुर्रम परवेज़ का समर्थन और अन्य ख़बरें
    02 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी यूपी में घुल रहे सांप्रदायिक ज़हर, कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ का UN ने किया समर्थन और अन्य ख़बरों पर।
  • bihar protest
    अनिल अंशुमन
    बिहार : शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर उतरे राजधानी की सड़कों पर  
    02 Dec 2021
    शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। इनकी एक सूत्री मांग है कि सरकार नियुक्ति की तिथि बताए, वरना जारी रहेगा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License