NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
बीजेपी नेता के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने धमकी और मारपीट की बात भी कही
हरियाणा से दो बार सांसद रह चुके बीजेपी नेता सुरेंद्र बरवाला के बेटे प्रशांत बरवाला के खिलाफ दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशांत पर एक महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Jun 2020
बीजेपी नेता के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली केंद्र की मोदी सरकार अक्सर अपने नेताओं के चलते खुद ही इस तंज का शिकार बन जाती है। एक बार फिर एक बीजेपी नेता के परिवार पर यौन शोषण का आरोप लगा है। 

हरियाणा से दो बार सांसद रह चुके बीजेपी नेता सुरेंद्र बरवाला के बेटे प्रशांत के खिलाफ दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशांत पर एक महिला ने शादी और नौकरी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

पंजाब केसरी में छपी  ख़बर के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग होकर अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। घर चलाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी, जिसके सिलसिले में वो  जून 2017 को अपने एक दोस्त के जरिये प्रशांत बरवाला से पहली बार मिली। उस वक्त प्रशांत ने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा और फिर किसी न किसी बहाने से वो पीड़िता को फोन और मैसेज करने लगा। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए और कुछ वक्त में ही दोस्ती प्यार में बदल गई।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का ये भी आरोप है कि प्रशांत ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए शादी और बच्चे का झांसा दिया। इसके बाद ये सिलसिला लगातार जारी रहा। प्रशांत कभी पीड़िता के घर आता तो कभी उसे हरियाणा में अपने घर ले जाता। 

पीड़िता के अनुसार मामले में नया मोड़ तब आया जब वो फरवरी 2020 में गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात प्रशांत को बताई तो उसने उसे हरियाणा के एक होटल में बुलाकर गर्भपात करने की गोलियां खिलाने की कोशिश की। इसके बाद प्रशांत लगातार उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। प्रशांत ने चंडीगढ़ में रहने वाले अपने एक दोस्त से भी पीड़िता को कॉल करवाया और गर्भपात करने के लिए कहा।

पीड़िता ने जब गर्भपात के लिए मना कर दिया तो प्रशांत ने कथित तौर पर उसे पैसों का लालच दिया। उसके अकाउंट में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए ताकि वो अपना गर्भपात करवा ले। इसके बाद आरोपित ने अपने दोस्त से उसे जान से मारने की धमकी भी दिलवाई। पीड़िता का कहना है कि प्रशांत ने उसके साथ मार-पीट भी की। इसके बाद उसने थाने जाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के बाद 6 जून को ही दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पीड़ित महिला का मेडिकल टेस्ट भी हुआ है। दिल्ली पुलिस जल्द ही आरोपित व उसके दोस्त से भी पूछताछ कर सकती है।

डीसीपी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि आरोपी और पीड़िता 2017 से ही एक दूसरे के संपर्क में थे।

प्रंशात का परिवार क्या कह रहा है?

इस संबंध में प्रशांत के पिता सुरेंद्र बरवाला ने कहा कि मैं अभी महाराष्ट्र में हूं, मामले की जानकारी नहीं है। बेटा गलत नहीं है। यह ब्लैकमेल का मामला भी हो सकता है, अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। बेटे से बात करके ही कुछ बता पाऊंगा।

rape case
crimes against women
violence against women
exploitation of women
BJP
BJP Leaders
beti bachao beti padhao
modi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License