NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अपराधी को पुलिस से बचाने के आरोपी भाजपा पदाधिकारी को पद से हटाया गया
आरोपी भाजपा नेता ने अब बेतुकी सफाई दी है। उनका कहना है कि, सादी वर्दी में होने के कारण वे पुलिस को पहचान नहीं सके। लेकिन उन्हें इसका जवाब तो देना चाहिए कि क्या वे हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भी नहीं पहचान सके, जिसे उनकी जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया था!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
04 Jun 2021
cartoon

कानपुर (उत्तर प्रदेश): कानपुर जिले में एक कुख्यात अपराधी को कथित रूप से पुलिस से छुड़ाने के आरोपी भाजपा नेता को बृहस्पतिवार को उसके पद से हटा दिया गया।

कानपुर की भाजपा जिला अध्यक्ष (दक्षिण) वीना आर्य पटेल ने बताया कि कुख्यात अपराधी मनोज सिंह को बुधवार को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने के आरोपी भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया को कानपुर दक्षिण इकाई के सचिव पद से हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले के तीन पार्टी पदाधिकारियों की एक समिति को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिति भाजपा जिला कार्यालय तथा पार्टी राज्य मुख्यालय को 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस मामले में आरोपी भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया ने अब बेतुकी सफाई दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका कहना है कि, सादी वर्दी में होने के कारण वे पुलिस को पहचान नहीं सके। लेकिन उन्हें इसका जवाब तो देना चाहिए कि क्या वे हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भी नहीं पहचान सके, जिसे उनकी जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया था।  

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि बुधवार को भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया ने उनके जन्मदिन की पार्टी पर शामिल होने आए हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनोज सिंह को नौबस्ता थाने ले जाए जाते वक्त पुलिस से छुड़ा लिया। मनोज का लंबा आपराधिक इतिहास है और उस पर हत्या के प्रयास, आगजनी और रंगदारी वसूली जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि शुरू में इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन देर रात उसमें भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया समेत तीन और अभियुक्तों के नाम भी शामिल किए गए।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज में उसके मौका ए वारदात पर मौजूद होने की पुष्टि के बाद भदौरिया का नाम प्राथमिकी में शामिल किया गया।

गौरतलब है कि अपराधिक मामलों में वांछित मनोज सिंह बुधवार को हमीरपुर मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा नेता भदौरिया की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। इसकी सूचना मिलने पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और मनोज को पकड़कर जीप में ले जाने लगी। तभी अचानक आठ लोग वहां पहुंचे और पुलिस जीप का घेराव कर अपराधी को जबरन छुड़ा लिया और वहां से लेकर फरार हो गये। वीडियो फुटेज के जरिये आठों लोगों की पहचान कर ली गयी है और इस मामले में नौबस्ता पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मनोज तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

UttarPradesh
KANPUR
BJP
Narayan Singh Bhadauria
cartoon click
cartoon

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License