NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एमपी में गौवध के लिए तस्करी के आरोप में भाजयुमो नेता और 19 अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
सूत्रों ने बताया है कि एक साल पहले भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मनोज पारधी के खिलाफ गोवंश तस्करी का ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तब उसके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की गई थी।
काशिफ़ काकवी
29 Jan 2021
एमपी में गौवध के लिए तस्करी के आरोप में भाजपा युवा नेता और 19 अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़

भोपाल: 10 घंटे लंबे चले इस अभियान में, मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस ने 25-26 जनवरी को जिले के लालबर्रा इलाके से 165 गोवंशों को बचाने का काम किया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन गोवंशों को कथित तौर पर महाराष्ट्र में वध के लिए तस्करी करके ले जाया जा रहा था।

बालाघाट पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासियों से प्राप्त सूचना के आधार पर लालबर्रा पुलिस बैलगांव जा पहुंची, जहां पर लोगों के एक समूह को कुछ गायों और बैलों को महाराष्ट्र की सीमाओं की ओर ले जाते देखा गया। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने दावा किया कि वे मऊ पशु बाजार (इंदौर) के व्यापारी हैं।

जब पुलिस ने उनसे कागजात मांगे तो उन्होंने इससे इंकार किया और वहां से भाग निकलने की कोशिश की। लालबर्रा पुलिस स्टेशन के रघुनाथ खातरकर ने फोन पर बताया “10 घंटे चले इस लंबे अभियान में हमने कुल 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस ऑपरेशन में कुल मिलाकर 165 गोवंशों को बचाया गया है और चार बाइकों को जब्त कर लिया गया है।”

इस बीच पुलिस ने बालाघाट भाजपा की युवा इकाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के महासचिव मनोज पारधी सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। इसमें भारतीय दण्ड संहिता की धारा 429 सहित एमपी गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, एमपी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, एमपी कृषि परीक्षण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार हालाँकि पारधी सहित इस अपराध का मुख्य सरगना अभी भी फरार है।

इस घटना से दो दिन पहले भी 24 जनवरी के दिन बालाघाट-सिवनी रोड पर रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान लालबर्रा पुलिस ने 25 गोवंशों को ले जाते एक वाहन को जब्त किया था।

पुलसिया पूछताछ के दौरान उनमें से एक आरोपी का कहना था कि वे आवारा पशुओं की धर-पकड़ किया करते थे। इसके बाद गोवंशों के वध के लिए महाराष्ट्र में तस्करी के जरिये भिजवा दिया जाता था, जिसके बदले में उन्हें अच्छी-खासी रकम मिल जाया करती थी। पुलिस के अनुसार “वे इन गोवंशों को बालाघाट-महाराष्ट्र सीमा से सटे एक गाँव में रहने वाले एक एजेंट को सौंप दिया करते थे, जो इन्हें ले जाकर बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) के मालिकों के हाथ बेच दिया करता था।”

नगर अधीक्षक खातरकर ने बताया कि “यह एक संगठित गिरोह था, और पिछले कुछ वर्षों से यह सब ठेकदारों और राजनीतिक संपर्कों के बल पर संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में अभी जाँच चल रही है और जल्द ही हम इस गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार करने में सफल होंगे।”

सूत्रों के मुताबिक एक साल पहले भी बीजेवाईएम के पारधी के खिलाफ गोवंश तस्करी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तब उसके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की गई थी।

सूत्रों का दावा है कि मौजूदा पुलिसिया कार्यवाई में गौ-तस्करों से 400 से अधिक गोवंशों को बचाया जा सका है। 

इस बीच बीजेवाईएम के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय को कई बार फोन किये जाने पर भी उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। जबकि बीजेपी के बालाघाट के अध्यक्ष गजेन्द्र भरद्वाज ने कहा “गौ तस्करी संबंधी मामले में मनोज के शामिल होने के बारे में मुझे जानकारी मिली है। यह एक आरोप मात्र है। यदि यह साबित हो जाता है तो पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करेगी।”

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

BJP Youth Leader, 19 Others Booked in MP for Smuggling Bovines to Maharashtra for Slaughter

MP Bovine smuggling
MP police
BJYM Leader
BJP cattle Smuggling
Bovine Slaughter
MP Cattle Smuggling

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

बीजेपी शासित एमपी और उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर ज़ुल्म क्यों ?

भाजपा सरकार के संरक्षण में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर रही है MP पुलिस: माकपा

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

मध्यप्रदेश: हिंदुत्ववादी संगठनों की शौर्य यात्रा को लेकर तनाव, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

दिल्ली से लेकर एमपी तक बेरोजगारों पर लाठी बरसा रही सरकार !

मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई

यूपी से एमपी तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की कहानी एक सी क्यों लगती है?


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License