NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भारत माता की जय और भारतीय राष्ट्रवाद
भारत को धार्मिक संस्कृति के ईर्द गिर्द निर्माण नहीं किया गया जैसा कि हिंदू राष्ट्रवादी हमें यकीन दिलाने की कोशिश करते हैं।
राम पुनियानी
29 Feb 2020
भारत माता की जय और भारतीय राष्ट्रवाद

ज़्यादातर राजनीतिक अवधारणाओं की तरह राष्ट्रवाद भी स्थिर नहीं होता। यह बदलते राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से बदलता रहता है और इसकी अभिव्यक्ति के कई आयाम होते हैं। राष्ट्रवाद की यात्रा बुहत पुरानी है। राज्य इसका इस्तेमाल लोगों और दूसरे देशों से शक्ति-संबंधों के लिए करता है।

भारत में पिछले कुछ सालों में राज्य की प्रवृत्ति लगातार बदल रही है। यह प्रवृत्ति इतनी बदल चुकी है कि राष्ट्रवाद का मतलब भी बदल गया है। चुनावों में हिंदू राष्ट्रवाद पर आधारित पार्टी बीजेपी को जबसे सत्ता मिली है, तबसे नीतियों में इतना बदलाव आया है कि राष्ट्रवाद का मतलब और इसका इस्तेमाल भी पूरी तरह बदल गया है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लिए यह नीतियां साफ समझ में आती है। इसी तरह मानवाधिकार की रक्षा करने वालों और उदारवादियों के लिए भी राष्ट्रवाद का इस्तेमाल बदला हुआ नज़र आता है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पर खूब प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत माता की जय के नारे का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके ज़रिए भारत के एक ''उग्र और भावनात्मक'' नज़रिए को गढ़ा जा रहा है, जिसमें देश के लाखों लोग शामिल नहीं हैं। उन्होंने यह बातें ''हू इज़ भारत माता'' किताब के विमोचन के दौरान कहीं। यह किताब पुरुषोत्तम अग्रवाल ने संपादित किया है और राधाकृष्ण प्रकाशन ने प्रकाशित की है। इस किताब में पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लेखन से कुछ अंशों का संपादन है। इसमें अहम लोगों द्वारा नेहरू के योगदान के विश्लेषण को भी शामिल किया गया है।

मनमोहन सिंह ने यह भी कहा, ''एक अनुकरणीय तरीके से शासन करते हुए नेहरू ने आधुनिक भारत के विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों की नींव रखी। लेकिन नेहरू के नेतृत्व के हिसाब से स्वतंत्र भारत वैसा कभी नहीं बनना चाहिए था, जैसा आज हो गया है।''

मौजूदा वक़्त में मनमोहन सिंह की बात काफी अहम है, क्योंकि हिंदू राष्ट्रवादियों द्वारा सभी समस्याओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार बताते हुए, उनका लगातार अपमान किया जा रहा है। उनके किरदार को नीचा दिखाया जा रहा है। इसके लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल का ‘गुणगान’ किया जाता है। मनमोहन सिंह का यह कथन इसलिए भी अहम है, क्योंकि इससे हमें पता चलता है कि नेहरू कैसा भारत चाहते थे।

जैसे ही मनमोहन सिंह ने बीजेपी और उसकी सोच के लोगों द्वारा अपनाए जा रहे राष्ट्रवाद की आलोचना की, हिंदू राष्ट्रवादियों ने उनपर हमले शुरू कर दिए। हिंदू राष्ट्रवादियों ने मनमोहन सिंह पर जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया में भारत विरोधी गतिविधियों के समर्थन का आरोप लगाया। हिंदू राष्ट्रवादियों ने पूछा कि क्या मनमोहन सिंह, शशि थरूर और मणिशंकर अय्यर की तरह के राष्ट्रवाद का समर्थन करते हैं, जो शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। हिंदू राष्ट्रवादियों ने पूछा कि क्या मनमोहन सिंह जेएनयू या जामिया में जारी देश विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करते हैं?

उनके मुताबिक़ कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल राष्ट्रवाद नहीं है। इस संबंध में शत्रुध्न सिन्हा का उदाहरण भी दिया जा रहा है। जिन्होंने बीजेपी के साथ लंबी पारी खेलने के बाद पिछले साल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। हिंदू राष्ट्रवादी अपनी दलील में शत्रुध्न सिन्हा की पाकिस्तान यात्रा और वहां उनके पीएम इमरान खान से मुलाकात का जिक्र करते हैं।

मनमोहन सिंह के विरोध के लिए जो तर्क दिए जा रहे हैं, वे निहायत मनगढंत हैं। जिस चीज का जिक्र किया जा रहा है, वो भारतीय राष्ट्रवाद और उसके केंद्रीय मूल्यों का विरोध नहीं है। यह चीजें तो औपनिवेशिक संघर्ष के मूल में थी। भारत माता की जय का नारा एक वर्ग के लिए मान्य नहीं हो सकता, लेकिन इस किताब के शीर्षक में ही भारत माता है। हिंदू राष्ट्रवादियों द्वारा ‘’भारत माता की जय’’ के नारे को जिस तरीके से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, दरअसल मनमोहन सिंह उस चीज का विरोध कर रहे थे। आज भारत माता की जय के नारे का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों और दूसरे धर्मों को लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्र जिन मूल्यों पर उभर कर आया, उन्हें संविधान का आधार बनाया गया। संविधान में बहुत सावधानी से ऐसी चीजों से बचा गया है, जो हिंदू या मुस्लिम राष्ट्रवाद से जुड़ी हों। इस तरह हमारे देश को ‘भारत’ कहा गया। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक अहम मुद्दा था, इसलिए संविधान में इसे एक खास जगह दी गई। संविधान भारत की बहुलता का सम्मान करता है और ऐसे नियम बनाता है, जो किसी धर्मविशेष पर आधारित नहीं हों। सांस्कृतिक बहुलता को संविधान का मूल माना गया। साथ में पड़ोसियों और दूसरे देशों से अच्छे संबंधों का मूल्य भी संविधान में शामिल है।

जेएनयू, जामिया और एएमयू को आज बदनाम किया जा रहा है, क्योंकि ज़्यादातर संस्थान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भारतीय लोकतंत्र का मूल मानते हैं। यह संस्थान विचार और विमर्श से आज लहलहा रहे हैं, यह विमर्श उदारवाद पर आधारित है।

संविधान पड़ोसियों से अच्छे संबंधों की बात कहता है, लेकिन कई न्यूज चैनलों और मीडिया के एक हिस्से का काम ‘’पाक को लेकर डर’’ फैलाना है। यह चीज सत्ताधारी पार्टी के वैचारिक हिसाब से सही बैठती है। यह चैनल पत्रकारिता के बुनियादी उसूलों को तोड़ते हैं। पत्रकारिता में सत्ताधारी पार्टी की आलोचना एक अहम हिस्सा है ताकि सत्ता अपनी ज़मीन से जुड़ी रहे।

पिछले 6 सालों में दमघोंटू माहौल बना दिया गया है। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के बीच में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के साथ चाय पीने के लिए रुक जाते हैं, लेकिन एक कांग्रेस नेता का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से बात करना देशद्रोह कहा जाता है। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए मार्च निकालने वाले छात्रों को देशद्रोही कहकर रोका जाता है। जबकि शाहीन बाग और जामिया के पास बंदूकें दिखाने वालों को खुले आम घूमने दिया जाता है।

राष्ट्रवाद को लोगों के बीच प्यार और सद्भावना फैलाने वाला होना चाहिए। इससे विकास का रास्ता खुलता है। फिलहाल राष्ट्रवाद बेहद आक्रामक है। इसने भाईचारे को नुकसान पहुंचाया है, जिससे भारतीय लोकतंत्र का एक आधार स्तंभ कमजोर हुआ है। नेहरू बताते हैं कि भारत माता हमारे पहाड़, नदियां या ज़मीन नहीं है। यह इस ज़मीन पर रहने वाले लोग हैं। हम किस राष्ट्रवाद का पालन करेंगे, इसका फैसला आजादी की लड़ाई में ही हो गया था।

जब देश के ज़्यादातर लोगों ने हिंदू या मुस्लिम राष्ट्रवाद के विचार को ख़ारिज कर गांधी, नेहरू, पटेल और मौलाना आज़ाद के विचार वाले राष्ट्रवाद को अपनाया था। इस राष्ट्रवाद में अल्पसंख्यक बराबरी के नागरिक होते हैं और कमजोर लोगों के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाते हैं। आज के माहौल में तो हिंदू राष्ट्रवादी अपनी नीतियों के बारे में कोई आलोचना सुनना ही पसंद नहीं करते।

लेखक सोशल एक्टिविस्ट और कमेंटेटर हैं। यह उनके निजी विचार हैं।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

BMKJ and Contemporary Indian Nationalism

Hindu Nationalists
Preamble to Constitution
Constitution of India
Mahatma Gandhi
Jawaharlal Nehru
Bharat Mata
Freedom of Speech and Expression

Related Stories

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

वैष्णव जन: गांधी जी के मनपसंद भजन के मायने

कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

यति नरसिंहानंद : सुप्रीम कोर्ट और संविधान को गाली देने वाला 'महंत'

कौन हैं ग़दरी बाबा मांगू राम, जिनके अद-धर्म आंदोलन ने अछूतों को दिखाई थी अलग राह

भारतीय लोकतंत्र: संसदीय प्रणाली में गिरावट की कहानी, शुरुआत से अब में कितना अंतर?

लोकतंत्र के सवाल: जनता के कितने नज़दीक हैं हमारे सांसद और विधायक?


बाकी खबरें

  • प्रेम कुमार
    यूपी विधानसभा चुनाव : लाभार्थी वर्ग पर भारी आहत वर्ग
    08 Mar 2022
    लाभार्थी वर्ग और आहत वर्ग ने यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मगर, सवाल यह है कि क्या इन दोनों वर्गों के मतदाताओं ने वोट करते समय जाति, धर्म और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं…
  •  Election commission
    अनिल जैन
    जनादेश-2022:  इस बार कहीं नहीं दिखा चुनाव आयोग, लगा कि सरकार ही करा रही है चुनाव!
    08 Mar 2022
    आमतौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता कभी संदेह से परे नहीं रही। उस पर पक्षपात के छिट-पुट के आरोप लगते ही रहे हैं। लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों से हालत यह हो गई है कि जो भी नया मुख्य चुनाव आयुक्त आता है, वह…
  • dalit
    ओंकार सिंह
    यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?
    08 Mar 2022
    पिछड़ों के साथ दलितों को भी आश्चर्यजनक ढंग से अपने खेमे में लाने वाली भाजपा, महंगाई के मोर्चे पर उन्हें लंबे समय तक अपने साथ नहीं रख सकती। 
  • EXIT POLL
    न्यूज़क्लिक टीम
    5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL
    08 Mar 2022
    देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर ने अपना फ़ैसला सुना दिया है। जनादेश ईवीएम में बंद हो चुका है। लेकिन उससे पहले ही एग्ज़िट पोल के बक्से खुल चुके हैं। लेकिन हम न…
  • सोनम कुमारी
    भाजपा ने अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के लिए भी किया महिलाओं का इस्तेमाल
    08 Mar 2022
    वर्ष 2019 में जब पूरे देश में CAA कानून का विरोध हो रहा था और मुस्लिम महिलाएँ सड़कों पर नागरिकता पर उठे सवालों का प्रतिरोध कर रही थी,  तब बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें “रेप” की धमकी दी और शाहीन बाग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License