NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
बी एस येदियुरप्पा आठ माह में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित
येदियुरप्पा को इससे पहले दो अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाषा
17 Apr 2021
Yediyurappa

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

येदियुरप्पा (78) को इससे पहले दो अगस्त, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हल्के बुखार के बाद आज मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला है। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।’’

मुख्यमंत्री ने हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से ध्यान रखने और पृथक-वास में जाने को कहा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को बुखार की शिकायत थी तो वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे जहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री को आज दोपहर बाद मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी स्थिति स्थिर है।

इसने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है और उनका श्वसन संबंधी उपचार किया जा रहा है।

येदियुरप्पा पिछले साल भी संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मणिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

उन्होंने 12 मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी और उन्हें भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ टीका लगाया गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था।

उन्होंने बताया कि वह लोकसभा की बेलगांव सीट और मासकी और बसावाकल्याण विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। कहा जाता है कि कुछ दिन पहले बेलागावी (बेलगांव लोकसभा) के लिए प्रचार के दौरान उन्हें बुखारा आया लेकिन बाद में वे जांच में नेगेटिव पाए गए थे।

जद (एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तथा येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल के सहयोगियों समेत राज्य के कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

B. S. Yediyurappa
COVID-19
karnataka

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • India State of Forest Report 2021
    सत्यम श्रीवास्तव
    भारत में वनों की स्थिति पर भारतीय वन सर्वेक्षण की 2021 की रिपोर्ट: आंकड़ों पर एक नज़र 
    14 Jan 2022
    देश के प्राकृतिक जंगलों का घनत्व और दायरा सिमटा जबकि प्लांटेशन और कृत्रिम हरियाली का मामूली विस्तार हुआ 
  • up vidhansabha
    रवि शंकर दुबे
    आज़ादी से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश ने दिए 21 मुख्यमंत्री, 10 बार लगा राष्ट्रपति शासन
    14 Jan 2022
    यूपी की राजनीति हर वक़्त दिलचस्प रही है, यहां होने वाले उतार-चढ़ाव हर दिन नई कहानियां गढ़ते हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक कब और किस मुख्यमंत्री के हाथ में रही, विस्तार से देखिए।
  • Kamal Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कमाल ख़ान का निधन : ख़ामोश हो गई पत्रकारिता जगत की बेबाक और मधुर आवाज़
    14 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक कमाल ख़ान के अचानक हुए निधन पर दुख व्यक्त करता है और उनके परिवार और तमाम चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएँ ज़ाहिर करता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.64 लाख नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 5,753 हुए  
    14 Jan 2022
    महाराष्ट्र में आज फिर 46 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना के अब तक के रिकार्ड 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
  • poverty
    अजय कुमार
    खुदरा महंगाई दर में रिकॉर्ड उछाल से आम लोगों पर महंगाई की मार पिछले 6 महीने में सबसे ज़्यादा
    14 Jan 2022
    महंगाई की मार लगातार पड़ती आ रही है। लेकिन फिर भी यह चर्चा के केंद्र में इसलिए नहीं उभरती, क्योंकि महंगाई की मार वह वर्ग नहीं सहन करता जो टीवी पर नियंत्रण रखता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License