NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना से बीएसएफ जवान की जान गई, संक्रमण से सीएपीए में 14 वीं मौत
अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और वह ‘‘शेप-1’’ श्रेणी में था। सुरक्षा बलों में इस श्रेणी में सबसे अच्छे स्वास्थ्य वाले कर्मियों को रखा जाता है। सीएपीएफ में कोविड-19 से मरने वाला वह सबसे कम उम्र का जवान है।
भाषा
10 Jun 2020
कोरोना से बीएसएफ जवान की जान गई
Image courtesy: The Economic Times

नयी दिल्ली: कोविड-19 से बीएसएफ के 35 वर्षीय एक जवान की मौत होने के साथ ही बल में संक्रमण से मरने वाले कर्मियों की कुल संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में यह 14 वें कर्मी की मौत है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कांस्टेबल विनोद कुमार प्रसाद ने दिल्ली के एम्स में नौ जून को अंतिम सांस ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसे दिल्ली पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बहाल रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था। कमजोरी महसूस होने और खांसी होने पर उसे पांच जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।’’

उन्होंने कहा कि प्रसाद की कोविड-19 जांच रिपोर्ट छह जून को नेगेटिव आई थी, लेकिन आठ जून को उसकी तबियत बिगड़ गई और उसने एम्स के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली।’’

प्रवक्ता के मुताबिक, उसकी आठ जून की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रसाद को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और वह ‘‘शेप-1’’ श्रेणी में था। सुरक्षा बलों में इस श्रेणी में सबसे अच्छे स्वास्थ्य वाले कर्मियों को रखा जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि सीएपीएफ में कोविड-19 से मरने वाला वह सबसे कम उम्र का जवान है। अन्य सभी मौतें 45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों की हुई थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बीएसएफ के महानिदेशक एवं सभी रैंक के कर्मी उसकी असमय मौत से दुखी हैं और उन्होंने उसके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा बीएसएफ परिवार इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है।’’

बल में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 535 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 435 कर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

कोविड-19 से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पांच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीएपीएफ) में चार और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में एक-एक कर्मी की मौत सहित सीएपीएफ में यह 14 वें कर्मी की मौत है।

पीटीआई द्वारा हासिल आंकड़ों के मुताबिक, नौ जून तक सीएपीएफ और दो अन्य केंद्रीय बलों--राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,871 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक 1,217 कर्मी संक्रमण हो चुके हैं, जबकि 641 का इलाज चल रहा है।

BSF
Coronavirus
BSF jawan died to Corona
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License