NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बाबरी विवाद : धन्नीपुर और अयोध्या के बीच स्पष्ट विरोधाभास
सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले के महीनों बाद सरकार ने भूमि आवंटन की घोषणा की है, लेकिन अयोध्या इस मुद्दे पर पूरी तरह से विभाजित है।
सौरभ शर्मा
07 Feb 2020
Translated by महेश कुमार
ayodhya dispute

अयोध्या : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर सरकार द्वारा ट्रस्ट की घोषणा करने से  उत्तर प्रदेश के इस शहर में मुस्लिम समुदाय ख़ुश नहीं है।

बुधवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा एक्सपो का उद्घाटन करने के लिए दिल्ली से लखनऊ की  उड़ान भरने से पहले संसद में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र नामक ट्रस्ट की घोषणा की। मोदी ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरी 67 एकड़ भूमि पर किया जाएगा, जबकि मस्जिद के निर्माण के लिए धन्नीपुर  गांव में भूमि आवंटित की गई है। धन्नीपुर गाँव अयोध्या शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर है और यह स्थल राज्य राजमार्ग से 200 मीटर की दूरी पर है।

नाख़ुश आयोध्या

यह पहले से ही स्पष्ट था कि संत और अयोध्या की पूरी संत बिरादरी इस घोषणा से ख़ुश होगी। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि मस्जिद के लिए आवंटित की गई भूमि के स्थान, जो काफ़ी दूर है,  को लेकर हिंदू समुदाय का एक छोटा सा हिस्सा दुखी दिखा।

रजनीश बाल्मीकि ने कही जो पेशे से एक प्रोपेर्टी डीलर हैं, ने कहा, “मस्जिद के लिए दी गई ज़मीन काफ़ी दूरी पर है और लोगों को वहाँ जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। सरकार को इसे यहीं कहीं आवंटित करना चाहिए था या ऐसा किया होता कि ज़मीन को भले ही सरयू नदी के दूसरे किनारे पर आवंटित कर दिया होता।”

अयोध्या निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद लईक काफ़ी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने पहले मस्जिद को ढहाया और अब वे अयोध्या के बाहर पांच एकड़ ज़मीन देकर इसकी भरपाई कर रहे हैं। यदि आप कहते हैं कि अयोध्या सांप्रदायिक सौहार्द का बड़ा उदाहरण है, तो इसके भीतर ही ज़मीन दी जानी चाहिए थी न कि इतनी दूर।”

“आपके पास निर्णय लेने की ताक़त है और आपने तय कर लिया है। हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। लेकिन क्या यह उचित है?” उन्होंने सवाल किया।

हाजी महबूब, अयोध्या-बाबरी टाइटल सूट के प्रमुख वादियों में से एक है। उन्होंने कहा, “इतनी दूर ज़मीन देने का क्या मतलब है। मैं इस फ़ैसले को अस्वीकार करता हूँ।” महबूब ने यह भी कहा कि "गेंद निश्चित तौर पर सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड की पाले में है" क्योंकि उन्हें यह फ़ैसला लेना है कि वे इस फ़ैसले को 24 फ़रवरी को होने वाली बैठक में स्वीकार करेंगे या नहीं।

लेकिन दूसरी तरफ़, शहीद लेन के निवासी इश्तियाक आलम ने इस फ़ैसले की सराहना की, यह उम्मीद जताते हुए कि अयोध्या अब विवादों से मुक्त हो सकता है, और इससे क्षेत्र में अधिक ख़ुशहाली आ सकती है।

ख़ुश होता धन्नीपुर

इस बीच, अयोध्या शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धन्नीपुर कस्बा मस्जिद के लिए उसकी ज़मीन को चुने जाने से ख़ुश होता दिखाई दे रहा है। मुस्लिम समुदाय के प्रभुत्व वाला यह कस्बा हरे धान के खेतों से घिरा हुआ है और यहाँ लगभग 70 घर हैं।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, "इस क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा का कोई इतिहास नहीं है और दोनों समुदायों के सदस्य आपसी सौहार्द से रहते रहे हैं।"

धन्नीपुर के 32 वर्षीय ग्राम प्रधान रमेश यादव को उम्मीद है कि अब गाँव पनपेगा। क्योंकि जो लोग भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए आएंगे वे उत्सुकता से गाँव का दौरा भी करेंगे। उन्होंने कहा, “यह हमारे गांव के विकास में मदद करेगा।” यादव ने तर्क दिया कि अगर लोग धन्नीपुर आते हैं, तो व्यापार के अवसरों में वृद्धि से गांव को फ़ायदा होगा।

धन्नीपुर गाँव में शाहज़ादा शाह रहमत उल्लाह आलिया की कब्र भी है और यहाँ उनकी याद में एक वार्षिक मेला भी लगता है।

वीएचपी चन्दा अभियान शुरू करेगी

इस परियोजना में प्रत्येक हिंदू की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, विश्व हिंदू परिषद (VHP) मार्च के महीने से प्रत्येक घर से 11 रुपये और एक ईंट इकट्ठा करने का अभियान शुरू करेगी।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Babri Dispute: The Stark Contrast Between Dhannipur and Ayodhya

Ayodhya verdict
babri masjid
Ram Janmabhoomi
Ayodhya Land Allocation
VHP
ayodhya
Babri Title Dispute
Dhannipur Village

Related Stories

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

क्यों धार्मिक जुलूस विदेशी भूमि को फ़तह करने वाले सैनिकों जैसे लगते हैं

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद: ईद बाद वकील कमिश्नर लेंगे परिसर का जायज़ा

गहराते आर्थिक संकट के बीच बढ़ती नफ़रत और हिंसा  

चुनाव से पहले गुजरात में सांप्रदायिकता तनाव, उन जिलों में दंगों की कोशिश जहां भाजपा मजबूत नहीं

महंत ने भगवानपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा ‘उत्तराखंड बन रहा कश्मीर’

जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार

दंगे भड़काने के लिए धार्मिक जुलूसों के इस्तेमाल का संघ का इतिहास


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License