NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश : 52 मज़दूरों की हत्या के आरोप में फ़ैक्ट्री मालिक हिरासत में
बांग्लादेश की पुलिस ने रूपगंज में एक खाद्य प्रसंस्करण फ़ैक्ट्री में आग लगने के मामले में हत्या के आरोप में कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Jul 2021
बांग्लादेश : 52 मज़दूरों की हत्या के आरोप में फ़ैक्ट्री मालिक हिरासत में

8 जुलाई को रूपगंज में हाशीम फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसके चलते कम से कम 52 कर्मियों की मौत हो गई। 10 जुलाई को बांग्लादेशी पुलिस ने कारखाने के मालिक को हत्या के आरोप और बाल श्रम के लिए हिरासत में लिया। जिसके बाद बाल श्रम के उपयोग की जांच के लिए एक अलग जांच भी शुरू की गई।

साजीब समूह की एक सहायक कंपनी पांच मंजिला हाशीम फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री जिसमें आग की घटना हुई थी वह एक औद्योगिक शहर में स्थित है जो राजधानी ढाका से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। भीषण आग और घने काले धुएं के बीच रूपगंज की सड़कों पर आग से जले पीड़ितों को एम्बुलेंस में ले जाने की कई ग्राफिक तस्वीरें सामने आई है।

कई एक्टिविस्टों ने इस त्रासदी को "जानबूझकर की गई लापरवाही" और बांग्लादेश में बच्चों को सुरक्षा की कमी का शिकार होने के मामले में आधिकारिक उदासीनता को जवाबदेह ठहराया है। इन आरोपों और व्यापक निंदा के चलते पुलिस कारखाना प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को मजबूर हुई। कथित तौर पर 10 जुलाई को कारखाने में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेन एमर्जेंसी फंड्स ने सोमवार को जोर देकर कहा कि इस तरह की दुखद घटना उस खतरनाक स्थिति को उजागर करती है जिसमें बांग्लादेश में बच्चे काम कर रहे हैं। इस भीषण आग की घटना में मरने वालों में कम से कम 16 बच्चे थे।

बांग्लादेश मल्टीपल इंडिकेटर क्लस्टर सर्वे 2019 में कहा गया है, "चार मिलियन से अधिक बच्चे काम कर रहे हैं और इनमें से तीन मिलियन से अधिक बच्चे सबसे खराब बाल श्रम में फंसे हुए हैं जिसमें खतरनाक कामकाजी परिस्थितियां शामिल हैं।"

यह अकेली घटना नहीं है जिसमें बड़े पैमाने पर हताहत होने की सूचना मिली है। इस दक्षिण एशियाई देश में औद्योगिक आपदाओं का इतिहास रहा है। बांग्लादेशी अधिकारियों ने अतीत में राणा प्लाजा की बड़ी घटना के बाद कार्रवाई करने और कानूनों में सुधार करने का वादा किया है। ये घटना साल 2013 में हुई थी जिसमें 1,100 से अधिक कर्मचारियों की मौत हुई थी। लेकिन सुधार और सावधानी बरतने की पुष्टि के बाद भी देश में कई आग की घटनाएं होती रही हैं। कुछ साल पहले यानी 2019 में ढाका में आग की घटनाओं में कम से कम 70 श्रमिकों की मौत हो गई थी।

Bangladesh
factory fire
Bangladesh juice factory

Related Stories

रोहतक : मारुति सुज़ुकी के केंद्र में लगी आग, दो कर्मियों की मौत

बांग्लादेश में फैक्टरी में लगी आग, 52 लोगों की मौत

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नोएडा की एक फैक्ट्री में लगी आग, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

क्या गाज़ियाबाद मोमबत्ती फैक्ट्री में हुई मौतों का ज़िम्मेदार प्रशासन है!

दिल्ली : दो फैक्ट्रियों में लगी आग, बार-बार की घटनाओं पर उठे सवाल

फैक्ट्री में विस्फोट और आग लगने से एक कर्मचारी की मौत, दो घायल

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी

कोयला खनन में FDI, डूटा चुनाव और अन्य ख़बरें

दिल्ली में ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी आग


बाकी खबरें

  • बिहार : सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने सिर मुंडन करवाया
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने सिर मुंडन करवाया
    11 May 2022
    धरना स्थल पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हवन किए और सिर मुंडवा कर विरोध जताया।
  • PROTEST
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र
    11 May 2022
    अजय सिंह की कविता अपने तौर पर एक चेतावनी है। साफ़ चेतावनी। जिसे बुलंद आवाज़ में पढ़ा और समझा जाना चाहिए।
  • climate
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    लगातार गर्म होते ग्रह में, हथियारों पर पैसा ख़र्च किया जा रहा है: 18वाँ न्यूज़लेटर  (2022)
    11 May 2022
    हथियारों के लिए ख़र्च किए जाने वाले पैसे की कोई सीमा नहीं है, लेकिन दुनिया के सामने उपस्थित जलवायु आपदा को टालने के लिए ख़ैरात भी नहीं है।
  • रवि शंकर दुबे, मुकुंद झा
    दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज
    11 May 2022
    अतिक्रमण के नाम पर ग़रीबों के घऱ पर चलाए जा रहे बुलडोज़र के खिलाफ वामदलों के साथ तमाम संगठनों ने दिल्ली के उपराज्यपाल आवास के बाहर ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।
  • jgp
    शारिब अहमद खान
    बेलगाम बुलडोज़र: इस तरह के विध्वंस पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क़ानून क्या कहता है?
    11 May 2022
    सरकार द्वारा चलाई जा रही विध्वंस नीति ने न केवल अंतरराष्ट्रीय कानूनों को दरकिनार किया बल्कि राष्ट्रीय कानूनों का भी उपहास उड़ाया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License