NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश सरकार ने सैकड़ों रोहिंग्याओं को बाढ़ ग्रस्त द्वीप पर स्थानांतरित किया
अगस्त 2017 में सरकारी सशस्त्र सेना द्वारा रोहिंग्या के गांवों पर हमले के बाद म्यांमार में अपने घरों से भागने को मजबूर हुए रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। यहां इनकी संख्या लगभग एक लाख से अधिक है।
पीपल्स डिस्पैच
29 Dec 2020
बांग्लादेश सरकार ने सैकड़ों रोहिंग्याओं को बाढ़ ग्रस्त द्वीप पर स्थानांतरित किया

कुछ मानवाधिकार समूहों द्वारा उठाए गए चिंताओं के बावजूद बांग्लादेश सरकार ने रोहिंग्या शरणार्थियों के एक अन्य जत्था को बाढ़ ग्रस्त द्वीप पर भेज दिया है। लगभग 1,800 शरणार्थियों को लेकर छह जहाज मंगलवार (29 दिसंबर) की सुबह को भसन चर द्वीप के लिए चत्तोग्राम (चटगांव) से रवाना हो गया।

यह शरणार्थियों का दूसरा जत्था था जिसे मुख्य भूमि से 40 मील दूर मेघना नदी के मुहाने में स्थित भसन चर द्वीप भेजा गया। 4 दिसंबर को 1, 600 शरणार्थियों के पहले जत्थे को इस द्वीप पर स्थानांतरित कर दिया गया था। आलोचकों का कहना है कि ये द्वीप समुद्र से उभर कर सिर्फ 20 साल पहले बना है और बाढ़- ग्रस्त क्षेत्र है।

बांग्लादेश सरकार का दावा है कि इस द्वीप पर शिफ्ट करना स्वैच्छिक है और शरणार्थियों को द्वीप पर ले जाने से पहले बाढ़ और अन्य आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी की गई है। बांग्लादेश सरकार ने उच्च ज्वार के दौरान द्वीप को बाढ़ से बचाने के लिए 12 किमी के तटबंध के निर्माण करने का भी दावा किया है। इसका कहना है कि इसने सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ 100,000 से अधिक लोगों के लिए घर बनाए हैं।

रोहिंग्या पर सरकार प्रायोजित उत्पीड़न और हमलों के बाद म्यांमार के रखाइन प्रांत में अपने घरों से भागने के बाद बांग्लादेश में 1.1 मिलियन से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी हैं जो देश के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं। म्यांमार की सेना ने अलगाववादी समूहों से लड़ने के नाम पर रोहिंग्या गांवों पर हमला किया और बड़ी संख्या में इन गांवों में आग लगा दी और लाखों लोगों को बांग्लादेश और अन्य देशों में भागने के लिए मजबूर किया। संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सेना पर रोहिंग्याओं के खिलाफ नरसंहार करने का आरोप लगाया है।

Bangladesh
Rohingyas
Human Rights

Related Stories

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती

जलविद्युत बांध जलवायु संकट का हल नहीं होने के 10 कारण 

चिली की नई संविधान सभा में मज़दूरों और मज़दूरों के हक़ों को प्राथमिकता..

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

यूक्रेन युद्ध से रूस-चीन के संबंधों में मिली नई दिशा

मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र

कैसे सैन्य शासन के विरोध ने म्यांमार को 2021 के तख़्तापलट के बाद से बदल दिया है


बाकी खबरें

  • JEWER
    मुकुंद झा
    जेवर एयरपोर्टः दूसरे फेज के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं होगा आसान, किसानों की चार गुना मुआवज़े की मांग
    29 Dec 2021
    जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के दूसरे फेज के लिए छह अन्य गांवों से 1,334 हेक्टेयर और भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है।
  • कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 20 दिन बाद 9 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 781 हुए
    29 Dec 2021
    देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | देश में 20 दिन बाद कोरोना के 9 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा यानी 128 नए मामले सामने आए हैं।
  • लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    सुमैया खान
    लड़कियों की शादी की क़ानूनी उम्र बढ़ाकर 21 साल करना बाल विवाह का समाधान नहीं
    29 Dec 2021
    इसकी बजाय सरकार को लड़कियों को शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य-सेवाएं एवं सुरक्षा प्रदान करने में और अधिक निवेश करना चाहिए। उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करनी चाहिए।
  • एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    नवप्रीत कौर, सी सरतचंद
    एमएसपी कृषि में कॉर्पोरेट की घुसपैठ को रोकेगी और घरेलू खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी
    29 Dec 2021
    एक गारंटीशुदा एमएसपी प्रणाली सार्वजनिक भंडारण लागत/अपव्यय को भी कम करेगी बशर्ते इसे एक सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली द्वारा पूरक बनाया जाए।
  • डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    रौनक छाबड़ा
    डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया
    29 Dec 2021
    डीजेबी यूनियन ने मंगलवार यह आरोप लगाते हुए एक प्रदर्शन किया कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय पानी की बिलिंग की जो गड़बड़ियां सामने आ रही हैं,वह विप्रो की ओर से व्यवस्थित किये जा रहे राजस्व प्रबंधन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License