NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश ने COVID-19 के बढ़ते मामलों के बावजूद प्रतिबंध हटाया
31 मई को देश में 2500 से अधिक नए मामले सामने आए। मार्च महीने में सामने आए पहले मामले के बाद से एक दिन में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Jun 2020
बांग्लादेश

जैसा कि बांग्लादेश के अधिकारियों ने दो महीने के लॉकडाउन के बाद कार्यालयों और परिवहन सेवाओं को फिर से खोलने की घोषणा की है उधर देश में COVID -19 के कारण एक दिन में सबसे ज़्यादा मौत के मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार रविवार को 40 से अधिक मौत होने की पुष्टि की गई जिससे कोरोनोवायरस से कुल मौतों की संख्या 670 से अधिक हो गई।

31 मई को 2,545 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस संख्या के साथ देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर लगभग 47,153 पहुंच गई है। इससे पहले एक दिन में मौतों की अधिक संख्या 28 थी। बांग्लादेश ने जांच करने की संख्या को भी बढ़ाया है। इसने पिछले 24 घंटों में देश भर में 11,876 जांच करने का रिकॉर्ड बनाया।

देश में COVID -19 वायरस से संक्रमण का पहला मामला 18 मार्च को सामने आया था। 26 मार्च को बांग्लादेश के अधिकारियों ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था जिसे 30 मई तक बढ़ा दिया गया था।

सरकार ने शुरू में उस समय लॉकडाउन में ढील दी थी जब महामारी बढ़ने लगी। अर्थव्यवस्था के खुलने और गतिविधियों के सामान्य होने से यह चिंता बढ़ी है कि आने वाले दिनों में इसका प्रकोप और भी ख़तरनाक हो सकता है। एक्टिविस्ट समूह सार्वजनिक गतिविधियों को फिर से खोलने के फैसले से डर रहे हैं कि कहीं इस बीमारी का कम्यूनिटी ट्रांसफर न होने लगे। कई एक्टिविस्ट आशंकित हैं कि संक्रमण में तेज़ी होने पर अधिकारियों को लॉकडाउन को फिर से लागू करने के लिए मजबूर कर सकता है।

हालांकि सरकार ने गतिविधियों और सार्वजनिक सभा से प्रतिबंध को हटा दिया है, देश भर में बस किराया लगभग 60 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है, इस तरह हेल्थकेयर इमर्जेंसी ने बांग्लादेश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है।

1 जून तक देश में कुल मामलों की संख्या 49,534 हो गई है जबकि मौत के 672 मामले सामने आए हैं।

Bangladesh
COVID-19
Coronavirus
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अनिंदा डे
    मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी
    28 Apr 2022
    मरीन ले पेन को 2017 के चुनावों में मिले मतों में तीन मिलियन मत और जुड़ गए हैं, जो  दर्शाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद धुर-दक्षिणपंथी फिर से सत्ता के कितने क़रीब आ गए थे।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे
    28 Apr 2022
    महामारी के भयंकर प्रकोप के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर 100 दिन की 'कोविड ड्यूटी' पूरा करने वाले कर्मचारियों को 'पक्की नौकरी' की बात कही थी। आज के प्रदर्शन में मौजूद सभी कर्मचारियों…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज 3 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए 
    28 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले सामने आए हैं | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 980 हो गयी है।
  • aaj hi baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    न्यायिक हस्तक्षेप से रुड़की में धर्म संसद रद्द और जिग्नेश मेवानी पर केस दर केस
    28 Apr 2022
    न्यायपालिका संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में जरूरी हस्तक्षेप करे तो लोकतंत्र पर मंडराते गंभीर खतरों से देश और उसके संविधान को बचाना कठिन नही है. माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित धर्म-संसदो के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान
    28 Apr 2022
    आजकल भारत की राजनीति में तीन ही विषय महत्वपूर्ण हैं, या कहें कि महत्वपूर्ण बना दिए गए हैं- जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र। रात-दिन इन्हीं की चर्चा है, प्राइम टाइम बहस है। इन तीनों पर ही मुकुल सरल ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License