NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल चुनाव : छिटपुट हिंसा और प्रत्याशी पर हमले के बीच हुआ अंतिम चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व आखिरी चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के  मुताबिक़ 5 बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ है ।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
29 Apr 2021
बंगाल चुनाव : छिटपुट हिंसा और प्रत्याशी पर हमले के बीच हुआ अंतिम चरण का मतदान    

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व आखिरी चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न इलाकों से छिटपुट हिंसा की घटनाओें के बीच मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के  मुताबिक़ 5 बजे तक76  प्रतिशत मतदान हुआ है ।

विधानसभा के आठवें एवं अंतिम चरण में 35 सीटों के लिए 11,860 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा हैं। इनमें से 11-11 सीटें मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिले में जबकि छह सीटें मालदा और सात सीटें उत्तरी कोलकाता की हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मतदान से पहले मुर्शिदाबाद में एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

माकपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जफिकुल इस्लाम ने माकपा कार्यकर्ताओं को कार से कुचल दिया जिससे उसके कार्यकर्ता कादर मंडल (42) की मौत हो गयी और आसिम अल मामून (43) और लाल चंद मंडल (42) घटना में घायल हो गये।

इस्लाम डोमकल से तृणमूल के उम्मीदवार हैं। उन्होंने इन आरोपों को बेतुका बताया है और दावा किया कि घटना के वक्त वह घटनास्थल से काफी दूर थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अरिज आफ्ताब ने घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

कोलकाता शहर के बेलियाघाट इलाके में दो गुटों में झड़प हो गई और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस का हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले दो लोगों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ् झड़प की।

पुलिस ने बताया कि मध्य कोलकाता के जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में महाजाति सदन के सामने ‘देशी बम’ से हमला किया गया।

भाजपा प्रत्याणी मीणा देवी पुरोहित ने आरोप लगाया कि जब वह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रही थीं तभी उनके वाहन पर बम फेंके गए।

बम फेंकने के स्थान पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भेजा गया था ।

बीरभूम के नानूर विधनसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तारकेश्वर साहा को उस समय चोट आने की खबर है जब उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई।

साहा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है लेकिन राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसे ‘आधारहीन’ करार दिया है।

कोलकाता के मणिकतला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कल्याण चौबे जब मतदान केंद्र गए तो कुछ लोगों ने उनका घेराव किया।

चौबे ने आरोप लगाया,‘‘तृणमूल कांग्रेस समर्थित असामाजिक तत्वों ने स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की ताकि वे मतदान में धांधली कर सके।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी साधन पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई मतदान केंद्रों पर उनके चुनाव एजेंटों की पिटाई की गई।

सुबह से ही अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई जबकि निर्वाचन आयोग ने भरोसा दिया था कि कोविड-19 से बचने के लिए सभी एहतियाती उपायों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। लेकिन ज़मीन पर इसका कोई पुख़्ता इंतेज़ाम नहीं दिखा।  

पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 17,207 संक्रमण के मामले आए जबकि 77 लोगों की मौत हुई।

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 84.77 लाख मतदाता 283 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया ।

पूर्व के चरणों में हिंसा की हुई घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।

निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 641 कंपनियां तैनात किए थे ।

निर्वाचन आयोग ने बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को शुक्रवार सुबह सात बजे तक कड़ी निगरानी में रखा । यह कदम मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मंडल की आई कई शिकायतों के बाद उठाया गया थे ।

उल्लेखनीय है कि इसके साथ ही 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव का समापन हो जाएगा जो 27 मार्च को शुरू हुआ था। मतों की गिनती रविवार को होगी।

West Bengal
West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
TMC
BJP

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License