NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल : जादू-टोने के चलते दो बच्चों की मौत, दो घायल
“यह अंधविश्वास का मामला है। बच्चे बच गए होते अगर परिजन तांत्रिकों की बजाए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते। मैंने ग्रामीणों से ऐसे अंधविश्वासी बातों में यकीन नहीं करने की अपील की।”
भाषा
15 Feb 2020
black magic
प्रतीकात्मक तस्वीर

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बच्चों पर जादू-टोना किए जाने के चलते दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।   पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात गजोले थाना क्षेत्र के कदमताली गांव में हुई थी।

पुलिस जिला अधीक्षक आलोक रजोरिया ने कहा, “मृतक लड़कों की उम्र पांच और सात साल थी जबकि तीन और छह साल की दो बहनों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”

बच्चों के परिजन ने बताया कि चारों लड़कों और दोनों लड़कियों पर जादू-टोना किया गया था। शुक्रवार शाम पास के जंगल से लौटने के बाद सभी बच्चे बेहोश हो गए थे।  उन्होंने बताया कि बच्चे वहां खेलने गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि बच्चों ने जंगल से कोई जहरीला फल खा लिया था।

टीएमसी की स्थानीय विधायक दीपाली बिस्वास ने शनिवार को गांव का दौरा किया और अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की।  उन्होंने कहा, “यह अंधविश्वास का मामला है। बच्चे बच गए होते अगर परिजन तांत्रिकों की बजाए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाते। मैंने ग्रामीणों से ऐसे अंधविश्वासी बातों में यकीन नहीं करने की अपील की।”

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सीय टीम को गांव भेजा गया है।

bengal
West Bengal
Bewitchment
black magic
superstition

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

बंगाल में हिंसा और यूपी में विरोध को बुल्डोज करता 'निर्विरोध'

महंगाई और पेट्रोल के दाम पर घिरी मोदी सरकार


बाकी खबरें

  • Dholavira in World Heritage: Close your eyes, then five thousand years back!
    शंभूनाथ शुक्ल
    विश्व धरोहर में धोलावीरा: आंख मूंदो, तो पांच हज़ार साल पीछे!
    29 Jul 2021
    ये प्राचीन सभ्यताएँ कोई मिथक नहीं बल्कि हक़ीक़त हैं। इनका पता चलने से प्राचीन इतिहास के वे बंद पट खुलने लगते हैं जिनके बंद रहने से हम अंधेरे में कल्पना के घोड़े दौड़ाते हैं और हमारे हाथ कुछ…
  • opposition party
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    विपक्षी एकता में ही है देश की एकता
    29 Jul 2021
    इतिहास और राजनीति की गहरी समझ रखने वाले लोग यह महसूस करने लगे हैं कि भारत में आज जो कुछ हो रहा है उसका परिणाम सिर्फ तानाशाही के रूप में नहीं होगा बल्कि उसका परिणाम देश के विखंडन के रूप में भी होगा।…
  • umar UAPA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली दंगा मामला: पुलिस ने अदालत में उमर खालिद की ज़मानत याचिका का किया विरोध
    29 Jul 2021
    दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद की जमानत याचिका का विरोध किया है, जिन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे की साजिश के कथित एक मामले में ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया…
  • sanitation workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तराखंड में हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटे सफ़ाईकर्मी
    29 Jul 2021
    सफाईकर्मचारी संगठनों ने यह फैंसला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद लिया है। काम पर लौटने के बाद नगर निगम और नगर निकायों के सफाईकर्मियों ने हड़ताल के दौरान फ़ैली गंदगी और कूड़े…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में फिर से एक्टिव मामले बढ़कर हुए 4 लाख के पार
    29 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 3 हज़ार 840 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License