NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल चुनाव: छठे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 79 फ़ीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव में छठे चरण की 43 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान भी बाक़ी चरणों की तरह ही हिंसा खबरें आईं। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
22 Apr 2021
बंगाल चुनाव: छठे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 79 फ़ीसदी मतदान
Image courtesy : New Indian Express

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए छठे दौर का चुनाव भी बृहस्पतिवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ। छठे चरण की 43 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 79.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

पश्चिम बंगाल में छठे दौर में 43 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इनमें से 17 सीटें उत्तर 24 परगना की हैं जबकि नौ-नौ सीटें नादिया और उत्तर दिनाजपुर जिले की हैं। इसी चरण में पूर्वी बर्द्धमान की आठ सीटों पर भी मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे रहीं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी उन्हें संक्रमण से बचने के लिए नियमों का अनुपालन करने को कह रहे थे।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि अशोक नगर सीट के तांग्रा इलाके स्थित मतदान केंद्र संख्या 79 के बाहर उसके दो कार्यकर्ता केंद्रीय बलों की गोली से उस समय घायल हो गए जब कुछ पार्टी सदस्यों ने वहां से भाजपा प्रत्याशी तनुजा चक्रवर्ती के दौरे का विरोध किया।

पुलिस ने बताया कि इसको लेकर इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई और दोनों तरफ से बमबारी हुई।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने केंद्रीय पुलिस बल को लेकर आए एक वाहन में भी तोड़फोड़ की।

अशोकनगर से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नारायण गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पार्टी के मेरे दो सहयोगी उस समय घायल हो गए जब केंद्रीय बलों द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी। दोनों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है। केंद्रीय बल सही काम नहीं कर रहे हैं।’’

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जिले में तैनात अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और उसके आधार पर आरोपों को खारिज कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया, ‘‘केंद्रीय बलों द्वारा गोली चलाने की कोई घटना नहीं हुई है। ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। यह आधारहीन आरोप है।’’

उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार जिले के सीतलकुची इलाके में आत्म रक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा चलाई गई गोली में चार लोगों की मौत हो गई थी।

उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके में मतदान केंद्र पर बहस के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई और वहां पर गोली चलने की भी खबर है। हालांकि, दोनों पार्टियों ने बंदूक के इस्तेमाल से इनकार किया है और घटना के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने घटना पर स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के सूत्र ने बताया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी का एक कार्यकर्ता उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब कथित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला किया लेकिन भगवा पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

उत्तर 24 परगना के बीजपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी हिंसा की खबर है जहां पर मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए।

दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर मतदान में धांधली करने का आरोप लगाया है। खबर है कि इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के दो और भाजपा के तीन कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की बड़ी टुकड़ी इलाके में भेजी गई है।

भगवा पार्टी ने आरोप लगाया है कि नैहाटी निर्वाचन क्षेत्र के हलीसहर में स्थानीय भाजपा नेता के घर पर बम फेंका गया जिसके फटने से उनकी मां और छोटे भाई के घायल होने की खबर है। इसके लिए तृणमूल और भाजपा ने एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

इलाके में हुई एक अन्य घटना में तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता तब घायल हो गया जब अज्ञात उपद्रवी ने उससे मारपीट की।

बैरकपुर विधानसभा के तीतागढ़ इलाके में भाजपा और तृणमूल समर्थकों में झड़प हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से बमबारी हुई। इस घटना में भाजपा के पांच कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिल्म निर्देशन से राजनीति में आए और तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी राज चक्रवर्ती का भाजपा समर्थकों ने बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र में घेराव किया और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। चक्रवर्ती ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हावड़ा विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की केंद्रीय बल के जवानों से उस समय बहस हो गई जब पार्टी प्रत्याशी और राज्य सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक इलाके के मतदान केंद्र पर आए थे।

दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उस समय हाथा-पाई हुई जब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने भगवा पार्टी प्रत्याशी अर्चना मजूमदार का मतदान केंद्र पर आने का विरोध किया।

अम्दंगा निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस ने देसी बम बरामद किये।

उल्लेखनीय है कि इस चरण में 1.03 करोड़ मतदाता 306 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतत्रं एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियों को तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि 43 विधानसभा सीटों के लिए 14,480 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया।

West Bengal
West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
Sixth Phase Voting
BJP
TMC

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • bjp -sp
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: मौसम ठंडा, राजनीति गर्म, भाजपा-सपा ने पूर्वांचल पर लगाया ज़ोर
    10 Nov 2021
    403 सीटों वाली प्रदेश की विधानसभा में क़रीब 164 सीटें पूर्वांचल के 28 ज़िलों में हैं। माना जाता है जिसका पूर्वांचल पर क़ब्ज़ा होता है, वही प्रदेश पर राज करता है।
  • lal
    लाल बहादुर सिंह
    ‘डबल इंजन’ सरकार का हाल: पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स में इस साल भी यूपी सबसे नीचे
    10 Nov 2021
    यह कोई चुनाव पूर्व माहौल बनाने के लिए होने वाला प्रायोजित सर्वे नहीं है, अपितु ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में काम कर रहे थिंक-टैंक की रिपोर्ट है, जो शासन की गुणवत्ता के आधार…
  • minimum wage
    रौनक छाबड़ा
    ट्रेड यूनियनों के मुताबिक दिल्ली सरकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि ‘पर्याप्त नहीं’
    10 Nov 2021
    ट्रेड यूनियनों की ओर से मांग की जा रही है कि न्यूनतम वेतन को बढ़ा कर 26,000 रूपये करने के साथ-साथ असंगठित श्रमशक्ति को 7,500 रूपये का मासिक नकद समर्थन दिया जाए। इन्हीं मांगों पर दबाव बनाने के लिए उनकी…
  • climate
    अजय कुमार
    क्लाइमेट फाइनेंस: कहीं खोखला ना रह जाए जलवायु सम्मेलन का सारा तामझाम!
    10 Nov 2021
    जलवायु सम्मेलन में क्लाइमेट फाइनेंस का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है। अगर क्लाइमेट फाइनेंस पर सहमति नहीं बनी तो क्लाइमेट जस्टिस नहीं हो पाएगा। नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन से जुड़े सारे वादे खोखले रह जाएंगे। 
  • corna
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,466 नए मामले, 460 मरीज़ों की मौत
    10 Nov 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 88 हज़ार 579 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License