NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आये ‘रेड वालंटियर्स’
जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में दुर्घटना में घायल यात्रियों को यथासंभव मदद पहुंचाने के लिए आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करने के लिए करीब चालीस रेड वालंटियर्स फौरन पहुंचे।  
संदीप चक्रवर्ती
15 Jan 2022
Red Volunteers

उत्तरी बंगाल में डोमोहोनी पुल और मैनागुरी के पास हुए घातक बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन दुर्घटना के कुछ मिनटों के भीतर ही रेड वालंटियर्स हरकत में आ गये। रेड वालंटियर्स की टीम के द्वरा घायलों के उपचार का इंतजाम करने और आसपास के क्षेत्रों से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (डीवाईऍफ़आई) के कार्यालयों में रक्त संग्रह शिविर के आयोजन किये गए। मैनागुरी बाज़ार इलाके में स्थित ये कार्यालय सारी रात भर घायलों को मदद पहुंचाने के लिए खुले रहे।

आम जनता से मदद की अपील के लिए पांच रेड वालंटियर्स के नाम को साझा किये गए थे। कई वालंटियरों ने घायलों के लिए रक्तदान की जरूरत हेतु रेल प्रशासन से भी संपर्क बना रखा था। इसके अलावा, 40 रेड वालंटियरों ने दुर्घटना में घायल यात्रियों के लिए रक्त की आपूर्ति की जरूरत को पूरा करने के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में आपातकालीन आधार पर रक्तदान किया। इस भयानक ट्रेन हादसे में अभी तक नौ लोगों की मौत हो जाने की खबर है और 50 से अधिक लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में हैं।

रेड वालंटियर्स, वामपंथी कार्यकर्ताओं का एक अर्ध-औपचारिक समूह है जिसे मार्च 2020 में गठित किया गया था। कोविड-19 महामारी की स्थिति से निपटने के लिए यह पश्चिम बंगाल में सक्रिय रहा है, जिसका काम मरीजों की जरूरतों और सरकारी बुनियादी ढाँचे के बीच की खाई को पाटने का निर्धारित किया गया था, जो महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान, कई मौकों पर कम पड़ गया। एसएफआई जलपाईगुड़ी की स्थानीय कमेटी के सचिव अनिर्बन डे ने बताया कि दुर्घटना की खबर पाते ही कुछ ही मिनटों के भीतर वालंटियर्स एसएफआई कार्यालय में जमा हो गए थे।

इनमें से कुछ तो घायलों को रक्तदान करने के लिए सीधे जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के जलपाईगुड़ी जिला ब्लड बैंक पहुँच गए।इसी बीच एक के बाद एक कई घायलों को दुर्घटना स्थल से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाने का सिलसिला शुरू हो लगा।अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उस समय उपलब्ध रक्त का स्टॉक जरूरत के मुताबिक कम था। इस स्थिति से निपटने के लिए रेड वालंटियर्स ने रक्तदान की इच्छुक कई टीमों को तैयार करने का काम किया, और जरूरत पड़ने पर सीधे रक्त ट्रांसफ्यूजन के लिए भी प्रबंध किये। घायलों के परिजनों के लिए मैनागुरी एसएफआई कार्यालय में एक विशेष हेल्पलाइन नंबर और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था, जहाँ से पल-पल के हालात का मुआयना किया जा रहा था।

सीपीआई(एम) मैनागुरी इलाका कमेटी की सचिव अपूर्बा रॉय दुर्घटनास्थल पर पहुँचीं और उन्होंने स्थिति का जायजा लेना शुरू किया। रेड वालंटियर्स की टीमों के साथ-साथ, उन्होंने वहां पर तैनात एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों का काम करना शुरू कर दिया था। इससे पहले, स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पटरी से उतरे डिब्बों में घुसने की कोशिश की जा चुकी थी, जो व्यर्थ साबित हुई।

शुक्रवार को ट्रेन दुर्घटना के घायल पीड़ितों की की मदद के लिए नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के सामने भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 2020 में, प्रगतिशील सोच रखने वाले युवा लॉकडाउन से प्रभावित राज्य की आम जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आगे आये थे। कोलकाता सीपीआई(एम) के जिला सचिव एवं राज्य में रेड वालंटियर्स मुहिम के समर्थक, कल्लोल मजुमदार ने कहा, “यह करीब-करीब उन सभी के लिए एक समृद्ध, सूक्ष्म-स्तरीय अनुभव रहा क्योंकि उन्होंने आम लोगों को संकट से लड़ने में मदद की।” उन्होंने आगे बताया कि जब इस पहल की शुरुआत की जा रही थी, तो इसमें भाग लेने वाले नौजवानों को यह स्पष्ट नहीं था कि लोगों की क्या-क्या जरूरतें हो सकती हैं। “हालाँकि, तीन महीनों तक काम करते हुए, उन्हें उनकी जरूरतों के बारे में आवश्यक जानकारी मिल चुकी थी। अब तीसरी लहर की शुरुआत में वे पहले से अधिक तैयार हैं। इस बार, यदि एक विकेंद्रित ढाँचे के तहत, ये स्वंयसेवक जरुरतमंदों के साथ खड़े रह पाए, तो यह उनके लिए एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने वाला साबित होगा।”

हालाँकि ट्रेन हादसा कहीं से भी कोविड-19 संकट से संबंधित नहीं था जिसके लिए इस रेड वालंटियर्स का गठन किया गया था, लेकिन इस दुःखद पटरी से उतरने की घटना में उनकी तत्परता कई लोगों की जान बचा पाने में निश्चित तौर पर काम आई है।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित इस मूल आलेख को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

Red Volunteers Come to Aid of Bengal Train Accident Victims

SFI
DYFI
Red Volunteers
CPI(M)
North Bengal
train derailment
train accident
NDRF
COVID-19
Third Wave
Jalpaiguri

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 


बाकी खबरें

  • up elections
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनाव को लेकर बड़े कॉरपोरेट और गोदी मीडिया में ज़बरदस्त बेचैनी
    24 Jan 2022
    यदि यूपी जैसे बड़े राज्य में गैर भाजपा सरकार बन जाती है तो जनता के बुनियादी सवाल और आर्थिक मुद्दे देश की राजनीति के केंद्र बिंदु बन जाएंगे।
  • JNU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, GSCASH बहाली की मांग
    24 Jan 2022
    जेएनयू की पीएचडी छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ की घटना घटी थी जिसने जेएनयू प्रशासन और दिल्ली की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के 100 से अधिक घंटे के बाद रविवार को 27…
  • slaughter house
    सौरभ शर्मा
    अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के प्रतिबंध से ख़त्म हुई बहराइच के मीट व्यापारियों की आजीविका 
    24 Jan 2022
    साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मांस के कारोबार में शामिल हजारों लोगों के जीवन और उनकी आजीविका पर काफी बुरा असर पड़ा…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 439 मरीज़ों की मौत
    24 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.69 फ़ीसदी यानी 22 लाख 49 हज़ार 335 हो गयी है।
  • hum bharat ke log
    शंभूनाथ शुक्ल
    हम भारत के लोग: झूठी आज़ादी का गणतंत्र!
    24 Jan 2022
    दरअसल सरकारें ग़रीब आदमी की बजाय पूंजीपतियों के हाथ में खेलती हैं इसलिए ग़रीबों का हक़ मारकर उनका पैसा अमीरों, दलालों, सत्तासीन वर्गों के पास चला जाता है। जब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा तब तक यह आज़ादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License