NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
बेंगलुरू हिंसा : कांग्रेस, जद (एस) ने शांति बहाली में सरकार को मदद का दिया आश्वासन
दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि ऐसी खबरें हैं, जिससे इसके एक ‘‘सोची समझी साजिश’’ होने का संदेह उत्पन्न होता है।
भाषा
12 Aug 2020
बेंगलुरू हिंसा : कांग्रेस, जद (एस) ने शांति बहाली में सरकार को मदद का दिया आश्वासन

बेंगलुरू: कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जद (एस) ने शहर के हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने के लिए बुधवार को राज्य सरकार का साथ देने का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि ऐसी खबरें हैं, जिससे इसके एक ‘‘सोची समझी साजिश’’ होने का संदेह उत्पन्न होता है।

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ कवल ब्य्रासंद्र में हुई हिंसा और लोगों को उकसाने वाले सोशल मीडिया की निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इलाके में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम दोनों से संयम बरतने, शांति कायम रखने और सद्भाव के साथ रहने की अपील करता हूं।”

सिद्धरमैया ने मामले पर बेंगलुरू पुलिस आयुक्त से बात करने की जानकारी देते हुए कर्नाटक सरकार को शांति बहाल करने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा तजुर्बा हमें बताता है कि साम्प्रदायिक दंगों में नुकसान केवल बेकसूर लोगों का ही होता है। मैं दोनों धर्मों के नेताओं से बात कर समस्या का सौहार्दपूर्वक हल निकालने और इलाके में शांति बहाल करने की अपील करता हूं।’’

राज्य कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और हम कानून के तहत की जा रही हर कार्रवाई में सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता .... मैंने मीडिया से भड़काऊ ट्वीट के बारे में भी सुना है। जिसने भी यह किया है, यह गलत है.. यह पूरी घटना ही गलत है।’’

कांग्रेस ने विधायकों की एक बैठक भी आज बेंगलुरू में बुलाई गई है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘ हमारे विधायक कल रात मौके पर गए थे लेकिन स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। मुझे मीडिया में आ रही खबरों से पता चला है कि यह एक सोची समझी साजिश थी।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग मारे गए।’’

उन्होंने बताया कि बेंगलुरू के पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एच. डी. गौड़ा ने भी ट्वीट करके हिंसा की निंदा की और सरकार से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘ कठोर ’’ कार्रवाई की मांग की।

गौड़ा के बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी धर्म के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोई धर्म या समुदाय कानून से ऊपर नहीं है और जो कोई भी कानून के शासन का सम्मान नहीं करता, उसे दंडित किया जाना चाहिए। सरकार कड़ी कार्रवाई कर यह सुनिश्चित करे कि ऐसा दोबारा ना हो।’’

उन्होंने भी कहा कि यह घटना एक ‘‘ सोची समझी साजिश’’ प्रतीत होती है।


बाकी खबरें

  • भाषा
    किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : न्यायालय
    02 May 2022
    पीठ ने कहा, “संख्या कम होने तक, हम सुझाव देते हैं कि संबंधित आदेशों का पालन किया जाए और टीकाकरण नहीं करवाने वाले व्यक्तियों के सार्वजनिक स्थानों में जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाए। यदि पहले से…
  • नाइश हसन
    कितने मसलक… कितनी टोपियां...!
    02 May 2022
    सुन्नी जमात हैं तो गोल टोपी... बरेलवी से हैं तो हरी टोपी...., अज़मेरी हैं तो ख़ादिम वाली टोपी.... जमाती होे तो जाली वाली टोपी..... आला हज़रत के मुरीद हों तो लम्बी टोपी। कौन सी टोपी चाहती हैं आप?
  • शिरीष खरे
    कोरोना महामारी अनुभव: प्राइवेट अस्पताल की मुनाफ़ाखोरी पर अंकुश कब?
    02 May 2022
    महाराष्ट्र राज्य के ग़ैर-सरकारी समूहों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर अब बड़ी तादाद में शिकायतें कोरोना उपचार के लिए अतिरिक्त खर्च का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई हैं। एक नजर उन प्रकरणों पर जहां कोरोनाकाल…
  • सुबोध वर्मा
    पेट्रोल/डीज़ल की बढ़ती क़ीमतें : इस कमर तोड़ महंगाई के लिए कौन है ज़िम्मेदार?
    02 May 2022
    केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सभी राज्य सरकारों द्वारा करों के माध्यम से कमाए गए 14 लाख करोड़ रुपये की तुलना में केवल उत्पाद शुल्क से ही 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
  • ज़ाहिद खान
    सत्यजित रे : सिनेमा के ग्रेट मास्टर
    02 May 2022
    2 मई, 1921 को कोलकाता में जन्मे सत्यजित रे सिनेमा ही नहीं कला की तमाम विधाओं में निपुण थे। उनकी जयंती पर पढ़िये यह विशेष लेख।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License