NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
बेंगलुरू हिंसा : कांग्रेस, जद (एस) ने शांति बहाली में सरकार को मदद का दिया आश्वासन
दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि ऐसी खबरें हैं, जिससे इसके एक ‘‘सोची समझी साजिश’’ होने का संदेह उत्पन्न होता है।
भाषा
12 Aug 2020
बेंगलुरू हिंसा : कांग्रेस, जद (एस) ने शांति बहाली में सरकार को मदद का दिया आश्वासन

बेंगलुरू: कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जद (एस) ने शहर के हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने के लिए बुधवार को राज्य सरकार का साथ देने का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि ऐसी खबरें हैं, जिससे इसके एक ‘‘सोची समझी साजिश’’ होने का संदेह उत्पन्न होता है।

विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ कवल ब्य्रासंद्र में हुई हिंसा और लोगों को उकसाने वाले सोशल मीडिया की निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इलाके में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम दोनों से संयम बरतने, शांति कायम रखने और सद्भाव के साथ रहने की अपील करता हूं।”

सिद्धरमैया ने मामले पर बेंगलुरू पुलिस आयुक्त से बात करने की जानकारी देते हुए कर्नाटक सरकार को शांति बहाल करने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा तजुर्बा हमें बताता है कि साम्प्रदायिक दंगों में नुकसान केवल बेकसूर लोगों का ही होता है। मैं दोनों धर्मों के नेताओं से बात कर समस्या का सौहार्दपूर्वक हल निकालने और इलाके में शांति बहाल करने की अपील करता हूं।’’

राज्य कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और हम कानून के तहत की जा रही हर कार्रवाई में सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता .... मैंने मीडिया से भड़काऊ ट्वीट के बारे में भी सुना है। जिसने भी यह किया है, यह गलत है.. यह पूरी घटना ही गलत है।’’

कांग्रेस ने विधायकों की एक बैठक भी आज बेंगलुरू में बुलाई गई है।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘ हमारे विधायक कल रात मौके पर गए थे लेकिन स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। मुझे मीडिया में आ रही खबरों से पता चला है कि यह एक सोची समझी साजिश थी।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक कथित रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किये जाने के बाद हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ पुलिस की गोलीबारी में तीन लोग मारे गए।’’

उन्होंने बताया कि बेंगलुरू के पुलाकेशी नगर में हुई हिंसा के मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एच. डी. गौड़ा ने भी ट्वीट करके हिंसा की निंदा की और सरकार से घटना में शामिल लोगों के खिलाफ ‘‘ कठोर ’’ कार्रवाई की मांग की।

गौड़ा के बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी धर्म के नाम पर कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोई धर्म या समुदाय कानून से ऊपर नहीं है और जो कोई भी कानून के शासन का सम्मान नहीं करता, उसे दंडित किया जाना चाहिए। सरकार कड़ी कार्रवाई कर यह सुनिश्चित करे कि ऐसा दोबारा ना हो।’’

उन्होंने भी कहा कि यह घटना एक ‘‘ सोची समझी साजिश’’ प्रतीत होती है।


बाकी खबरें

  • Gogoi
    वी. वेंकटेशन
    क्या रंजन गोगोई ख़ुद को क्लीन चिट देने में कामयाब रहे ?
    11 Dec 2021
    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और अब संसद सदस्य जस्टिस रंजन गोगोई की लिखी किताब, ‘जस्टिस फ़ॉर द जज: एन ऑटोबायोग्राफ़ी’ में सुप्रीम कोर्ट में उनके विवादास्पद कार्यकाल को लेकर कई ख़ुलासे हैं।
  • KANPUR DEHAT
    रवि शंकर दुबे
    यूपी की मित्र पुलिस!: ‘बच्चे को लग जाएगी सर...’, पिता चिल्लाता रहा, लेकिन उनकी लाठी न रुकी
    11 Dec 2021
    कानपुर देहात के अकबरपुर में गोद में बच्चा लिए शख़्स को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच और कार्रवाई
  • mullaperiyar
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु और केरल के बीच मुल्लापेरियार बांध के संघर्ष का इतिहास
    11 Dec 2021
    पश्चिम की ओर बहने वाली पेरियार नदी को पश्चिमी घाट के पूर्व में अर्ध-शुष्क कृषि भूमि की ओर मोड़ने के लिए एक बांध बनाने का विचार बहुत पुराना है। एक स्थानीय प्रशासक प्रदानी मुथिरुलप्पा पिल्लई ने वर्ष…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन के व्हाइट हाउस ने क्रेमलिन को दिया चकमा
    11 Dec 2021
    इस बैठक का आयोजन पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के कार्यालय में रहने के अंतिम दिन किया गया था। 
  • domestic violence
    राज कुमार
    घरेलू हिंसा के फ़र्ज़ी आंकड़े बन रहे संसदीय चर्चा और संसदीय रिपोर्टों का आधार!
    11 Dec 2021
    आख़िर क्या है इन आंकड़ों के पीछे की सरकारी सच्चाई? ये मामला सिर्फ़ आंकड़ों तक सीमित नही है बल्कि मामला इससे कहीं ज़्यादा गंभीर है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License