NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बर्लिन : रोजा लक्जमबर्ग और कार्ल लिबनेच की याद में हज़ारों लोगों ने रैली निकाली
102 साल पहले जर्मन कम्युनिस्ट नेताओं लक्समबर्ग और लिबनेच की हत्या अति दक्षिणपंथी अर्धसैनिक समूहों ने की थी।
पीपल्स डिस्पैच
11 Jan 2021
बर्लिन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ जमर्नी (केपीडी) के संस्थापक रोजा लक्जमबर्ग और कार्ल लिबनेच को याद करते हुए रविवार10 जनवरी को बर्लिन में लगभग तीन हज़ार लोगों ने रैली निकाली। 102 साल पहले वर्ष 1919 में साम्यवादी विद्रोह को कुचलने के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जर्मनी (एसपीडी) के नेतृत्व वाली सरकार के उकसावे पर अर्धसैनिक बलों द्वारा इनकी हत्या कर दी गई थी।

रविवार को पुलिस ने रैली को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया जिससे इस रैली में शामिल कई लोग घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एंटिफा समूहों के युवा कम्युनिस्ट ने रविवार को इस रैली में भाग लिया।

रिपोर्टों के अनुसार रविवार को पुलिस ने COVID -19सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बावजूद बर्लिन में वामपंथी समूहों द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण रैली पर हमला किया और फ्री जर्मन यूथ (एफडीजे) का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि रैली में कुछ लोग प्रतिबंधित प्रतीकों को ले जा रहे थे। यह सोशलिस्ट यूनिटी पार्टी ऑफ जर्मनी की युवा शाखा थी और जर्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (जीडीआर) का आधिकारिक युवा आंदोलन था। जर्मन कम्युनिस्ट पार्टी (डीकेपी), सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स यूथ (एसडीएजे) सहित जर्मनी भर में प्रगतिशील वर्गों ने इस रैली पर पुलिस हमले की निंदा की है।

जर्मन कमेटी ऑफ सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स यूथ (एसडीएजे) ने कहा है कि पुलिस और मीडिया यह बताकर पुलिस हमले को सही ठहराने का प्रयास कर रही है कि रैली में फ्री जर्मन यूथ (एफडीजे) के झंडे लहराए गए जो सार्वजनिक रुप से प्रतिबंधित है। एसडीएजे के अनुसार एफडीजे के प्रतीकों पर प्रतिबंध सही नहीं है क्योंकि बर्लिन की स्थानीय अदालत ने 2014 में अलग-अलग तरीके से फैसला सुनाया और इसी तरह के अपराध में आरोपी बनाए गए लोगों को बरी कर दिया।

एसडीएजे ने एक बयान में कहा, “इस प्रदर्शन पर हमले से स्पष्ट है कि एक शक्तिशाली कम्युनिस्ट आंदोलन जर्मनी में शासक वर्ग के लिए खतरा है और उनके लिए इसे एक पूंजी-विरोधी ताकत के रूप में गैर कानूनी घोषित किया जाना चाहिए। पुलिस खुद कानून का उल्लंघन करने से डरती नहीं है। हालांकि, हमने प्रदर्शन के अपने अधिकार को खत्म नहीं होने दिया और समाजवादियों के स्मारक तक फ्रेडरिकशेन, लिचेनबर्ग और फ्रेडरिक्सफेल्डे से होकर गुजरे। फ्रेडरिक्सफेल्डे सेंट्रल सिमेट्री के क्रांतिकारी स्मारक पर घोषणा अधिक स्पष्ट नहीं हो सकी।′′

berlin
Karl Liebknecht
Rosa Luxemburg
Communist Party of Germany
Socialist German Workers Youth

Related Stories

दुनिया में जहां कहीं भी, बादल, चिड़िया और लोगों के आंसू हों, वहां मुझे घर जैसा लगता है: रोज़ा लक्ज़मबर्ग

बर्लिन में श्रमिकों ने विशाल डिपार्टमेंटल स्टोर चेन में छँटनी का विरोध करते हुए रैली निकाली

क्या लीबिया में गृह युद्ध रुक जाएगा ?

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले दिल्ली, यूरोप में सड़कों पर उतरे लाखों लोग

कश्मीर से 370 हटने के 100 दिन का हाल, आरटीआई पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला और अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र की सियासत, बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति ईवा मोरालेस देश छोड़ने पर मजबूर और अन्य


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License