NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
'साइबर दूल्हो' से रहें सावधान, साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर करें फोन
अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
भाषा
05 Apr 2022
cyber crime
Image courtesy : TOI

नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश के साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे ‘‘साइबर दूल्हो’’ से सचेत रहें।  

उन्होंने बताया कि डिजिटल मंच पर कुछ लोग अपनी फर्जी प्रोफाइल बना अविवाहित युवतियों तथा अकेले रहने वाली महिलाओं को अपने जाल में फंसा, उनसे मोटी रकम ठग रहे हैं। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने इस तरह के दर्जनों मामलों का खुलासा किया है। इनमें नाइजीरियन या शादीशुदा व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी सुंदर व्यक्ति की तस्वीर लगाकर, अपने आपको कुंवारा बताते हैं और युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। बाद में ये लोग कीमती गिफ्ट हवाई अड्डे पर जब्त किए जाने, बीमारी तथा सड़क दुर्घटना आदि का बहाना बनाकर युवती तथा उसके परिजन से मोटी रकम वसूल लेते हैं और फिर रफूचक्कर हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग ज्यादातर उन युवतियों को शिकार बना रहे हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र होने पर भी शादी नहीं की तथा उनकी शादी में अब अड़चन आ रही है या वे युवतियां जो शादी करके विदेश में जाकर बसना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

सिंह ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर लोग 1930 पर तुरंत संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने विशेष पहल की है। उत्तर प्रदेश में 18 साइबर थाने खोले गए हैं। पीड़ित लोगों की मदद के लिए लखनऊ मुख्यालय में 48 विशेषज्ञ लोगों की टीम बनाई गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सावधान रहें और अगर कोई व्यक्ति केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करने, बैंक संबंधित जानकारी देने, इंटरनेट की गति बढ़ाने या क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने आदि के नाम पर आपसे संपर्क करता है और कोई ऐप ‘डाउनलोड’ करने की बात कहता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। वह साइबर ठग हो सकता है।

Cyber Crime
Cyber Groom
Cyber Crime Helpline Number

Related Stories


बाकी खबरें

  • Elizabeth Holmes
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एलिज़ाबेथ होम्स फ़ैसला: अमरीका में ग्राहकों से ठगी जायज़, पर निवेशकों से झूठ नहीं चलेगा
    11 Jan 2022
    अमरीका का जाना-परखा न्याय यही कहता है, कि उपभोक्ता ठग होते हैं और उनको ठगने में कोई गुनाह नहीं है। लेकिन निवेशकर्ताओं के साथ ऐसा सलूक नहीं किया जा सकता है, वे बड़े धनपति जो हैं। 
  • covid
    दित्सा भट्टाचार्य
    भारत की कोविड-19 मौतें आधिकारिक आंकड़ों से 6-7 गुना अधिक हैं: विश्लेषण
    11 Jan 2022
    नए अध्ययन के मुताबिक भारत में 2020 में अपेक्षित मृत्यु दर से कम की तुलना में 2021 में उच्च कोविड मृत्यु दर इस विषय में और अधिक शोध की मांग करता है।
  • Anand
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश आनंद विभाग: कर्मकांड और प्रचार से दूर 'आनंद' की हक़ीक़त
    11 Jan 2022
    हिंदुस्तान में यह पहली बार हुआ था कि किसी एक राज्य (मध्य प्रदेश) में अपने नागरिकों की खुशहाली को मापने और खुशहाली का प्रचार-प्रसार करने के लिए सांस्थानिक स्तर पर पहल की। लेकिन सरकार द्वारा किए गए काम…
  •  Kashmir’s apple industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर के सेब व्यापारी अपने भविष्य के लिए चिंतित, सरकार की तरफ़ से नहीं मिल रही मदद
    11 Jan 2022
    क़रीब 8,000 करोड़ के कश्मीर के सेब उद्योग को इलाक़े की अर्थव्यवस्था की बैकबोन माना जाता है, जिससे 30 लाख से ज़्यादा लोग जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में, #कश्मीरघाटी में 2,400 करोड़ तक की लागत के सेब का बाज़ार…
  • wildlife
    सीमा शर्मा
    भारतीय वन्यजीव संस्थान ने मध्य प्रदेश में चीता आबादी बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया
    11 Jan 2022
    इस एक्शन प्लान के तहत, क़रीब 12-14 चीतों(8-10 नर और 4-6 मादा) को भारत में चीतों की नई आबादी पैदा करने के लिए चुना जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License