NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ते गृहयुद्ध के बीच बाइडेन ने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को तेज़ किया
देश में अपनी मौजूदगी के दो दशक बाद अमेरिकी सेना अगले महीने के आख़िर तक पूरी तरह से हट जाएगी।
पीपल्स डिस्पैच
09 Jul 2021
 बाइडेन

अमेरिकी सेना अगस्त के आखिर तक अफगानिस्तान से अपनी वापसी पूरी कर लेगी। यह प्रक्रिया तय समय सीमा से एक महीने पहले पूरी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार 8 जुलाई को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। बाइडेन ने उस बढ़ती चिंता को खारिज कर दिया कि क्या तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय निर्माण मिशन पर देश में नहीं गए थे और "अफगानों को अपने देश के भविष्य के बारे में निर्णय लेना" है।

बाइडेन ने दावा किया कि अमेरिका ने 2001 के आक्रमण के पीछे जो भी लक्ष्य था उसे हासिल कर लिया है और अफगानिस्तान से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सैनिकों को जितनी जल्दी हो सके देश से बाहर जाने की जरूरत है क्योंकि इस संदर्भ में "तेजी ही सुरक्षा है"।

इस साल जनवरी में राष्ट्रपति के रूप में सत्ता संभालने के बाद जो बाइडेन ने पिछले साल दोहा में हस्ताक्षर किए गए तालिबान के साथ अमेरिका के समझौते के अनुसार अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प की अफगानिस्तान से सेना की वापसी की नीति को जारी रखा है। इस साल अप्रैल में उन्होंने घोषणा की थी कि अफगानिस्तान में शेष सभी 2500-3500 अमेरिकी सैनिक सितंबर तक पूरी तरह से वापस आ जाएंगे। अफगानिस्तान में सरकारी सैनिकों पर तालिबान के बढ़ते हमलों और गृहयुद्ध की बढ़ती आशंका के बीच गुरुवार की घोषणा हुई।

अमेरिका ने देश में हवाई हमले की संभावना को बरकरार रखने का वादा किया है। बाइडेन ने घोषणा की कि देश में अमेरिकी दूतावास और अन्य राजनयिकों की सुरक्षा के लिए अमेरिका अपने "कुछ सौ" सैनिकों को बरकरार रखेगा। यह शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा भी करेगा।

अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन ने भी इस देश से शेष सभी अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है। जर्मनी ने पिछले हफ्ते अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया। गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की कि अफगानिस्तान से अधिकांश ब्रिटिश सैनिकों को वापस ले लिया है और शेष सैनिक जल्द ही वापस ले लेंगे।

चल रही लड़ाई के बीच जिसमें तालिबान ने कुछ महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा कर लिया है इस बीच अफगान सरकारों और तालिबान के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान में एक लंबे अंतराल के बाद मुलाकात की जहां वे यह कहते हुए एक संयुक्त बयान जारी करने के लिए सहमत हुए कि “अफगान समस्या का समाधान युद्ध नहीं है।"

America
Afghanistan
Joe Biden
Civil War

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन


बाकी खबरें

  • Ukrain
    रवीश कुमार
    सुनिए सरकार: इस वक्त हेडलाइन मैनेजमेंट छोड़कर छात्रों को निकालने के मैनजमेंट पर ध्यान दें
    27 Feb 2022
    जब सारे बच्चे सुरक्षित आ जाएंगे और आपके प्रयासों से आ जाएंगे, तो यह देश इतना कृपालु है कि आपको श्रेय देगा। लेकिन चंद सौ को निकाल कर इस वक्त जहाज़ के आते ही मंत्री भेज कर फोटो खींचाने की ज़रूरत नहीं…
  • ECI
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: विपक्ष को पोस्टल बैलेट में खेल होने का डर
    27 Feb 2022
    हर हफ़्ते की ऐसी चुनिंदा ख़बरें जिन पर कम ध्यान जाता है लेकिन वो होती महत्वपूर्ण हैं, ऐसी ही ख़बरों को लेकर आए हैं अनिल जैन..
  • BIG FACES
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: दांव पर है कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
    27 Feb 2022
    यूपी चुनावों के पांचवें चरण में बड़े-बड़े नेताओं की सीट शामिल हैं, ऐसे में राजा भैया से लेकर पीएम पुनिया के बेटे तक की साख दांव पर है। अयोध्या, अमेठी और प्रयागराज की महत्वपूर्ण सीटों पर भी सभी की…
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता
    27 Feb 2022
    सरकार जी, एक बम और है। और वह बम भी आपको याद नहीं है। सोचा मैं ही याद दिला दूं। वह बम आपने ही, आपकी पार्टी ने ही लगाया है, प्लांट किया है। वह बम है, घृणा का, वैमनस्य का, दो समुदायों में अलगाव का। वह…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'ऐ शरीफ़ इंसानो, जंग टलती रहे तो बेहतर है...'
    27 Feb 2022
    यूक्रेन पर रूस पर हमला जारी है। और इन हमलों के चलते आम नागरिकों की परेशानियाँ भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पढ़िये साहिर लुधियानवी की जंग के ख़िलाफ़ लिखी यह नज़्म जिसमें वह कहते हैं कि 'जंग टलती रहे तो ब
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License