NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
बाइडेन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिये तैयारियां शुरू कीं
अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अभी मतगणना जारी है, लेकिन लंबे समय से बाइडेन के करीबी टेड कौफमैन बाइडेन की जीत की सूरत में सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं।
एपी
07 Nov 2020
बाइडेन

विलमिंग्टन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों के इंतजार के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अभी मतगणना जारी है, लेकिन लंबे समय से बाइडेन के करीबी टेड कौफमैन बाइडेन की जीत की सूरत में सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं।

डेलावर से पूर्व सीनेटर कौफमैन बाइडेन के उप राष्ट्रपति बनने के बाद इस सीट से सीनेटर बने थे। वह 2008 में ओबामा सरकार का गठन करने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के कुछ ही समय बाद अप्रैल में पहली बार कौफमैन से ऐसी सूरत में सत्ता के हस्तांतरण पर काम शुरू करने के लिये कहा था।

अमेरिका में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से तब शुरू होती है जब सामान्य सेवा प्रशासन सभी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विजेता के नाम की घोषणा कर देता है।

हम व्हाइट हाउस की यह दौड़ जीतने जा रहे हैं: बाइडेन

वाशिंगटन (भाषा): जो बाइडेन ने कहा कि यह ‘‘स्पष्ट और विश्वास करने योग्य बात है’’ कि वह व्हाइट हाउस की दौड़ में जीत हासिल करने जा रहे हैं।

चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण राज्यों पेनसिल्वेनिया और जॉर्जिया में मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से आगे चल रहे बाइडेन जीत के निकट पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

शुक्रवार रात तक बाइडेन 538 में से 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके थे और उन्हें जीत हासिल करने के लिए महज छह इलेक्टोरल कॉलेज वोट ही और चाहिए।

कुछ राज्यों में मतगणना पूरी नहीं होने के कारण बाइडेन ने जीत की घोषणा तो नहीं की लेकिन उम्मीद जताई कि अंतिम चुनाव परिणाम आने पर वही विजेता होंगे।

उन्होंने शुक्रवार रात डेलावेयर के विल्मिंगटन में अपने प्रचार अभियान के मुख्यालय से देश के नाम संबोधन में कहा,‘‘ मेरे साथी अमेरिकियो, अब भी जीत की अंतिम घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यह स्पष्ट है...स्पष्ट और विश्वास करने योग्य कहानी। हम यह दौड़ जीतने जा रहे हैं।’’

पेनसिल्वेनिया, एरिजोना,नेवाडा और जॉर्जिया में पिछले 24 घंटे में मतगणना में मिली बढ़त में उन्होंने कहा कि वह 300 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने की राह पर हैं।

वहीं ट्रंप ने अभी अपनी हार नहीं मानी है और वह कह रहे हैं कि उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी को जीत का गलत दावा नहीं करना चाहिए।

ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ' जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर जीत का गलत दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी दावा कर सकता हूं। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही है।'

US Elections 2020
Joe Biden
Donand Trump

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License