NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अर्थव्यवस्था
ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च
वाहनों के बीमा समेत कई चीज़ों में बदलाव से एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इसके अलावा ग़रीबों के राशन समेत कई चीज़ों में बड़ा बदलाव किया गया है।
रवि शंकर दुबे
01 Jun 2022
Changes

सरकारी कुप्रबंधन के कारण देश में सुई से लेकर खाने के तेल तक के दामों में आग लगी हुई है। सरकार की ओर से कई महीने बीत जाने के बाद किसी चीज़ के दाम घटाए जाते हैं, लेकिन उसकी भरपाई हर रोज़ जनता की जेब में हाथ डालकर कर ली जाती है। अब 1 जून यानी बुधवार से एक फिर कई बड़े बदलाव हुए हैं। जिसमें गाड़ियों के थर्ड पार्टी बीमा से लेकर घर की किस्तों तक को महंगा कर दिया गया गया है। भारतीय बीमा और नियामक और विकास प्राधिकरण यानी IRDI की ओर से लागू ड्राफ्ट को एक जून से लागू किया जा रहा है। इसमें सबसे चौंकाने वाला बदलाव तो ग़रीबों के राशन वितरण में किया गया है। क्योंकि अब फ्री राशन वितरण में गेहूं नहीं मिला करेगा। चलिए विस्तार से नज़र डालते हैं 1 जून से होने वाले बड़े बदलावों पर...

गाड़ियों के लिए थर्ड पार्टी बीमा में बदलाव

चार पहिया वाहन में कार के थर्ड पार्टी बीमा में 7 से 195 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दर के अनुसार 1000 सीसी  वाली निजी कारों पर 2072 रुपये की तुलना में 2094 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 1000 सीसी  से 1500  सीसी वाली निजी कारों पर 3221 रुपये की तुलना में 3416 रुपये की दर लागू होंगी।

इसके अलावा 1500 सीसी  से ऊपर की कार के मालिकों को 7890 रुपये की जगह 7897 रुपये का प्रीमियम देना होगा। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 1000 सीसी  से 1500 सीसी की कार में हुई है। कई रिपोर्ट्स के हिसाब से  उत्तर प्रदेश समेत सभी जगहों पर 1000 से लेकर 1500 सीसी तक की गाड़ियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में मुनाफा भी बढ़ेगा।

वहीं अगर दो पहिया वाहनों की बात करें तो 150 सीसी से 350 सीसी तक के वाहनों के लिए 1366 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि 350 सीसी से ज्यादा वाले वाहनों के लिए प्रीमियम 2804 रुपये देने होंगे।

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस या बीमा

थर्ड पार्टी बीमा कराने वाले वाहन मालिक को ये सुविधा मिलती है कि अगर उस वाहन से होने वाली किसी दुर्घटना में किसी तीसरे का नुकसान होता है तो तीसरी पार्टी को बीमा कंपनी क्लेम का भुगतान कर देती है। वाहन दुर्घटना से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए थर्ड पार्टी बीमा को अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीमा के बगैर वाहन लेकर सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं है।

SBI का होम लोन हो गया है महंगा

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने होम लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट यानी EBLR को बढ़ा दिया है। अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है। इसी तरह रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी RLLR  भी 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो गया है। पहले ये दोनों दरें क्रमश: 6.65 फीसदी और 6.25 फीसदी थी। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बढ़ी ब्याज दरें 1 जून यानी बुधवार से लागू हो रही हैं। एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट-बेस्ड लेंडिंग रेट को भी 0.10 फीसदी बढ़ाया है, जो 15 मई से लागू हो चुका है। इस महीने रिजर्व बैंक की एमपीसी यानी RBI MPC की भी बैठक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट को और बढ़ाए जाने के अनुमान हैं। अगर ऐसा होता है तो सारे बैंक होम लोन समेत सभी लोन का ब्याज बढ़ाएंगे। इसका मतलब हुआ कि एसबीआई के अलावा अन्य बैंक भी इस महीने ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं।

देश के 32 जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग बढ़ा

सराफा में भी बदलाव देखने को मिला है। देश के 32 जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक देश के 256 जिलों में इसको अनिवार्य किया गया था। नए आदेश के बाद 288 जिलों में यह अनिवार्य होगा। इन जिलों में अब बिना हॉलमार्किंग सोना बेचना संभव नहीं होगा। इसमें 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरट के गहने ही बेचे जा सकेंगे। हालांकि इस बदलाव से लोगों को राहत मिलेगी। अब नकली सोना बेचना मुश्किल होगा।

एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत में राहत

Prices of 19kg commercial LPG cylinders reduced by Rs 135 per cylinder. It will now cost Rs 2219 in Delhi, in Kolkata it will cost Rs 2322, in Mumbai Rs 2171.50, and in Chennai it will cost Rs 2373.

No change in rates of domestic LPG cylinder. New rates are effective from today pic.twitter.com/4EzRDHQheG

— ANI (@ANI) June 1, 2022

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जारी हो गई है। 1 जून यानी बुधवार को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कटौती हुई है। 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 31 मई को 2485 रुपये का था, जो एक जून को 2350 रुपये का हो गया। वहीं 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज भी घरेलू गैस सिलेंडर 1056 रुपये का है।

एक्सिस बैंक सेविंग अकाउंट के नियमों में बदलाव

एक्सिस बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया है। 1 जून से सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की सीमा में बढ़ोतरी हो गई है। इसके तहत सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को एक्सिस बैंक के सभी तरह के सेविंग्स अकाउंट में 15,000 की जगह न्यूनतम 25,000 रुपए रखने होंगे या फिर 1 लाख रुपए का टर्म डिपॉजिट रखना होगा।

यूपी में गेहूं की जगह मिलेगा केवल चावल

केंद्र के कोटे से गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन में भी परिवर्तन किया गया है। इसमें गेहूं को खत्म किया जा रहा है। एक जून से उत्तर प्रदेश, बिहार और केरल में अब 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो चावल की जगह केवल 5 क‍िलो चावल दिया जाएगा। ऐसे में अब फ्री में गेहूं मिलना बंद होगा। यूपी में 15 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त में यह राशन मिल रहा है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की इस सर्विस के लगेंगे पैसे

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने कहा है कि अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए इश्यूअर चार्ज लगेगा। ये चार्ज 15 जून से लगेंगे। बदलाव के बाद हर महीने के शुरुआती तीन ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। चौथे ट्रांजेक्शन से हर बार 20 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। नकदी निकालने और नकदी जमा करने के अलावा मिनी स्टेटमेंट निकालने को भी ट्रांजेक्शन में गिना जाएगा। हालांकि मिनी स्टेटमेंट के लिए चार्ज 5 रुपये प्लस जीएसटी होगा। अभी तक ये सर्विस फ्री ऑफ कॉस्ट थी।

फिलहाल इन सभी बदलावों में सिलेंडर को छोड़ बाकी किसी भी चीज़ में राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। 

LPG
LPG price hike
third party insurance
Bank Loan

Related Stories

रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत

मध्य प्रदेश : एलपीजी की क़ीमतें बढ़ने के बाद से सिर्फ़ 30% उज्ज्वल कार्ड एक्टिव

चुनाव ख़त्म; पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़े, जश्न नहीं मनाइएगा!

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से ग़रीब हुआ बेहाल

कार्टून क्लिक: इस महंगाई के लिए थैंक्यू मोदी जी!

किसानों की SDM पर कार्यवाही की मांग, सिलेंडर की क़ीमतों की वृद्धि डबल

रसोई गैस की सब्सिडी में 92% कमी, सिलेंडर की क़ीमतों में वृद्धि डबल! 

क्या हमारी रसोई गैस की कीमत भी सरकार की कमाई का ज़रिया बन चुकी है?

फ़ैक्ट-चेक: LPG सिलिंडर पर राज्य सरकारें 55% टैक्स लगाती हैं?

कोरोना काल में बढ़ती गरीबी के बीच अब महंगी गैस की मार


बाकी खबरें

  • law
    विक्रम हेगडे
    भारतीय अंग्रेज़ी, क़ानूनी अंग्रेज़ी और क़ानूनी भारतीय अंग्रेज़ी
    19 Nov 2021
    न्यायिक फ़ैसलों और दूसरे क़ानूनी दस्तावेज़ों में साहित्यिक श्रेष्ठता का होना ज़रूरी नहीं है।
  • education
    प्रियंका ईश्वरी
    बिहार के बाद बंगाल के स्कूली बच्चों में सबसे ज़्यादा डिजिटल विभाजन : एएसईआर सर्वे
    19 Nov 2021
    एनुअल स्टेटस ऑफ़ एजुकेशन रिपोर्ट 2021 की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली बच्चों के घरों में कम से कम एक स्मार्टफ़ोन होने के मामले में केरल(97.5%), हिमाचल प्रदेश(95.6%) और मणिपुर(92.9%) सबसे आगे हैं।
  • sc
    सोनिया यादव
    "पॉक्सो मामले में सबसे ज़रूरी यौन अपराध की मंशा, न कि ‘स्किन टू स्किन’ टच!"
    19 Nov 2021
    शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेक्शुअल मंशा से छूना भी अपराध है। धारा 7 के तहत टच और फिजिकल कॉन्टैक्ट को “स्किन टू स्किन टच” तक सीमित करना न केवल संकीर्ण होगा, बल्कि प्रावधान की बेतुकी…
  • Farmer wins, hate is defeated
    न्यूज़क्लिक टीम
    जीत गया किसान, नफरत हार गई!
    19 Nov 2021
    पिछले एक साल से जिन 3 कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहा है आज मोदी सरकार ने उसको ख़ारिज करने का फ़ैसला लिया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार…
  • doctor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गया ज़िले में 15 लाख से ज़्यादा की महिला आबादी पर केवल 24 महिला डॉक्टर
    19 Nov 2021
    बिहार में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ़ की भारी कमी है साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो बद से बदतर है। नीति आयोग की 2019 के हेल्थ इंडेक्स में 21 राज्यों की सूची में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License