NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ज़ियोनिस्ट को बड़ा झटका, यूएस फेडरल जज ने बीडीएस-विरोधी क़ानून को संविधान-विरोधी बताया
स्वतंत्र पत्रकार और फ़िल्म निर्माता एबी मार्टिन द्वारा 2016 जॉर्जिया स्टेट लॉ के ख़िलाफ़ दायर एक याचिका पर ये फ़ैसला सुनाया गया। इस क़ानून ने इज़रायल के बहिष्कार के फ़िलिस्तीनियों के आह्वान या बीडीएस मूवमेंट की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया था।
पीपल्स डिस्पैच
25 May 2021
Abby Martin

अमेरिका में ज़ियोनिस्ट को बड़ा झटका देते हुए फेडरल जज ने आदेश दिया कि बायकॉट, डाइवेस्टमेंट एंड सैंक्शन मूवमेंट के खिलाफ कानून संवैधानिक विरोधी हैं। सोमवार 24 मई को यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ जॉर्जिया ने पत्रकार और फिल्म निर्माता एबी मार्टिन द्वारा दायर एक याचिका पर तब एक आदेश जारी किया जब उन्हें 2016 की जॉर्जिया स्टेट लॉ के अनुसार बीडीएस मूवमेंट से खुद को दूर नहीं करने के लिए एक विश्वविद्यालय में सभा में बोलने से रोक दिया गया था।

फरवरी 2020 में यूनिवर्सिटी सिस्टम ऑफ जॉर्जिया और जॉर्जियन स्टेट के खिलाफ मार्टिन ने काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर), सीएआईआर लीगल डिफेंस फंड और पार्टनरशिप फॉर सिविल जस्टिस फंड (पीसीजेएफ) के साथ याचिका दायर की थी। बीडीएस मूवमेंट से दूरी बनाने पर उनकी असहमति के बाद यूनिवर्सिटी के साहित्यिक कार्यक्रम में जॉर्जिया साउदर्न यूनिवर्सिटी द्वारा रोके जाने के चलते मार्टिन ने ये याचिका दायर की थी।

जॉर्जिया स्टेट द्वारा 2016 में पारित कानून के अनुसार जॉर्जिया साउदर्न यूनिवर्सिटी जैसे राज्य-संचालित या राज्य-वित्त पोषित संस्थानों के इंडिपेंडेंट कॉन्ट्रैक्टर्स जो 1,000 अमेरिकी डॉलर और इससे अधिक के लेनदेन शामिल है उसको एक संकल्प पर हस्ताक्षर करना पड़ता है कि वे इजरायल के किसी भी बहिष्कार में भाग नहीं लेंगे।

मार्टिन को 28 फरवरी को 2020 इंटरनेशनल क्रिटिकल मीडिया लिटरेसी कॉन्फ्रेंस के लिए मुख्य संदेश बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था और यूनिवर्सिटी द्वारा यात्रा और रहने के खर्च के साथ 1,000 अमेरिकी डॉलर के मानदेय का भुगतान किया जाना था।

ये आदेश देने वाले जज मार्क कोहेन ने 29-पृष्ठ के फैसले में कहा कि ये कानून "प्रथम संशोधन द्वारा संरक्षित स्वाभाविक रूप से भावनात्मक आचरण को प्रतिबंधित करता है, मार्टिन के बोलने की स्वतंत्र के अधिकार को दबाता है और संतोषजनक राज्य हित को आगे बढ़ाने के लिए न ही कुछ अनुकूल किया जाता है।"

मार्टिन का ये केस अमेरिका में बीडीएस विरोधी कानून के खिलाफ पहली कानूनी चुनौतियों में से एक था और इस फैसले से इसी तरह के अन्य प्रांतीय कानूनों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब फिलिस्तीन के इजरायली उपनिवेशीकरण का दुनिया भर में व्यापक रूप से विरोध किया जा रहा है।

America
Abby Martin
Journalist Abby Martin
Anti-BDS laws
BDS Movement

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और युद्ध-विरोधी आंदोलन के परिपेक्ष्य

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License