NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार : शाहनवाज सहित कुल 17 नए मंत्रियों ने शपथ ली
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन के 84 दिनों के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इसमें भाजपा से नौ और जदयू से आठ मंत्री शामिल रहे।
भाषा
09 Feb 2021
शाहनवाज

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन सहित कुल 17 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पटना स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में कुल 17 नए मंत्रियों जिसमें भाजपा से नौ और जदयू से आठ मंत्री शामिल हैं- को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

नीतीश मंत्रिमंडल के इस विस्तार में भाजपा से सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज बबलू, सुभाष सिंह, नितिन नवीन, नारायण प्रसाद, आलोक रंजन झा और जनक राम तथा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय झा, लेसी सिंह, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान ने आज मंत्री के तौर पर शपथ ली।

पिछले साल संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिनमें भाजपा से तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी बतौर उप मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे जबकि 12 अन्य मंत्रियों में जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी एवं शीला कुमारी तथा भाजपा से मंगल पाण्डेय, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान, जिवेश कुमार एवं राम सूरत कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन तथा विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी शामिल थे लेकिन बाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर मेवालाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन के 84 दिनों के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि यह भी तय हो चुका और इस संबंध में अधिसूचना थोड़ी देर में जारी हो जाएगी।

Syed Shahnawaz Hussain
Bihar
Bihar Assembly Elections
Nitish Kumar
BJP

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License