NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
भारत
बिहार में ज़हरीली हवा से बढ़ी चिंता, पटना का AQI 366 पहुंचा
सोमवार को बिहार के कटिहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 386 था जबकि पूर्णिया का 384, वहीं सिवान का 381, जबकि दरभंगा का 369 दर्ज किया गया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Nov 2021
बिहार में ज़हरीली हवा से बढ़ी चिंता, पटना का AQI 366 पहुंचा
साभारःसीपीसीबी

राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों में हवा की स्थिति अभी भी बेहद खराब बनी हुई है। मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में भी हवा जहरीली हो चुकी है। मोतिहारी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 370 रहा जबकि मुजफ्फरपुर का 351 है वहीं पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स 366, गया का 241 है। इसको लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई हैं और अब प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए तैयारी की जा रही है।

बिहार के तीन शहरों पटना, मुजफ्फरपुर और गया की हवा की स्थिति को सुधारने के लिए तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत अब बड़ी योजना पर काम चल रहा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुख्य सचिव ने 'स्टीयरिंग कमेटी' के साथ बैठक में इस पर चर्चा की गई है। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर और गया की हवा को प्रदूषण से बचाने के लिए योजना बनाई गई है कि इन शहरों को कैसे प्रदूषण से बचाया जाए। इसके लिए चार योजना बनाई गई हैं जिससे प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को बिहार में कटिहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 386 था जबकि पूर्णिया का 384, वहीं सिवान का 381, जबकि दरभंगा का 369 दर्ज किया गया था। शनिवार के दिन सुबह में छह बजे पटना के राजबंशीनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 था जबकि समनपुरा में 313, वहीं मुरादपुर में 286 था। उधर खगौल स्‍टेशन के पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 307 था, जबकि दरभंगा में 314 और मुजफ्फरपुर में 356 दर्ज किया गया था। 

एयर क्वालिटी इंडेक्स 

एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो किसी भी स्थान का इंडेक्स 0-50 तक रहने पर उसे अच्छा माना जाता है वहीं 51-100 तक रहने पर इसे संतोषजनक कहा जाता है। इस स्तर पर संवेदनशील लोगों को थोड़ी सांस लेने में परेशानी बढ़ती है जबकि इसका स्तर 101-200 के बीच रहने पर अस्थमा और हृदय रोगियों को सांस लेने में समस्या बढ़ जाती है इसे मध्यम स्तर माना जाता है वहीं इसका स्केल 201-300 के बीच होने पर इसे खराब माना जाता है। इस स्तर पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगती है। जबकि 301-400 के स्केल को बहुत खराब माना जाता है ज्यादा समय तक इसके संपर्क में रहने पर साँस से जुड़ी बीमारी होने का खतरा रहता है वहीं 401-500 के बीच के एयर क्वालिटी को खतरनाक माना जाता है और यह स्वस्थ्य लोगों को प्रभावित करता है साथ ही बीमार लोगों को बुरी तरह प्रभावित करता है। 

उधर बिहार में प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, परिवहन विभाग के सचिव, कृषि विभाग के सचिव, राज्य परिवहन आयुक्त, निदेशक (अनुश्रवण) भवन निर्माण विभाग, सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (जलवायु परिवर्तन एवं आद्रभूमि) बिहार, सदस्य सचिव बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के साथ पटना, गया एवं मुजफ्फरपुर जिलों के डीएम व नगर आयुक्त, संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ मुख्य सचिव ने रणनीति तैयार करते हुए प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्लान

प्रदूषण नियंत्रण के लिए चार-प्लान बनाए गए हैं जिससे प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्लान-एक के तहत नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा ठोस अपशिष्ट को खुले में नहीं जलाने के संबंध में कॉल सेंटर स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। वहीं ठोस कचरा को खुले में जलाने की शिकायतें कॉल सेटर पर आएंगी तो इस पर तत्काल एक्शन लेना होगा। शिकायतों का समाधान और नियंत्रण किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का प्रचार प्रसार भी किया जाएगा जिससे आम लोगों को हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराने की जानकारी हो सके।

प्लान-दो के तहत भवन निर्माण तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा खुले में भवन निर्माण और विध्वंस करने की कार्रवाई का आकलन करना होगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। ऐसे निर्माण स्थलों को कवर करना होगा और जल छिड़काव करना होगा। पथ निर्माण के दौरान धूलकणों के नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जल छिड़काव सुनिश्चित किया जाएगा।

प्लान-तीन के तहत परिवहन विभाग द्वारा वाहन से निकलने वाले धुएं की जांच करने वाले सेंटर का औचक निरीक्षण करना होगा। इसके साथ ही वाहनों के पीयूसी की जांच का अभियान चलाया जाएगा।

प्लान-चार के तहत पटना, गया व मुजफ्फरपुर नगर निगमों द्वारा रोड पर बिखरे हुए धूल कणों की सफाई के लिए मेकेनिकल स्वीपर मशीन का उपयोग किया जाएगा। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर जल छिड़काव की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

https://hindi.newsclick.in/Not-only-in-Delhi-but-also-in-Gurugram-there-is-problem-of-breathing-due-to-increasing-pollution

Bihar
pollution
PATNA
motihari
muzaffarpur
AQI
Poor
Air Quality Index

Related Stories

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

बिहारः गर्मी बढ़ने के साथ गहराने लगा जल संकट, ग्राउंड वाटर लेवल में तेज़ी से गिरावट

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर

ग्राउंड रिपोर्ट: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार की धनौती नदी के अस्तित्व पर संकट !

भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट

हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान

हर नागरिक को स्वच्छ हवा का अधिकार सुनिश्चित करे सरकार


बाकी खबरें

  • SFI PROTEST
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई
    09 Feb 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय को फिर से खोलने के लिए SFI ने प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध किया। साथ ही सड़क पर कक्षा लगाकर प्रशासन को चुनौत दी।
  • PTI
    समीना खान
    चुनावी घोषणापत्र: न जनता गंभीरता से लेती है, न राजनीतिक पार्टियां
    09 Feb 2022
    घोषणापत्र सत्ताधारी पार्टी का प्रश्नपत्र होता है और सत्ताकाल उसका परीक्षाकाल। इस दस्तावेज़ के ज़रिए पार्टी अपनी ओर से जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र करती है और जनता उनके आधार पर चुनाव करती है।…
  • हर्षवर्धन
    जन्मदिन विशेष : क्रांतिकारी शिव वर्मा की कहानी
    09 Feb 2022
    शिव वर्मा के माध्यम से ही आज हम भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, राजगुरु, भगवती चरण वोहरा, जतिन दास और महाबीर सिंह आदि की कमानियों से परिचित हुए हैं। यह लेख उस लेखक की एक छोटी सी कहानी है जिसके बारे…
  • budget
    संतोष वर्मा, अनिशा अनुस्तूपा
    ग्रामीण विकास का बजट क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगा?
    09 Feb 2022
    कोविड-19 महामारी से पैदा हुए ग्रामीण संकट को कम करने के लिए ख़र्च में वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन महामारी के बाद के बजट में प्रचलित प्रवृत्ति इस अपेक्षा के मामले में खरा नहीं उतरती है
  • Election
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः प्रचार और भाषणों में स्थानीय मुद्दों को नहीं मिल रही जगह, भाजपा वोटर भी नाराज़
    09 Feb 2022
    ऐसे बहुत से स्थानीय मुद्दे हैं जिनको लेकर लोग नाराज हैं इनमें चाहे रोजगार की कमी का मामला हो, उद्योग की अनदेखी करने का या सड़क, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा का मामला हो। इन मुद्दों पर चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License