NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
बिहार: फिर सामने आया कोरोना टीकाकरण फ़र्ज़ीवाड़ा, वैक्सीन लगने से पहले ही आ गया सर्टिफिकेट
राजधानी पटना में टीकाकरण के फर्जीवाड़े का एक बार फिर मामला सामने आया है जहां टीका लगने से पहले ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। जब पीड़ित पीएचसी गया तो अस्पताल के कर्मचारी उसे ही ग़लत ठहराने लगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jan 2022
covid
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

कोरोना की तीसरी लहर में देश भर में संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थिति भयावह होती जा रही है। बिहार में भी संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमितों के इन आंकड़ों के साथ बिहार में टीकाकरण के फर्जीवाड़े का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इस तरह अगर टीकाकरण के मामले में लापरवाही और अनियमितता होती रही तो स्थिति खतरनाक हो सकती है। 

बिहार की राजधानी पटना में टीकाकरण के फर्जीवाड़ा का एक बार फिर मामला सामने आया है जहां टीका लगने से पहले ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार पटना में तुषार राज नाम के एक छात्र को कोरोना वैक्सीन लगने के दो घंटे पहले ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक छात्र ने टीका लेने के लिए सुबह 8:04 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुक थी। बुकिंग करने के बाद मिडिल स्कूल सबलपुर में 1:00 बजे दोपहर से लेकर 3:00 बजे तक टीका लेने का मैसेज आया।

उसी समय छात्र के मोबाइल पर टीका लेने का सर्टिफिकेट जारी होने का मैसेज भी आ गया। इस मामले में मिडिल स्कूल में सबलपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य विभूति कुमार ने हिंदुस्तान को बताया कि 14 जनवरी को वैक्सीन नहीं दिया गया है। इसके बाद जब तुषार राज अपने पिता के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटना सदर सबलपुर गए तो अस्पताल के कर्मचारी उन्हें ही गलत ठहराने लगे। हालांकि अंत में छात्र को टीका दे दिया गया।

ज्ञात हो कि बिहार में अब तक कुल 10 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इनमें पहली खुराक लेने वालों की संख्या 6,19,27,710 जबकि दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 4,44,55,543 है वही प्रीकॉशनरी डोज लेने वालों की संख्या 2,01,712 हो गई है।

पीएम, यूपी के सीएम को बिहार में लगे टीके

बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने और अन्य बड़े लोगों को बिहार में टीका लगाए जाने का मामला सामने आया था। 

दूसरी डोज लिए बिना सर्टिफिकेट जारी

पिछले साल दिसंबर महीने की शुरूआत में राजधानी पटना में कई लोगों ने यह शिकायत की थी कि उन्होंने दूसरी डोज ली नहीं जबकि पोर्टल पर दूसरी डोज का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। इस तरह का मामला बिहार के अन्य इलाकों के टीका केंद्रों पर भी सामने आया था। पटना का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

मृतक को भी लगा दिया टीका

बिहार में टीकाकरण फर्जीवाड़े की हद यह हो गई राज्य के विभिन्न जिलों में सैकड़ों मृत लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का मामला भी सुर्खियों में रहा। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, शेखपुरा सहित अन्य जिलों से इस तरह की खबरें आई थीं जहां मृत लोगों टीकाकरण कर दिया गया और इसका सर्टिफिकेट अपलोड कर दिया गया है।

टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए ऑपरेटरों पर दबाव

बता दें कि पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य बड़े लोगों का नाम कोविन पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने दो डेटा ऑपरेटरों को नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी से निकाले गए इन डेटा ऑपरेटरों का आरोप था कि टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा उन्हें पोर्टल पर गलत नाम दर्ज करने के लिए मजबूर किया गया था। एक ऑपरेटर ने न्यूज़क्लिक को बताया था कि “स्वास्थ्य प्रबंधक टीका लगा चुके लोगों का वास्तविक डेटा मुहैया कराए बगैर मुझ पर नामों को दर्ज करते जाने के लिए दबाव डाल रहे थे।”

कोरोना जांच में भी हो चुका घोटाला

कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत यानी पिछले साल फरवरी महीने में ऐसे कई नाम और फ़ोन नंबर फ़र्ज़ी पाए गए। सूची में सैकड़ों ऐसे नाम दर्ज हैं जिनके मोबाइन नंबर की जगह 0000000000 लिखा था। किसी का नाम सही है तो फ़ोन नंबर ग़लत है और किसी का फ़ोन नंबर सही है तो नाम ग़लत पाया गया था।

ये भी पढ़ें: सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

Bihar
COVID-19
corona vaccines
Covid-19 Vaccination
PATNA

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License