NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में थे, जबकि नीतीश सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), श्रवण कुमार (नालंदा), राणा रणधीर सिंह (मधुबन) और रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनाव में थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Nov 2020
बिहार चुनाव
Image courtesy: The Hans India

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज, मंगलवार को 17 ज़िलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। शाम 7 बजे समाचार लिखे जाने तक मिले आंकड़ों के मुताबिक इस चरण में भी 54 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान हुआ

आज जिन 94 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए, ये 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं।

आज सुबह धीमी गति से मतदान शुरू हुआ। सुबह पहले दो घंटों में यानी सुबह नौ बजे तक क़रीब 8 फीसदी और दोपहर से पहले 11 बजे तक 19 फीसद से कुछ ज़्यादा वोटिंग हुई थी। इसके बाद मतदान में कुछ तेज़ी आई। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक 54 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान हुआ। देर रात या कल सुबह तक अंतिम आंकड़े आते आते उम्मीद है कि यह भी पहले दौर के मतदान के आसपास ही पहुंचेगा। बिहार में पहले चरण में कुल 55.69% मतदान हुआ था, पहली नज़र में यह कम लगता है लेकिन बिहार के लिहाज से इसे पिछले 20 वर्षों में सबसे ज़्यादा माना गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतना वोट नहीं पड़ा था।

आज राज्यपाल फागू चैहान ने सुबह सात बजे पटना के राजभवन कैम्पस स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मतदान केन्द्र पर मतदान किया।

मतदान केन्द्र परिसर से बाहर निकलने के बाद मीडियाकर्मियों के प्रश्नों का जबाब देते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। अतएव सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।’’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसी मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी पटना के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपनी माता और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के साथ सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तेजस्वी ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर बदलाव जरूर लाएंगे।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सी पी ठाकुर ने भी पटना के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज के साथ खगड़िया जिला स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के साथ मतदान के लिए 41,362—41,362 सेट इवीएम एवं वीवीपैट का प्रबंध किया गया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजधानी पटना में 80 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं को मुफ्त परिवहन सुविधा प्रदान की गयी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि नि:शुल्क परिवहन सुविधा केवल ऐसे बुजुर्गों (80 वर्ष से अधिक आयु के) और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध थी, जो किसी कारणवश डाक मतपत्र का विकल्प नहीं चुन पाए हैं।

इस चरण में कुल 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिनमें 146 महिला तथा एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2,85,50,285 थी।

दूसरे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर से और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन) और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनावी मैदान में हैं।

पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनका प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा के विधायक नितिन नबीन के साथ होगा।

वाम मोर्चा भी 13 सीटों पर सीधे भाजपा-जदयू को चुनौती दे रहा है। इसमें सीपीआई के 4 ( बखरी, टेघड़ा, बछवाड़ा और झंझारपुर सीट), सीपीएम के 3 (विभूतिपुर, मांझी और मटीहानी) और भाकपा माले के 6 ( भोरे– सु., जीरादेई, दारौली– सिटिंग, दरौंधा, दीघा और फुलवारीशरीफ) प्रत्याशी मैदान में हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Bihar Elections 2020
Bihar Polls
Bihar Assembly Elections 2020
Bihar 2nd Phase Voting
Tejashwi Yadav
RJD
NDA Govt
Nitish Kumar
Narendra modi

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश में क्यों पनपती है सांप्रदायिक राजनीति
    24 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां सांप्रदायिक राजनीति की शुरुआत फिर से हो गयी है। सवाल यह है कि उप्र में नफ़रत फैलाना इतना आसान क्यों है? इसके पीछे छिपी है देश में पिछले दस सालों से बढ़ती बेरोज़गारी
  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License