NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
बिहारः ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सभी छुट्टियां रद्द होने के चलते नाराज़ मेडिकल स्टाफ़
बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विदेश से लौटे कुछ लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसको लेकर राज्य में चिंता बढ़ गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Dec 2021
Medical staff
फ़ोटो साभार: दैनिक भास्कर

बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टरों समेत मेडिकल स्टाफ़ की छुट्टी को स्वास्थ्य विभाग ने रद्द कर दिया है। इसको लेकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ बेहद नाराज हैं। पटना स्थित पीएमसीएच के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने इस आदेश के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए स्टाफ अधीक्षक कार्यालय के पास पहुंच गए। उनका कहना है कि संस्थान तानाशाही तरीका अपना रही है जबकि बिहार में अभी नए वैरिएंट के संक्रमित मरीज नहीं हैं।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के साथ साथ सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। विभाग द्वारा दिए गए आदेश में डॉक्टरों के साथ साथ मेडिकल स्टॉफ की छुट्‌टी को रद्द करने को कहा गया है। जिस तरह नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं इससे आशंका है कि भविष्य में कभी भी आपात स्थिति लागू करनी पड़ सकती है। बिहार में कोरोना का खतरा धीरे धीरे बढ़ रहा है।
छुट्टी रद्द करने के बाद से नाराज़गी

स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में नोटिस लगाए जा रहे हैं। इस नोटिस में छुट्‌टी रद्द करने का आदेश दिया जा रहा है। इसके बाद से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ में नाराज़गी है और वे इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि छुट्टी रद्द करने की अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है लेकिन संस्थान द्वारा मनमानी की जा रही है। उधर किसी भी स्टाफ को स्थिति का आंकलन करने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। किसी भी स्टाफ को छुट्टी देने के लिए अधीक्षक को अधिकृत किया गया है।

24 घंटे में 7 लोग संक्रमित

बिहार में जांच के बाद 24 घंटे में 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 6 मामले पटना में सामने आए है जबकि एक मामला वैशाली में मिला है। उधर इंग्लैंड से बिहार आए कोरोना संक्रमित में डेल्टा वैरिएंट मिला है जिसके बाद से चिंता बढ़ गई है।दिसंबर महीने में पिछले छह दिनों में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की संख्या बढ़ाने के साथ नए वैरिएंट को लेकर सतर्कता का निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे में 1,12,818 लोगों की ही जांच हो पाई है। यह स्थिति तब है जब जांच टारगेट के बाद भी दो लाख के पार नहीं जा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 7,26,244 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 7,14,126 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। वहीं कोरोना के संक्रमण से 12,090 लोगों की जान चली गई है। आंकड़ों की बात करें तो बिहार में कोरोना से रिकवरी रेट 98.33% पहुंच गई है।

कुल 27 एक्टिव मरीज़

बिहार में संक्रमण का खतरा दूसरे जिलों की तुलना पटना में सबसे ज्यादा है। बिहार में अभी कुल 27 एक्टिव मरीज हैं। इनमें पटना में सबसे ज्यादा 18 मरीज हैं। वैशाली और समस्तीपुर में 2 -2 एक्टिव मरीज हैं जबकि किशनगंज, अररिया, गोपालगंज, गया और रोहतास में 1-1 एक्टिव मरीज हैं।

विदेश से लौटे लोग पॉज़िटिव

दुबई से पटना आए दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसके बाद से अलर्ट बढ़ाया गया है। वहीं इंग्लैंड से बिहार आए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति में यूके वैरिएंट डेल्टा पाया गया है। इसका इफेक्ट दूसरी लहर में देखा गया था। जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) भेजा गया था। ज्ञात हो कि पूर्वी चंपारण के हीरापुर गांव का रहने वाला व्यक्ति 16 नवंबर को इंग्लैंड से आया था। आने के बाद जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ तो उसे 17 नवंबर को मोतिहारी सदर अस्पताल में RT-PCR जांच कराई गई तो वहां कोरोना पॉजिटिव निकला। बताया जाता है कि संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उसे पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके संपर्क में आए करीब 200 से अधिक लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया पर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।

विदेश से लौटे 475 यात्रियों का पता नहीं

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पटना में गत गुरुवार तक कुल 560 लोग विदेश से वापस लौटे हैं। इसकी सूची पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई। इनमें से महज 85 लोगों का पता लगाया जा सका है। इनमें से अब तक 55 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रशासन विदेश से लौटे 475 यात्रियों का पता नहीं लगा पाई है। इन यात्रियों का पता लगाने को लेकर प्रशासन ने तलाश तेज कर दी है। कई लोगों के मोबाइल बंद जा रहे हैं जिससे परेशानी बढ़ गई है।

Bihar
Medical staff
COVID-19
Omicron
Health workers
health department

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License