NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में
नालंदा के हिलसा के एसडीपीओ ने न्यूज़क्लिक को बताया कि पीड़िता की मां ने घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पुरूष-मित्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Nov 2021
Bihar: Minor girl gangraped, one accused in custody
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

बिहार के नालंदा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता मंगलवार को अपने पुरुष-मित्र के साथ छठ पूजा के 'खरना का प्रसाद' खाने गई थी। गुरुवार सुबह पीड़िता की मां ने चंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।

नालंदा के हिलसा के एसडीपीओ ने न्यूज़क्लिक को बताया कि पीड़िता की मां ने घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मना करने के चलते अभी मेडिकल नहीं कराया जा सका है। अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट खुलने के बाद बयान दर्ज कराया जाएगा। अदालत के आदेश के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ ने कहा कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पीड़िता के पुरूष मित्र को हिरासत में ले लिया गया है जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

थाने में की गई शिकायत के मुताबिक, वह चंडी-सैमेरा स्टेट हाईवे-78 पर अपने पुरूष मित्र के साथ बैठी थी, तभी दो लोग आए और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। अधिकारी के अनुसार, "आरोपी ने चाकू की नोक पर महिला के पुरूष मित्र को कब्जे में कर लिया और उसके साथ मारपीट की।"

इस बीच पीड़िता की मां ने पीड़िता के पुरूष मित्र पर अपनी बेटी के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि मंगलवार शाम को वह उसे बाइक पर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने साजिश और अपराध में शामिल होने के लिए तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

बता दें कि पिछले महीने 16 तारीख को औरंगाबाद में बीए फाइनल की 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। छात्रा शाम के समय पास ही रहने वाली एक सहेली के घर जा रही थी, तभी एक बदमाश ने उसे अगवा कर लिया था। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके अन्य दो साथियों ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा को झाड़ी में फेंककर बदमाश फरार हो गए थे।

बेगूसराय में 11 अक्टूबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। नवरात्र के दौरान कुछ दरिंदों ने14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का ना सिर्फ अपहरण किया था बल्कि दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश उसे सुबह में सूनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए थे।

4अक्टूबर को पटना में ही एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया था। पटना के फतुहा इलाके में चार दरिंदों ने 30वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद 3अक्टूबर की शाम को उसे एनएच-30 के पास पानी के गड्ढे में फेंक दिया और भाग गए।

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा था कि आरोपियों ने उसे रविवार तक बंधक बनाकर रखा और एक-एक कर उसके साथ बलात्कार करते रहे। पुलिस के मुताबिक महिला नियमित रूप से अपनी नौकरी के लिए बिहार शरीफ से पटना साहिब आती थी। 3 अक्टूबर को वह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में आई और पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी।

पीड़िता के अनुसार पटना साहिब स्टेशन एक ऑटो से वो फतुहा पहुंची थी। वहां से आगे जाने के लिए दूसरी गाड़ी न मिलने के चलते वह पैदल जाने लगी थी। इसी बीच कुछ गुंडों ने उसे सड़क पर अकेले चलते हुए देखा और उसे जबरदस्ती एक ऑटो में बिठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

वहीं बिहार की राजधानी पटना 26 सितंबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। बिहार की राजधानी पटना में इस रात एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। ये वारदात बेऊर थाना इलाके में उस समय अंजाम दी गई थी, जब महिला घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

19 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर 512 में कोलकाता की एक महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपनी अस्मत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन होटल में हो रही तीन बड़ी शादियों में बज रही डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई थी। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की बार-बार धमकी भी दी थी।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में वर्ष 2020 में रेप के प्रतिदिन औसतन करीब 77 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल दुष्कर्म के कुल 28,046 मामले दर्ज किए गए। देश में इसके सबसे अधिक मामले राजस्थान में दर्ज किए गए जबकि यूपी दूसरे नंबर पर रहा।

Bihar
Nalanda
rape case
gang rape
bihar police
crimes against women
violence against women
women safety

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'


बाकी खबरें

  • Modi in Varanasi
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव : पीएम मोदी की 1 लाख करोड़ की घोषणा कितनी प्रभावी?
    24 Dec 2021
    इसमें से क़रीब 70,000 करोड़ रुपये एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों के लिए हैं।
  • otting massacre
    सुकुमार मुरलीधरन
    नागालैंड ओटिंग नरसंहार और लोकतंत्र में अपवाद की स्थिति
    24 Dec 2021
    सुकुमार मुरलीधरन लिखते हैं कि नागालैंड में हुई यह हालिया त्रासदी अंदरूनी संघर्ष की स्थितियों में ज़्यादा से ज़्यादा ताक़त के इस्तेमाल को लेकर सज़ा से छूट दिये जाने के ख़तरों और विरोधाभास को सामने…
  • parliament
    रवि शंकर दुबे
    टाइमलाइन : संसद के शीतकालीन सत्र में क्या कुछ हुआ, विपक्षी सांसदों को क्यों रहना पड़ा संसद से बाहर?
    23 Dec 2021
    संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को ख़त्म हो गया। इस सत्र में भी विपक्ष का विरोध और सरकार की नज़रअंदाज़ी जारी रही।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    अयोध्या ज़मीन घोटाला, 'धर्म संसद' में नफ़रत का खेल और अन्य ख़बरें
    23 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी अयोध्या का ज़मीन मामला, हरिद्वार के धर्म संसद में फैली नफ़रत और अन्य ख़बरों पर।
  • Afghanistan
    न्यूज़क्लिक टीम
    2.2 करोड़ अफ़ग़ानियों को भीषण भुखमरी में धकेला अमेरिका ने, चिले में वाम की ऐतिहासिक जीत
    23 Dec 2021
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अमेरिकी sanctions की वजह से भुखमरी के भीषण संकट को झेल रहे अफ़गानिस्तान पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। साथ ही चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License