NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार: काम का दाम मांग रहे वार्ड सचिवों पर बर्बर लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश
"विगत चार सालों से सरकार राज्य के 1 लाख 14 हजार वार्ड सचिवों से वार्ड स्तर पर नल-जल एवं गली-नली योजना में काम कराती रही है लेकिन आज तक इन लोगों को एक रुपया तक नहीं दिया गया है। जब वे अपने काम का दाम मांग रहे हैं तो उल्टे उनपर बर्बर लाठियां चल रही हैं, यह कहां का न्याय है?"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Jul 2021
बिहार: काम का दाम मांग रहे वार्ड सचिवों पर बर्बर लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

बिहार के पंचायत वार्ड सचिवों ने मानदेय और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर गुरुवार को पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उनपर बर्बर लाठीचार्ज किया।

वार्ड सचिवों ने गुरुवार दोपहर गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ ही रहे थे कि अनुमति न रहने की वजह से पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास ही सबको रोक दिया। इस दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने का वार्ड सचिवों ने प्रयास किया, तभी भारी संख्या में मौजूद पुलिसबल ने वाटर कैनन चलाने के साथ लाठीचार्ज कर दिया।  इस दौरान बिहार पुलिस ने महिला पुरुष का भेद न करते हुए सभी को बुरी तरह पीटा और उन्हें सड़क पर घसीटा। जिससे कई लोगों के कपड़े भी फट गए। अब इसको लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछ रहे हैं कि यही है आपका न्याय?

स्थानीय अखबारों के मुताबिक़ वार्ड सचिव का कहना है कि पिछले 4 साल से लोग काम कर रहे हैं। अभी तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वार्ड के अंतर्गत होने वाले तमाम कामों को करते हैं, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी बातें नहीं मानेगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

बिहार में करीब एक लाख 15 हजार वार्ड सचिव कार्यरत हैं। वार्ड सचिवों से लगातार 4 साल से काम करवाया गया। ये सचिव नल जल योजना, सात निश्चय के तहत होनेवाले सभी कामों को करते हैं।

इस घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे वार्ड सचिव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिले और उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई। तेजस्वी ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि वो उनके संघर्ष में साथ हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा "राजद वार्ड सचिवों पर हुए लाठीचार्ज की भर्त्सना करता है!

हम वार्ड सचिवों की हर माँग और संघर्ष के साथ हैं! जो लाठी के ज़ोर से सरकार चलाने का तानाशाही स्वप्न देख रहे हैं वो समझ लें कि जब त्रस्त नागरिकों की लाठी चलेगी तो वो कराह भी नहीं पाएँगे!":

वहीं वाम दलों ने भी इसकी आलोचना की है। माकपा के राज्यसचिव अवधेश सिंह ने भी बर्बर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की निंदा की और फेसबुक पर लिखा "पटना में हुए पंचायत वार्ड सचिव द्वारा उचित मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज निंदनीय। शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर लाठीचार्ज कायरतापूर्ण हरकत है। बिहार के युवा रोजगार के लिए और कॉन्टेक्ट पर बहाल युवा अपना वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं.... "

भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने बिहार की भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सरकार लगातार दमन की भाषा बोल रही है। पटना में जिस प्रकार से वार्ड सचिवों पर पुलिसिया दमन किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम ही होगी।

उन्होंने कहा कि विगत चार सालों से सरकार राज्य के 1 लाख 14 हजार वार्ड सचिवों से वार्ड स्तर पर नल-जल एवं गली-नली योजना में काम कराती रही है लेकिन आज तक इन लोगों को एक रुपाया तक नहीं दिया गया है। जब वे अपने काम का दाम मांग रहे हैं तो उल्टे उनपर बर्बर लाठियां चल रही हैं, यह कहां का न्याय है?

माले द्वारा जारी बयान में कहा गया ये वार्ड सचिव भूखे-प्यासे रहकर सरकार का काम रहे हैं। ऐसी भी कोई संवेदनहीन सरकार हो सकती है, यह समझ से परे है। भाकपा-माले बेगार में काम करवाने की इस सामंती मिजाज वाली प्रवृति की घोर निंदा करती है।

माले ने मांग की है कि सरकार अविलंब सभी वार्ड सचिवों को चार साल के काम का दाम दे तथा सबका स्थायीकरण करे। भाकपा-माले वार्ड सचिवों के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और इस लड़ाई को लड़ेगी।

Bihar
Bihar Legislative Assembly
bihar police
Police lathicharge

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License