NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार : नीतीश के बयान के बाद भी सवाल बने हुए हैं
बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि उनका नागरिकता संशोधन क़ानून पर क्या रुख है।
अनिल अंशुमन
27 Feb 2020
Bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 फरवरी को ऐलान किया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा और एनपीआर 2010 की तर्ज पर ही किया जाएगा। लेकिन बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले नितीश कुमार के इस ऐलान के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि उनका नागरिकता संशोधन क़ानून पर क्या रुख है।

25 फरवरी को इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने कई बार हंगामे और अशोभनीय हरकतें कर सदन का वातावरण बेहद तनावपूर्ण बना दिया। लेकिन अंततोगत्वा सदन ने सर्वसम्मति से तय किया कि बिहार में एनआरसी नहीं लागू होगा। अलबत्ता एनपीआर को लेकर नितीश कुमार ने चिरपरिचित अंदाज़ में ढुलमुल रवैया अपनाते हुए कहा कि बिहार में 2010 की तर्ज़ पर इसे लागू किया जाएगा।

बिहार में एनआरसी नहीं लागू होने के फैसले के संदर्भ में विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, " 'एक इंच भी नहीं हिलनेवालों’ को आज विधान सभा में हुए सर्वसम्मत निर्णय ने हज़ार किमी तक हिला दिया। वे नहीं जानते हैं कि बिहार की धरती कितनी आंदोलनकारी रही है।"            एनआरसी – सीएए – एनपीआर थोपे जाने का मुखर विरोध कर रहे भाकपा माले और इंसाफ मंच के तत्वाधान में पिछले एक माह से गाँव गाँव अभियान जा रहा था। जिसका एक चरण सम्पन्न हुआ 25 फरवरी को आहूत विधान सभा मार्च से।

मौसम के बदलते मिजाज का सामना करते मूसलाधार बारिश के बीच भी प्रदेश के कोने कोने से आए हजारों मजदूर-किसानों ने मार्च निकाला। “नितीश सरकार होश में आओ, एनपीआर पर रोक लगाओ तथा जल–जीवन–हरियाली योजना के नाम पर गरीबों को उजाड़ना बंद करो!’ के नारे लगाता हुआ यह मार्च नितीश शासन द्वारा गांधी मैदान के आबंटन को अचानक से रद्द कर देने के कारण चितकोहड़ा से निकाला गया। जिसे विधान सभा के सामने गर्दनीबाग एक नंबर गुमटी से पहले ही पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोके जाने के बाद मार्च वहीं एक प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए विधान सभा मार्च सफल बनाने के लिए अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "आज जिस समय सड़कों पर आप हजारों की संख्या में बिहार में एनपीआर–एनआरसी–सीएए नहीं लागू करने की मांग पर इकट्ठे हुए हैं और उसी समय माले के विधायकों के ही कार्यस्थगन प्रस्ताव पर बिहार विधान सभा सर्वसम्मति से उक्त काले क़ानूनों को बिहार में नहीं लागू करने का फैसला लेती है। यह जनता के आंदोलन की ही जीत है।

लेकिन सदन में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एनपीआर नहीं लागू करने की घोषणा करने की बजाय इसे 2010 की तर्ज़ पर लागू करने का बयान आधा अधूरा फैसला है। यदि नितीश सरकार जल्द से जल्द इसे पूरी तरह से खारिज नहीं करती है तो प्रदेश की जनता को गाँव गाँव में ग्राम सभा बुलाकर इसे निरस्त्र करना होगा।"

नीतीश सरकार द्वारा जल–जीवन–हरियाली योजना को गरीब विरोधी करार देते हुए इसके नाम पर पूरे प्रदेश में गरीबों को उजाड़े जाने को बिहार के गरीबों से विश्वासघात बताते हुए अविलंब रोक लगाने की मांग की।

सभा को माले विधायक दल के नेता महबूब आलम , विधायक सत्यदेव राम व सुदामा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कतिपय विपक्षी पार्टियों – नेताओं द्वारा सदन में मजबूती से नहीं खड़ा होने की जानकारी दी। ऐपवा राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि आज शाहीन बाग़ आंदोलन पूरे देश में एक नयी मिसाल बन गया है। जिसमें महिलाओं की अगुवा भागीदारी और सक्रिय भूमिका एक नयी परिघटना है। क्योंकि अबतक मानुवादी विचारधारा ने उन्हें बंद घेरे में सीमित कर रखा था। सभा को इंसाफ़ मंच के नेताओं ने भी संबोधित किया।

तमाम वक्ताओं ने कहा, "जो ये दुष्प्रचारित करते हैं कि एनआरसी–सीएए–एनपीआर का विरोध सिर्फ एक क़ौम के लोग ही कर रहें हैं, वे आज यहाँ आकर देख लें कि किस तरह से गंगा–जमुनी साझी तहज़ीब को मानने वाले लोग हजारों हज़ार की तादाद में यहाँ इकट्ठे होकर विरोध कर रहे हैं। दिल्ली से उठी शाहीन बाग़ प्रतिवाद की चिंगारी आज पूरे देश में हजारों शाहीन बाग की मशाल बन चुकी है। जिसमें सभी समुदायों–संप्रदायों के लोग शामिल हो रहें हैं।"

आनेवाला समय इस बिहार के विधानसभा चुनाव का भी है। पूरे राज्य में एनआरसी–सीएए-एनपीआर समेत कई अन्य ज्वलंत जन मुद्दों पर जारी आंदोलनों का सिलसिला भी कोई न कोई राजनीतिक स्वरूप लेगा। जो संभवतः इस जटिलतम दौर में पूरे देश के लिए फिर से एक नया संदेश बने!

Bihar
Nitish Kumar
BJP
CAA
NRC
NPR
hindu-muslim
Religion Politics
CPM
CPI
CPIML

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License