NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीएबी-एनआरसी के ख़िलाफ़ वामदलों का 19 को बिहार बंद
19 दिसंबर भारत के स्वाधीनता आंदोलन का ऐतिहासिक दिन है, इसी दिन ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ के गायक रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Dec 2019
bihar bandh

वाम दलों द्वारा सीएबी व एनआरसी के ख़िलाफ़ 19 दिसंबर को आयोजित देशव्यापी प्रतिवाद के तहत बिहार बंद किया जाएगा। 19 दिसंबर का दिन स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायकों और ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है’ के गायक रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह की शहादत दिवस भी है। इसी दिन अंग्रेजी हुकूमत ने इन तीन क्रांतिकारियों को गोरखपुर, फैजाबाद व नैनीजेल (इलाहाबाद) में फांसी के तख्तों पर लटका दिया था। इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर वाम दलों ने 19 दिसंबर को ही बिहार बंद करने का आह्वान किया है। उधर राष्ट्रीय जनता दल ने 21 दिसंबर को बंद की अपील की है। वामदलों के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा व राजाराम, सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, सीपीआईएम के केंद्रीय कमिटी के सदस्य अरूण मिश्रा व गणेश शंकर सिंह और आरएसपी के विरेन्द्र ठाकुर सहित कई बड़े नेता उपस्थित थें।

इसके पूर्व 13 दिसंबर को सीपीआई, सीपीआई(एम), भाकपा-माले, एआईएफबी और आरएसपी की संयुक्त बैठक सीपीआई राज्य कार्यालय में की गई जहां बिहार बंद का निर्णय लिए गया था। ये बंद मोदी सरकार की नागरिकता संशोधन कानून-एनआरसी देश के संविधान की मौलिक संरचना और आज़ादी के आंदोलन के सम्पूर्ण मूल्यों के ख़िलाफ़ है।

नेताओं ने कहा, इस बंद के दौरान रेप की बढ़ती घटनाओं और दलित-ग़रीबों की समस्याओं से जुड़े सवालों को भी मज़बूती से उठाया जाएगा।

बंद का अपील करते हुए संविधान, राष्ट्र की एकता-अखण्डता और सत्ता संरक्षित बलात्कार संस्कृति के ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़ करने का आह्वान किया गया है।

वाम नेताओं ने कहा कि "मोदी-अमित शाह सरकार का नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पूरी तरह संविधान की मौलिक संरचना तथा आज़ादी के आंदोलन के संपूर्ण मूल्यों के ख़िलाफ़ है। नेताओं ने कहा कि आज पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। पिछले कई दिनों से पूर्वोत्तर के राज्यों में आंदोलन जारी है। दुर्भाग्य यह कि आंदोलनकारियों को बर्बर पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है। असम में अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वाम दलों ने पुलिस की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पूर्वोत्तर के कई इलाक़ों में कर्फ्यू लगी हुई है जो बेहद चिंताजनक है। उनका कहना है कि मोदी-शाह ने पूरे देश को धधकती आग में झोक दिया है।”

वामदलों ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि "भाजपा द्वारा एनआरसी (नागरिकता का राष्ट्रीय रजिस्टर) योजना के कारण असम की जनता, ख़ासकर ग़रीब, वंचित समुदाय व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके नतीजे को आज पूरा देश देख रहा है।

नागरिकता सूची से 19 लाख 60 हज़ार लोगों को बाहर कर दिया गया जिसमें क़रीब 13 लाख हिंदू समुदाय के ग़रीब लोग हैं। नागरिकता खोए लोगों को डिटेंशन कैंपों में बंद कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। कैंपों में अभी तक 6 महीने के छोटे बच्चे से लेकर वृद्ध तक कुल 29 निर्दोष नागरिक मारे जा चुके हैं।

लेकिन इससे सबक लेने की बजाए सरकार उलटे एनआरसी को पूरे देश में थोप रही है। एनआरसी की ही अगली कड़ी में धार्मिक भेदभाव पर आधारित सीएबी लाया गया जिसका सबसे ज़्यादा शिकार देश के ग़रीब व वंचित लोग होंगे। देश के करोड़ों नागरिकों को नागरिकता-विहीन करने की इस साजिश को नाकाम करना होगा। नागरिकता से ही हमारे सारे अधिकार बनते हैं। यह स्वागतयोग्य है कि इसके ख़िलाफ़ आंदोलन की आग पूरे देश में फैल रही है।”

वाम नेताओं ने बिहार सहित पूरे देश में महिलाओं पर बढ़ती यौन हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि बंद में इसे भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। विगत दिनों पटना के बीएन काॅलेज की एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज व दमन की कड़ी निंदा की गई। बंद में बलात्कार मामले से जुड़ी वर्मा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का मुद्दा उठाया जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के नाम पर आज पूरे बिहार में लाखों दलित-ग़रीबों को बेघर करने का नोटिस मिल गया है। यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है।

CAB
CAB Protest In all over India
bihar band
Protest against NRC
left parties
CPIM
CPI
AIFB
RSP
BJP
violence against women
rape in india
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License