NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
स्वास्थ्य
भारत
बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर
देश के 129 शहरों की सूची में पटना सबसे ज्यादा प्रदूषित है जिसका सूचकांक 365 पाया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर बिहार का ही मुंगेर शहर है जिसका सूचकांक 358 पाया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Apr 2022
air pollution
Image courtesy : India Today

बिहार की राजधानी पटना की हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बीते रविवार को भी पटना की वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही। देश के 129 शहरों की सूची में यह सबसे ज्यादा प्रदूषित है जिसका सूचकांक 365 पाया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर बिहार का ही मुंगेर शहर है जिसका सूचकांक 358 पाया गया है। ज्ञात हो कि गत मार्च महीने में स्विस संगठन आईक्यूएयर की ओर से जारी2021 की वर्ल्‍ड एयर क्‍वालिटी रिपोर्ट में बिहार की राजधानी पटना दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से जारी हाल की रिपोर्ट के अनुसार पटना देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। ज्ञात हो कि इस रिपोर्ट में 342 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सिंगरौली तीसरे स्थान पर रहा। जबकि देश की राजधानी दिल्ली का सूचकांक 261 रहा। बिहार के अन्य शहरों की बात करें तो मुजफ्फरपुर का सूचकांक 332, बिहारशरीफ का 309 और हाजीपुर का सूचकांक 290 रहा।

गांधी मैदान का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500

रिपोर्ट के अनुसार बिहार की राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र में छह प्रमुख स्थानों में गांधी मैदान क्षेत्र का अधिकतम सूचकांक 500 तक पहुंच गया जबकि अन्य क्षेत्रों में राजधानी वाटिका का सूचकांक 431, पटना सिटी का 358, एयरपोर्ट का सूचकांक 243 रहा। इन सभी क्षेत्रों में पीएम 10 और पीएम 2.5 यानी मोटे और महीन धूलकण की मात्रा मानक से चार गुना अधिक पाई गई है। रविवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने के चलते शहर की हवा में धूलकण फैल गया जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

धूलकण के चलते ख़राब हुई हवा

पटना शहर के वायु प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर मौजूद धूलकण और नाला से निकला गाद है जिसे उड़ाही के बाद सड़कों के किनारे ही छोड़ दिया जाता है और सूखने के बाद धूल में बदल जाता है। तेज हवा के चलने से यह गंदगी हवा में फैल गई जिसके चलते हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई है।

बिहार में वायु प्रदूषण

बिहार में वायु प्रदूषण की बात करें तो राजधानी पटना, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, बिहार शरीफ और हाजीपुर के बाद समस्तीपुर रहा जहां का वायु सूचकांक 275 पाया गया है जबकि भागलपुर का 272, दरभंगा का 272, सहरसा का 262 और छपरा का 255 पाया गया है।

देश में शहरों का सूचकांक

वायु गुणवत्ता सूचकांक में देश के अन्य शहरों की बात की जाए तो सिगरौली का 342रहा जबकि दूर्गापुर का320, भीवाड़ी का 313, हापुड़ का 308, यूपी की राजधानी लखनऊ का 285, ग्रेटर नोएडा का 265, कानपुर का 123 और इंदौर का 122 पाया गया।

बता दें कि इसी साल मार्च महीने में स्विस संगठन आईक्यूएयर की ओर से जारी 2021 की वर्ल्‍ड एयर क्‍वालिटी रिपोर्ट में बिहार की राजधानी पटना दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था। दुनिया की सबसे गंदी हवा बिहार के दो शहरों में पाई गई थी। विशेषज्ञों ने चेताया था कि अगर हालात नहीं संभले तो जल्‍द ही दो से चार शहर सबसे प्रदूषित हो जाएंगे और बिहार में स्वास्थ्य समस्या और जटिल हो जाएगी।

स्विस संगठन की रिपोर्ट में बिहार के दो शहर शामिल

स्विस संगठन आईक्यूएयर की ओर से पिछले महीने जारी की गई 2021 की वर्ल्‍ड एयर क्‍वालिटी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल था। ये दोनों शहर 21वें और 27 वें स्थान पर हैं। पिछली रिपोर्ट में दोनों शहरों की रैंकिंग 28वीं और 32वीं थी। रिपोर्ट के अनुसार न केवल रैंकिंग में गिरावट आई है बल्कि पीएम2.5 (2.5 माइक्रोन से कम आर्टिक्यूलेट मैटर) में भी वृद्धि हुई है।

तेजी से बढ़ रहा पीएम 2.5

पीएम 2.5 का घनत्व वर्ष 2021 में 78.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो वर्ष 2020 के 68.4 प्रति घन मीटर की तुलना में 14.3 फीसदी वृद्धि हुई है। इसी तरह, वर्ष 2021 में मुजफ्फरपुर की पीएम 2.5 का घनत्व 82.9 प्रति घन मीटर थी, जो वर्ष 2020 में 74.3 प्रति घन मीटर थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि वर्ष 2021 में बिहार की राजधानी पटना में वायु प्रदूषण से अनुमानित 1,600 मौतें हुई थीं। सबसे प्रदूषित शहरों बिहार के दो शहरों का शामिल होना चिंता का विषय है। यह स्पष्ट संकेत है कि वायु प्रदूषण बिहार के लिए एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य की चिंता का विषय बन गया है। जिसपर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

Bihar
PATNA
Air Pollution
Air Quality Index
AQI

Related Stories

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना रहा है फ्लोराइड युक्त पानी

बिहारः गर्मी बढ़ने के साथ गहराने लगा जल संकट, ग्राउंड वाटर लेवल में तेज़ी से गिरावट

दिल्ली से देहरादून जल्दी पहुंचने के लिए सैकड़ों वर्ष पुराने साल समेत हज़ारों वृक्षों के काटने का विरोध

ग्राउंड रिपोर्ट: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार की धनौती नदी के अस्तित्व पर संकट !

भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट

साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट

विश्व जल दिवस : ग्राउंड वाटर की अनदेखी करती दुनिया और भारत

देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण

हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान


बाकी खबरें

  • Rajasthan: Rape accused along with friends attacked Dalit girl with knife
    एम.ओबैद
    राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला
    22 Nov 2021
    अलवर में शुक्रवार की रात रेप करने वाले शख्स और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से 20 वर्षीय दलित लड़की पर हमला किया गया। जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता को जयपुर रेफर कर दिया गया है जहां…
  • Tribal Pride Week
    रूबी सरकार
    जनजातीय गौरव सप्ताह में करोड़ों खर्च, लेकिन आदिवासियों को क्या मिला!
    22 Nov 2021
    प्रदेश के आदिवासियों के लिए सवाल बरकरार है कि 52 करोड़, कुछ जानकारों के अनुसार 100 करोड़ सरकारी खर्च से इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर जो सम्मेलन किया गया, क्या वह भाजपा के एजेंडे का हिस्सा भर था? क्योंकि…
  • farmers
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    क़ानूनों की वापसी से मृत लोग वापस नहीं आएंगे- लखीमपुर हिंसा के पीड़ित परिवार
    22 Nov 2021
    बीजेपी को क़ानूनों की वापसी से राजनीतिक फ़ायदे का अनुमान है, जबकि मूल बात यह है कि राज्य मंत्री अजय मिश्रा अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जो आने वाले दिनों में सरकार और किसानों के बीच टकराव की वजह बन सकता…
  • South region leader
    पार्थ एस घोष
    अपने क्षेत्र में असफल हुए हैं दक्षिण एशियाई नेता
    22 Nov 2021
    क्षेत्रीय नेताओं के लिए शुरूआती बिंदु होना चाहिए कि, वे इस मूल वास्तविकता को आंतरिक करें कि दक्षिण एशिया दुनिया के सबसे असमान और संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में से एक है।
  • water pump
    शिवम चतुर्वेदी
    हरियाणा: आज़ादी के 75 साल बाद भी दलितों को नलों से पानी भरने की अनुमति नहीं
    22 Nov 2021
    रोहतक के ककराणा गांव के दलित वर्ग के लोगों का कहना है कि ब्राह्मण समाज के खेतों एवं अन्य जगह पर लगे नल से दलित वर्ग के लोगों को पानी भरने की अनुमति नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License