NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बिहार में न विकास है और न ही आपराधिक मामलों पर लगाम!
महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के कई मामले सुर्खियों आए और चले गए। लेकिन जो इन सब के बीच रह गया, वो नीतीश सरकार और प्रशासन से सवाल है। सवाल महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का, जिसे शायद नीतीश बाबू ‘पुलिस को हतोत्साहित करने वाला’ बताकर अपनी जवाबदेही से भाग निकलें।
सोनिया यादव
27 May 2021
बिहार में न विकास है और न ही आपराधिक मामलों पर लगाम!

दो दिन पहले बिहार के समस्तीपुर में एक महिला से गैंगरेप की कोशिश हुई और उसे नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटका कर छोड़ दिया गया। आज जब ये खबर लिखी जा रही है तब बिहार के बाकां से एक नाबालिग से रेप की खबर सामने आ रही है। बीते दो दिनों में राज्य में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के कई मामले सुर्खियों आए और चले गए। लेकिन जो इन सब के बीच रह गया, वो नीतीश सरकार और प्रशासन से सवाल है। सवाल महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का, जिसे शायद नीतीश बाबू ‘पुलिस को हतोत्साहित करने वाला’ बताकर अपनी जवाबदेही से भाग निकलें।

आपको शायद इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या का मामला याद हो। इस बाबत जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया तो सीएम साहब ने तल्ख लहजे में जवाब दिया था, “कृपया विकास और अपराध के मामलों को मत मिलाइए।” हालांकि कोरोनाकाल में न तो मुख्यमंत्री का विकास दिख रहा है और न ही अपराधों पर लगाम लगाता सुशासन। एक ओर लोग बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते मरने को मज़बूर हैं तो वहीं दूसरी ओर अपराध भी अपने चरम पर है।

नीतीश कुमार के दावों के इतर आंकड़े कुछ और ही गवाही देते हैं!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार ये दावा करते हैं कि लालू-राबड़ी के शासनकाल के मुक़ाबले उनकी सरकार में अपराध कम हुए हैं। हालांकि, नीतीश कुमार के दावों के इतर बिहार पुलिस के आंकड़े कुछ और ही गवाही देते हैं। बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर 2004 (लालू काल) से लेकर 2019 (नीतीश काल) तक के आपराधिक आंकड़े मौजूद हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार में लालू यादव की सरकार के आखिरी साल 2004 में अपराध के कुल 1,15,216 मामले दर्ज हुए थे, जबकि नीतीश कुमार की सरकार में 15 बाद 2019 में अपराध के आंकड़े घटने की बजाय (जैसा कि उनके द्वारा दावा किया जाता है) बढ़कर 2,69,096 हो गए, यानी इस दौरान दोगुने से भी ज्यादा मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।

कुछ महीने पहले ही मीडिया के सवालों पर भड़के नीतीश कुमार ने दावा किया कि अपराध के मामलों में बिहार देश में 23वें नंबर पर आता है। लेकिन  एनसीआरबी का डेटा कहता है कि 2019 में देश भर में हुए अपराधों में से 5.2 फीसदी अपराध बिहार में दर्ज हुए। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के बाद बिहार का ही नंबर आता है। इस लिहाज़ से नीतीश कुमार का ये दावा भी हकीकत से कोसों दूर ही दिखाई पड़ता है।

शौच के लिए खेत में गई महिलाओं से हिंसा की खबरें

बहरहाल वापस लौटते हैं समस्तीपुर मामले पर। खबरों के मुताबिक महिला 25 मई की सुबह शौच के लिए निकली तो घात लगाए बैठे आरोपी उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसका रेप करने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। कहा कि चुप रहे, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।  पर महिला ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया कि हाल ही में उसका ऑपरेशन हुआ है जिसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन जेवर लेकर फरार हो गए।

बिहार के गांवों से अक्सर शौच के लिए खेत में गई महिलाओं से हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं। जो 21वीं सदी में निश्चित तौर पर हमारे लिए शर्मनाक है। वैसे तो स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आंकड़ों में पूरे भारत समेत बिहार को भी खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि यदि हम सत्यापित किए गए शौचालयों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं, तो सरकार के इन दावों पर सवालिया निशान खड़े होते है।

द वॉयर की रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें खुले में शौच से मुक्त किए जाने के दावे को चुनौती देते हुए शौचालयों की जर्जर स्थिति, सभी को शौचालय न मिल पाने, शौचालयों का आधा-अधूरा निर्माण, शौचालय का इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए किए जाने जैसे ढेरों प्रमाण पेश किए गए हैं। यह स्थिति नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की भी है। हैरानी की बात ये है कि बिहार के किसी भी गांव में शौचालय निर्माण के कार्य का दूसरी बार सत्यापन नहीं हुआ है। जबकि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के दिशानिर्देश के मुताबिक किसी भी गांव या ग्राम सभा को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) का दावा करने के लिए कम से कम दो बार इसका सत्यापन कराया जाना चाहिए।

महिला सुरक्षा में नीतीश सरकार फेल!

अब नज़र डालते हैं महिला सुरक्षा पर। साल 2019 में बिहार पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक बलात्कार के कुल 1,450 मामले सामने आए। साल 2020 में मार्च महीने में देशव्यापी लॉकडाउन लगा उसके बाद से लोगों का बाहर निकलना एक तरह से कम हुआ, लेकिन इस दौरान भी रेप के मामले सामने आते रहे। बिहार पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में 82, मई में 120, जून में 152, जुलाई में 149 और अगस्त 139 बलात्कार के मामले दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से 5 मामले सामने आए। इस दौरान कई गैंगरेप का वीडियो भी वायरल हुआ। लॉकडाउन में बिहार में नौ फीसद महिलाएं घर में ही यौन उत्पीड़न का शिकार हुई। इस दौरान बिहार की 45 फीसद महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हुईं। साथ ही छह फीसद महिलाओं को अनियोजित गर्भधारण करना पड़ा।

गौरतलब है कि तमाम दावों और योजनाओं के बावजूद एनसीआरबी के आंकड़ों की मानें तो बिहार में महिला हिंसा में पिछले कुछ सालों में इजाफा ही हुआ है। साल 2018 की तुलना अगर साल 2019 के आंकड़ों से करें तो महिलाओं के प्रति हिंसा में 9.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साल 2018 में महिला हिंसा की 16920 घटनाएं हुई थीं जो साल 2019 में बढ़कर 18587 हो गईं। इस दौरान सरकार महिला सुरक्षा के तमाम दावे जरूर करती रही लेकिन उसे जमीन पर नहीं उतार सकी। नीतीश बाबू भले ही सुशासन का ढोल पीट कर राज्य में ‘सब ठीक है’ का दावा कर रहे हों लेकिन बिहार में एक के बाद एक हो रही हत्याओं और बलात्कार की घटनाओं ने इस महामारी में भी कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Bihar
crimes in bihar
crimes against women
violence against women
Women Rights
sexual crimes
sexual violence
bihar samastipur
bihar police
Nitish Kumar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License