NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 58 फीसदी मतदान, एग्ज़िट पोल में महागठबंधन को बढ़त
चुनाव के तुरंत बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों और चैनलों के आ रहे एग्ज़िट पोल में भी बिहार में महागठबंधन सरकार बनाते दिख रहा है। हालांकि एनडीए भी बहुत पीछे नहीं है। मतगणना मंगलवार, 10 नवंबर को होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Nov 2020
बिहार चुनाव
Image Courtesy: NDTV

बिहार चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सबसे ज़्यादा क़रीब 58 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में महागठबंधन की स्थिति मजबूत समझी जा रही है। चुनाव के तुरंत बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों और चैनलों के आ रहे एग्ज़िट पोल में भी बिहार में महागठबंधन सरकार बनाते दिख रहा है। हालांकि एनडीए भी बहुत पीछे नहीं है। टक्कर अभी भी कांटे की है। ये सिर्फ़ अनुमान हैं। मतगणना मंगलवार, 10 नवंबर को होगी।

उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शाम को 55.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक यह 57.91 फीसदी तक पहुंच गया था। इसके थोड़ा और बढ़ने की संभावना है।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य की 78 सीटों पर चुनाव हुआ। इनमें 13 सीटें सुरक्षित (अनुसूचित जातियों लिए) हैं। इस चरण में 1,204 उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौर के लिए कुल मतदाता 2.35 करोड़ थे, जिनमें 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिलाएं और 894 ‘‘थर्ड जेंडर’’ के मतदाता थे।

राज्य की जिस उत्तर पट्टी में आज वोटिंग हुई वह नेपाल की सीमा से सटी हुई है। यह इलाका पश्चिम में पश्चिम चंपारण और पूरब में कटिहार पूर्णिया और किशनगंज तक पसरा हुआ है। पूरब का इलाका पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा है। इसमें मिथिला और सीमांचल जैसे ऐतिहासिक इलाके समाए हुए हैं।

इसे पढ़ें :बिहार चुनाव का तीसरा और आख़िरी दौर : भारी दिखाई पड़ रहा है महागठबंधन का पलड़ा

अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ था। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीनें लगाई गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

इस दौर में जिन इलाकों में मतदान हुआ, उनमें अररिया में करीब 55, दरभंगा में भी करीब 55, कटिहार में करीब 62, किशनगंज में करीब 62.55, मधेपुरा में 59, मधुबनी में 56.38, मुजफ्फरपुर में 57.57, पश्चिम चंपारण में 56, पूर्णिया में करीब 60, पूर्वी चंपारण में 57, सहरसा में 60.20, समस्तीपुर में 58.15, सीतामढ़ी में 56, सुपैल में 61.19, और वैशाली में करीब 53 फीसदी मतदान हुआ।

इस चरण में एनडीए से जदयू के 37, भाजपा के 35, हिन्दुस्तानी अवाम मेर्चा (सेक्यूलर) और विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP  क्रमश: एक और पांच सीटों पर लड़ रही हैं। महागठबंधन से राजद के 46, कांग्रेस के 25 और वाम दलों से सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)

Bihar Elections
Bihar Polls
Nitish Kumar
Phase 3
mahagathbandhan
left parties
AIMIM
Seemanchal Region

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर


बाकी खबरें

  • Women Hold Up More Than Half the Sky
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    महिलाएँ आधे से ज़्यादा आसमान की मालिक हैं
    19 Oct 2021
    हाल ही में जारी हुए श्रम बल सर्वेक्षण पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 73.2% महिला श्रमिक कृषि क्षेत्र में काम करती हैं; वे किसान हैं, खेत मज़दूर हैं और कारीगर हैं।
  • Vinayak Damodar Savarkar
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बहस: क्या स्वाधीनता संग्राम को गति देने के लिए सावरकर जेल से बाहर आना चाहते थे?
    19 Oct 2021
    बार-बार यह संकेत मिलता है कि क्षमादान हेतु लिखी गई याचिकाओं में जो कुछ सावरकर ने लिखा था वह शायद किसी रणनीति का हिस्सा नहीं था अपितु इन माफ़ीनामों में लिखी बातों पर उन्होंने लगभग अक्षरशः अमल भी किया।
  • Pulses
    शंभूनाथ शुक्ल
    ‘अच्छे दिन’ की तलाश में, थाली से लापता हुई ‘दाल’
    19 Oct 2021
    बारिश के चलते अचानक सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। हर वर्ष जाड़ा शुरू होते ही सब्ज़ियों के दाम गिरने लगते थे किंतु इस वर्ष प्याज़ और टमाटर अस्सी रुपए पार कर गए हैं। खाने के तेल और दालें पहले से ही…
  • migrant worker
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन
    19 Oct 2021
    "अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद घाटी की स्थिति और खराब हुई है। इससे अविश्वास का माहौल कायम हुआ है, इसलिए इन हत्याओं की जिम्मेवारी सीधे केंद्र सरकार की बनती है।”
  • Non local laborers waiting for train inside railwaysation Nowgam
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर में हुई हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल, प्रवासी श्रमिक कर रहे हैं पलायन
    19 Oct 2021
    30 से अधिक हत्याओं की रिपोर्ट के चलते अक्टूबर का महीना सबसे ख़राब गुज़रा है, जिसमें 12 नागरिकों की हत्या शामिल हैं, जिनमें से कम से कम 11 को आतंकवादियों ने क़रीबी टारगेट के तौर पर मारा है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License