NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार चुनाव: वाम दलों ने की अपने उम्मीदवारों की घोषणा
गठबंधन के प्रमुख सहयोगी तीनों वाम दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वाम दलों के उम्मीदवारों की सूची को देखे तो साफ़ दीखता है कि उन्होंने अपने ज़मीन से जुड़े किसान और मज़दूर नेताओ को मैदान में उतरा है। उम्मीद की जा रही है की जल्द ही बाकी सहयोगी कांग्रेस और राजद भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Oct 2020
बिहार चुनाव

बिहार चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन की तस्वीर अब साफ हो गई, जबकि सत्तधारी गठबंधन आज भी गठबंधन के घटक और सीटों की तालमेल उलझा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में कांग्रेस और तीन वाल दलों का महगठबंधन हुआ है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल है। हालांकि विकसशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने फिलहाल खुद को महगठबंधन से बाहर कर लिया है। अब इस गठबंधन के प्रमुख सहयोगी तीनों वाम दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। उम्मीद की जा रही है की जल्द ही बाकी सहयोगी कांग्रेस और राजद भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा।

महागठबंधन की तस्वीर हुई साफ़

बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेताओं ने तीन अक्टूबर को पटना में महागठबंधन की तरफ से प्रेस वार्ता की थी। जिस दौरान आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी और वीआईपी पार्टी के नेता मंच पर मौजूद रहे। महागठबंधन में सबसे ज्यादा 144 सीटें आरजेडी के हिस्से आई हैं। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस 70 सीटें पाने में कामयाब रही, वहीं वाल्मीकि नगर में लोकसभा उपचुनाव की सीट भी कांग्रेस को मिली है। इसके बाद वाम मोर्चे में माले यानी सीपीआई-एमएल को सबसे ज्यादा 19 सीटे मिली हैं। जबकि सीपीआई को 6 औऱ सीपीआई-एम को 4 सीट मिली। वहीं आरजेडी के हिस्से से ही वीआईपी और जेएमएम को सीटें देने का भी ऐलान किया। इसके बाद ही प्रेस वार्ता के बीच ही वीआईपी के नेता मुकेश साहनी ने सीट बंटवारे में धोखे की बात करते हुए खुद को गठबंधन से बाहर करने का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस के नेता अविनाश पांडे ने सभी दलों के साथ आने की तारीफ़ की और इसे मज़बूत गठबंधन बतया। अविनाश पाण्डेय ने घोषणा की कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महगठबंधन चुनाव लड़ेगी।" मतलब तेजस्वी बिहार में महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

इसके बाद तेजस्वी ने ताल ठोकी और कहा कि  “मैं गठबंधन के सभी साथियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे नेतृत्व के लिए चुना। हम ठेठ बिहारी है और हमारा डीएनए भी शुद्ध है, बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बिहारी जान चुके हैं और उन्होंने ठान लिया है कि जिन्होंने 15 साल तक राज्य की ये हालत बना दी, कुर्सी के प्यार में स्टेबल गवर्नमेंट को अनस्टेबल कर दिया। बिहार काम पर विश्वास करता है। बिहार के गौरव के लिए, बिहार को तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए हम बिहार की जनता से मांग करते हैं कि हम लोगों को एक मौका दीजिए हम वो पूरा करेंगे। हम 10 लाख नौकरियां देंगे, ये सरकारी नौकरियां हैं।”

वाम दलों की ओर से कौन और कहां से है उम्मीदवार

तीनो वाम दलों ने अपने अपने कोटे की सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी। सीपीआई और सीआईपी-एम ने अपने सीटों को बढ़ाने की मांग की परन्तु दोनों दल इस संख्या के साथ भी गठबंधन के साथ मज़बूती से चुनाव लड़ने का दावा किया है। आइए एकबार नज़र डालते हैं तीनों दलों के उम्मीदवारों पर

सीपीआई की सूची

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा यानी सीपीआई) ने अपने उम्मीदवार घोषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रिमोट कंट्रोल द्वारा संचालित भाजपा के वर्चस्व वाली एनडीए सरकारों से देश और प्रदेश को मुक्त करने की अपनी घोषित राष्ट्रीय नीति के तहत बिहार विधानसभा के चुनावों में महागठबंधन के साथ वामदलों को एकजुट कर मैदान में उतरने का फैसला किया है ताकि धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक व प्रगतिशील शक्तियों के वोटों का बिखराव न होने पाये।

cpi.jpg

1. बखरी - सूर्यकांत पासवान

2. तेघड़ा - राम रतन सिंह

3. बछवाड़ा - अवधेश कुमार राय

4. हरलाखी - रामनरेश पाण्डेय

5. झंझारपुर - रामनारायण यादव

6. रूपौली - विकास चन्द्र मंडल

सीपीआई-एम उम्मीदवारों की सूची

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (माकपा यानी सीपीआई-एम) ने भी अपने सभी उम्मीदवारों घोषणा के साथ अपने बयान में कहा कि उन्होंने धर्मनिरपेक्ष, जनतांत्रिक एवं वामपंथी दलों के मतों में बिखराव रोकने एवं भाजपा-जद (यू) के साम्प्रदायिक जनविरोधी, जनतंत्र विरोधी गठबंधन को पूरी तरह से पराजित करने के लिये, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सीटों के तालमेल के आधार पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। महागठबंधन के साथ बातचीत के आधार पर तय सी.पी.आई.(एम.) चार विधानसभा क्षेत्रों से अपना उम्मीदवार घोषित करती है। ये विधानसभा क्षेत्र निम्नलिखित हैं-

cpim_0.jpg

1. विभूतिपुर (समस्तीपुर) - अजय कुमार

2. मांझी (सारण) - सत्येन्द्र यादव

3. मटिहानी (बेगूसराय) - राजेन्द्र प्रसाद सिंह

4. पीपरा (पूर्वी चम्पारण) - राजमंगल प्रसाद

भाकपा-माले ने उम्मीदवारों की जारी कर दी लिस्ट

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले यानी सीपीआई-एमएल) ने तीनों निवर्तमान विधायकों समेत खेत मजदूरों, किसानों, स्कीम वर्कर्स व मजदूरों के संघर्ष व शिक्षा अधिकार, रोजगार तथा लोकतांत्रिक अधिकार आंदोलन की अगुआई करनेवाले चर्चित नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही सूची में कई युवा प्रत्याशी-नए चेहरे भी शामिल किए हैं। ऐसा ही एक नाम है आइसा के राष्ट्रीय महासचिव व जेएनयूएसयू के पूर्व महासचिव संदीप सौरभ पालीगंज से उम्मीदवार होंगे और दीघा से स्कीम वर्कर्स की जुझारू नेता शशि यादव चुनाव लड़ेंगी।

cpiml.jpg

पूरी सूची तीनों चरण के साथ निम्नलिखित है -

पहला चरण

1.      पालीगंज- संदीप सौरभ

2.      आरा- कयामुद्दीन अंसारी

3.      अंगिआव- मनोज मंजिल

4.      तरारी- सुदामा प्रसाद

5.      डुमरांव- अजित कुमार सिंह

6.      काराकाट-अरुण सिंह

7.      अरवल- महानंद प्रसाद

8.      घोषी- रामबली सिंह यादव

दूसरा चरण

9.      भोरे- जितेंद्र पासवान

10.  जीरादेई- अमरजीत कुशवाहा

11.  दरौली- सत्यदेव राम

12.  दरौंदा- अमरनाथ यादव

13.  दीघा- शशि यादव

14.  फुलवारी- गोपाल रविदास

तीसरा चरण

15.  सिकटा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

16.  औराई- आफताब आलम

17.  बलरामपुर- महबूब आलम

18.  कल्याणपुर- रंजीत राम

19.  वारिसनगर - फूलबाबू सिंह

तीनों वाम दलों के उम्मीदवारों की सूची को देखे तो साफ़ दीखता है उन्होंने अपने ज़मीन से जुड़े किसान और मज़दूर नेताओ को मैदान में उतरा है। उनका पूरा ज़ोर भी इसबार चुनाव में किसान और मज़दूरों की मांग को उठाना है।

माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाजपा-जदयू के खिलाफ जनता का आक्रोश आज चरम पर है। विगत 15 वर्षों का गुस्सा संचित है जिसकी अभिव्यक्ति चुनाव में होगी। भाजपा-जदयू की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आज बिहार बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया है। शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ मुकम्मल भूमि सुधार लागू करना, खेती की नीलामी व कॉरपोरेटों की गुलामी करने वाले हाल-फिलहाल में पारित किए गए तीनों कानूनों की वापसी, स्कीम वर्करों यथा आंगनबाड़ी-रसोइया-जीविका-आशा कार्यकर्ताओं के प्रति किए गए विश्वासघात, मनरेगा में 200 दिन काम व 500 रु. न्यूनतम मजदूरी, निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक, आरक्षण को खत्म करने की साजिशों पर रोक आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Bihar Elections 2020
left parties
CPI
CPI(M)
CPI(ML)

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

दिल्ली: ''बुलडोज़र राजनीति'' के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे वाम दल और नागरिक समाज

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • KISAN
    भाषा
    नोएडा में सांसद के आवास का घेराव करने के आरोप में करीब 600 किसानों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज
    03 Nov 2021
    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे 81 गांव के किसानों ने मंगलवार शाम को सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने आवास से कुछ दूर पर…
  • By-election results: Himachal gave a big lesson to BJP, a setback in Bengal too
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    उपचुनाव परिणाम: हिमाचल ने दिया भाजपा को बड़ा सबक़, बंगाल में भी झटका
    03 Nov 2021
    राजस्थान और कर्नाटक ने भी भाजपा को चेताया है, जबकि हरियाणा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की जीत किसान आंदोलन की जीत मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने किसानों के मुद्दे पर ही इस्तीफ़ा दिया था।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में क़रीब 12 हज़ार नए मामले सामने आए, 311 मरीज़ों की मौत
    03 Nov 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 11,903 नए मामले दर्ज किए गए है | देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 8 हज़ार 140 हो गयी है।
  • नीतीश सरकार ने एससी-एसटी छात्रवृत्ति फंड का दुरूपयोग कियाः अरूण मिश्रा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश सरकार ने एससी-एसटी छात्रवृत्ति फंड का दुरूपयोग कियाः अरूण मिश्रा
    03 Nov 2021
    समाज के हाशिए पर मौजूद एससी
  • US
    एम.के. भद्रकुमार
    दो क्वाडों की कथा
    03 Nov 2021
    क्वाड-1 और क्वाड-2 दोनों का लक्ष्य चीन है। दोनों की कल्पना 'इच्छुकों के गठबंधन' के रूप में की जाती है। दोनों प्रारूपों में समुद्री शक्ति एक प्रमुख प्रतिमान के रूप में मौजूद है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License