NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
पर्यावरण
भारत
राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर नल जल’ में भारी अनियमितताओं के आरोप
इस संबंध में 373 मुखियाओं के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों के सिलसिले में प्राथिमिकी दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को 45 ठेकेदारों, 62 सुपरवाइजरों सहित 32 पंचायत सचिवों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
मो. इमरान खान
15 Jan 2021
File Photo

  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर नल जल’ में व्याप्त भ्रष्टाचारों के आरोप बिहार में बढ़ते ही जा रहे हैं। एक बार फिर से विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया है और कुछ सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बयान दिए हैं।

ये आरोप सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुछ नेताओं और उनके ‘चहेते ठेकेदारों’ के उपर ऊँगली उठाते हैं, जिन्होंने राज्य भर में पानी की आपूर्ति के लिए पानी की टंकियों के निर्माण कार्य और पाइपलाइन में घटिया माल का इस्तेमाल कर “नोट छापने” का काम किया है।

हर घर नल  योजना के तहत नवनिर्मित “जल-मीनार” (पानी की टंकी) की छत के ढहने का नवीनतम मामला पटना जिले के दुल्हिनबाजार ब्लाक के अंतर्गत काब पंचायत के वार्ड नंबर 5 में प्रकाश में आने से इनमें से कुछ आरोपों को बल मिला है।

उद्घाटन से पहले ही बुधवार के दिन एक पानी की टंकी की छत के ढह जाने से यहाँ के ग्रामीणों के बीच में निराशा देखने को मिली है, क्योंकि उनसे नलों के जरिये पानी की आपूर्ति का वादा किया गया था।

चूँकि यह दुर्घटना पटना के पास दुल्हिनबाजार इलाके में घटी थी, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र शेखर सिंह ने इस निर्माण कार्य और प्रबंधन समिति में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए। इसके साथ ही सिंह ने 15 दिन के भीतर छत के पुनर्निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि नवनिर्मित पानी की टंकियों की छतों में आमतौर पर घटिया गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री को इस्तेमाल में लाये जाने और निर्माण कार्य में की जा रही अनियमितताओं के चलते ये ध्वस्त हो जा रही हैं।

लेकिन यह कोई अकेला मामला नहीं है। इसी प्रकार की घटनाएं कुछ अन्य जगहों से भी देखने में आई हैं। पिछले 14 दिनों में गोपालगंज के फुलवरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले एक गाँव सहित नालंदा में सिलाव ब्लॉक, गया में गुरुआ ब्लॉक और दरभंगा के बहादुरपुर ब्लॉक में भी इसी प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आई हैं, जब टंकी में पानी भरे जाने के बाद नवनिर्मित पानी की टंकियां भरभराकर ढह गई थीं।

योजना में कथित अनियमितताओं की ऐसी कई घटनाएं प्रकाश में आई हैं लेकिन शायद ही इनमें से किसी की रिपोर्ट की गई हो।

विपक्षी दलों के इस महत्वकांक्षी नल-जल योजना में फैले “व्यापक भ्रष्टाचार” के खिलाफ ‘हंगामा मचाने’ और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के रहस्योद्घाटन के बाद जाकर कहीं सरकार को मुखियाओं,  ठेकेदारों, सुपरवाइजरों और पंचायत सचिवों  के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पिछले हफ्ते ही नीतीश कुमार के सहयोगी दल और बथनाहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल कुमार ने हर घर जल योजना को लेकर सवाल खड़े किये थे। उनका कहना था कि नलों में जिस प्रकार की गुणवत्ता वाले जल की आपूर्ति की जा रही थी, उसका उपयोग गाय-भैंसों को नहलाने में किया जा रहा था, क्योंकि कोई भी इसका उपयोग पीने के पानी के तौर पर नहीं कर रहा है। सत्तारूढ़ दल के एक नेता द्वारा इसे सार्वजनिक तौर पर कहा गया था, जो कि मुख्यमंत्री के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी के तौर पर था। लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने इस बयान को नजरअंदाज कर दिया था।

पिछले महीने तक सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं द्वारा विपक्ष द्वारा बार-बार इस मुद्दे पर सवाल खड़े किये जाने के बावजूद, नल जल परियोजना में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया जा रहा था। लेकिन सूचना के अधिकार के तहत आधिकारिक आंकड़े हासिल किये जाने के बाद जब अनियमितताओं की पोल खुली तो सरकार को इसे स्वीकार करना पड़ा है और कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है।

मुख्य सचिव कार्यालय में मौजूद आधिकारिक स्रोतों के अनुसार इस योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं के आरोप में 373 मुखियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को 45 ठेकेदारों, 62 सुपरवाइजरों सहित 32 पंचायत सचिवों  के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी निर्देश दे दिये गए हैं।

इसके साथ ही सरकार ने 13 खंड विकास अधिकारियों और 10 पंचायती राज अधिकारियों से भी इस योजना के क्रियान्वयन के दौरान लापरवाही बरते जाने के आरोपों को लेकर स्पष्टीकरण माँगा है।

पिछले वर्ष राज्य सरकार के खुद के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) की रिपोर्ट ने इस योजना के क्रियान्वयन में मौजूद खामियों को उजागर करने का काम किया था। इस रिपोर्ट को, जिसे 28 जिलाधिकारियों ने प्रस्तुत किया था में पाया गया था कि जिन 2,954 परियोजनाओं की जांच की गई थी, उनमें से 186 अधूरी थीं, जबकि 279 परियोजनाओं पर काम नहीं चल रहा था। इनमें से 1,952 परियोजनाओं का काम सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन विभिन्न पैमाने पर चल रहे 562 परियोजनाओं में मामूली खामियां देखने को मिली थीं, जबकि 189 परियोजनाएं गंभीर खामियों से जूझ रही थीं।

अक्टूबर 2020 में एक अन्य सरकारी रिपोर्ट में परियोजना के “बेहद धीमी रफ्तार” से प्रगति को प्रकाश में लाया गया था, जिसमें ग्रामीण इलाकों में इसके बेहद धीमी गति से प्रवेश की रिपोर्ट की गई थी।

वहीं अक्टूबर 2020 में आयकर विभाग द्वारा छह ठेकेदारों के घरों पर छापा मारा गया था, और जिन दो घरों से 2.28 करोड़ रूपये जब्त किये गए थे उनका संबंध नल-जल योजना से पाया गया था। 


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License