NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप
शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को तीन युवक अपहरण कर गोरखपुर ले गए और एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Nov 2021
stop

नीतीश सरकार एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार बात करती रही है, वहीं दूसरी तरफ गैंगरेप की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिनों पहले छठ पूजा के दौरान बिहार के नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। अब पश्चिम चंपारण में इस तरह की घटना सामने आई है जहां तीन युवक एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे गोरखपुर ले गए और एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने सोमवार को मीडिया से ये जानकारी साझा की।

पीड़िता के पिता द्वारा जिले के गौहाना थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता 7 अक्टूबर को शौच के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी अनिल और उसके दो दोस्त जो तिपहिया वाहन पर थे, उन्होंने लड़की को एक खेत से अगवा कर लिया जब वह घर वापस जा रही थी। इसके बाद वे उसे नरकटियागंज रेलवे स्टेशन ले गए।

जब लड़की इन बदमाशों से बच कर निकल आई तो पीड़िता के पिता ने रविवार को कहा, "नरकटियागंज जाते समय, उन्होंने उसे बेहोश करने के लिए एक दवा का इंजेक्शन लगाया। उसके बाद, वे उसे गोरखपुर ले गए और एक कमरे में कैद कर दिया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। 

पीड़िता के पिता ने कहा कि "जब मेरी बेटी 7 अक्टूबर से घर नहीं लौटी तो हमने स्थानीय पुलिस से तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने को कहा लेकिन उन्होंने इसे 20 अक्टूबर को दर्ज किया।"

पीड़िता के बयान के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वे हर दिन घंटों पर उसके साथ मारपीट भी करते थे। रविवार को पीड़िता तीनों बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भागने में सफल रही। नरकटियागंज पहुंचने के लिए उसने ट्रेन का किराया देने वाले शख्स की मदद ली।

हालांकि, जब वह नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद तीनों ने उसे इंजेक्शन लगाया और बेहोशी की हालत में उसे घर के पीछे एक गली में छोड़ दिया।

पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज रेंज के एसडीपीओ कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया, "हमने पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

ज्ञात हो कि छठ पूजा के दौरान 9 नवंबर को नालंदा में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले अक्टूबर की 16 तारीख को औरंगाबाद में बीए फाइनल की 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। छात्रा शाम के समय पास ही रहने वाली एक सहेली के घर जा रही थी तभी एक बदमाश ने उसे अगवा कर लिया था। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने और उसके अन्य दो साथियों ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा को झाड़ी में फेंककर बदमाश फरार हो गए थे।

उधर बेगूसराय में 11 अक्टूबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। नवरात्र के दौरान कुछ दरिंदों ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का ना सिर्फ अपहरण किया था बल्कि दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश उसे सुबह में सुनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए थे।

4 अक्टूबर को पटना में ही एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। पटना के फतुहा इलाके में चार दरिंदों ने 30 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद 3 अक्टूबर की शाम को उसे एनएच-30 के पास पानी के गड्ढे में फेंक दिया और भाग गए।

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा था कि आरोपियों ने उसे रविवार तक बंधक बनाकर रखा और एक-एक कर उसके साथ रेप करते रहे। पुलिस के मुताबिक महिला नियमित रूप से अपनी नौकरी के लिए बिहार शरीफ से पटना साहिब आती थी। 3 अक्टूबर को वह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में आई और पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी।

पीड़िता के अनुसार पटना साहिब स्टेशन एक ऑटो से वो फतुहा पहुंची थी। वहां से आगे जाने के लिए दूसरी गाड़ी न मिलने के चलते वह पैदल जाने लगी थी। इसी बीच कुछ गुंडों ने उसे सड़क पर अकेले चलते हुए देखा और उसे जबरदस्ती एक ऑटो में बिठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

वहीं बिहार की राजधानी पटना 26 सितंबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। बिहार की राजधानी पटना में इस रात एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। ये वारदात बेऊर थाना इलाके में उस समय अंजाम दी गई थी जब महिला घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

19 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर-512 में कोलकाता की एक महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपनी अस्मत बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन होटल में हो रही तीन बड़ी शादियों में बज रहे डीजे के शोर में उसकी आवाज दब गई थी। दरिंदगी के बाद आरोपियों ने बार बार मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में वर्ष 2020 में रेप के प्रतिदिन औसतन करीब 77 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल दुष्कर्म के कुल 28,046 मामले दर्ज किए गए। देश में इसके सबसे अधिक मामले राजस्थान में दर्ज किए गए जबकि यूपी दूसरे नंबर पर रहा।

Bihar
rape case
Nitish Kumar
bihar police
crimes against women
Women Rights
Women safety and security

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License