NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार के मंत्री शराब कारोबार में लिप्त, नीतीश असहाय: तेजस्वी
"जिस राज्य में शराबबंदी लागू है वहां के मंत्री के परिसर से शराब की बोतलों की बरामदगी के मुद्दे पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।"
भाषा
11 Mar 2021
तेजस्वी

पटना:   राजद नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार में नीतीश सरकार पर सीधा हमला किया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार में भाजपा के एक मंत्री अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं जबकि 'कमजोर एवं लाचार' नजर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।

इससे पहले बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार के मुजफ्फरपुर परिसर में शराब की कई बोतलें और कार्टन बरामद होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों सदन के सदस्यों और राज्य के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि वास्तविकता क्या है।

उन्होंने कहा था कि जिस राज्य में शराबबंदी लागू है वहां के मंत्री के परिसर से शराब की बोतलों की बरामदगी के मुद्दे पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए।

पटना में प्रेसवार्ता के दौरान कुछ कागजात दिखाते हुए तेजस्वी ने कहा, ' यह अर्जुन मेमोरियल स्कूल से संबंधित दस्ताावेज एवं प्राथमिकी की कुछ प्रतियां हैं जिसके संस्थापक मंत्री हैं जबकि उनके भाई इस स्कूल के व्यवस्थापक हैं। कोई भी चाहे तो जा कर इनकी प्रमाणिकता की जांच कर सकता है।'

पिछले साल नवंबर में मुजफ्फरपुर में इस स्कूल से शराब बरामद की गई थी। राम सूरत राय जिले की औराई सीट से विधायक हैं।

राजद नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि ऐसा जान पड़ता है कि जब भी 'हम उनकी सरकार की किसी गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हैं तो वह बेखबर नजर आते हैं।'

जदयू नेता मेवा लाल चौधरी के मामले का हवाला देते हुए तेजस्वी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ' मुख्यमंत्री किस तरह अपने मंत्रिमंडल में दागी लोगों को जगह देकर चिंता मुक्त हो जाते हैं। जबकि, अखबार इस मामले को लगातार उठा रहे हैं। हमारे द्वारा इस मामले को जोर-शोर से उठाने तक उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया।'

मेवा लाल चौधरी को गत नवंबर में शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही उस समय इसे छोड़ना पड़ गया था, जब उनका नाम एक कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित घोटाले में सामने आया।

सदन में आरोपों के बाद राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने बुधवार को आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा था कि वह न तो कोई स्कूल चलाते हैं और न ही उनके स्वामित्व वाली जमीन के टुकड़े या जमीन से कोई शराब जब्ती की गई है।

उन्होंने ने कहा था ,‘‘मैं न केवल राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दूंगा बल्कि दोषी पाए जाने पर राजनीतिक जीवन भी छोड़ दूंगा।’’

तेजस्वी ने कहा, ‘‘ जिस समय हम सदन मे यह मुद्दा उठा रहे थे, उस समय वह कहां थे? अब हम आरोप लगा रहे हैं कि वह स्कूल संचालन में पूरी तरह शामिल हैं, जहां से शराब जब्त की गई थी।’’

Bihar
Illegal liquor
Nitish Kumar
Tejashwi Yadav

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • population
    डॉ. राजू पाण्डेय
    जनसंख्या पर हो रही बहस के निहितार्थ
    04 Aug 2021
    कट्टरपंथी शक्तियां पिछले कुछ वर्षों से सुनियोजित रूप से जनसंख्या विषयक भ्रम फैलाती रही हैं। इन भ्रमों का निवारण करने के लिए हमें कुछ तथ्यों का ज्ञान होना चाहिए। तभी हम इस विषय को समझ और समझा सकेंगे।
  • डर से यूपी चुनाव जीतेगी BJP ?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    डर से यूपी चुनाव जीतेगी BJP ?
    04 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश के चुनाव कुछ महीनों में है। मगर मीडिया के ज़रिए, समाज मे साम्प्रदायिक ज़हर फैलाने का काम शुरू हो गया है। अभिसार शर्मा आज सवाल कर रहे हैं के क्या भाजपा सिर्फ डर की राजनीति जानती है ?
  • 9 साल की दलित बेटी को इंसाफ कौन दिलाएगा ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    9 साल की दलित बेटी को इंसाफ कौन दिलाएगा ?
    04 Aug 2021
    अभिसार शर्मा आज बोल के लब आज़ाद हैं तेरे में सवाल उठा रहे हैं के आखिर समाज इस मुद्दे पर चुप क्यों ? क्या निर्भया कांड की तरह समाज को आरोपियों के जघन्य अपराध पर सवाल नहीं करने चाहिए? आखिर भाजपा सरकार…
  • universities
    सोनिया यादव
    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अध्यापक नहीं होंगे तो पढ़ाई कहां से होगी?
    04 Aug 2021
    बीते तीन-चार सालों का आंकड़ा देखें तो केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब साढ़े पांच से छह हजार पद लगातार खाली पड़े हैं। सरकार हर साल इसे जल्दी से जल्दी भरने की बातें तो करती है लेकिन जमीनी हक़ीकत…
  • पीपल्स डिस्पैच
    रामल्ला में पीए सुरक्षा बलों द्वारा एक्टिविस्ट निज़ार की 40 दिन पहले कर दी थी हत्या, फ़िलिस्तीनियों का प्रदर्शन
    04 Aug 2021
    प्रदर्शनकारियों ने बनात के लिए न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की और पीए के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से इस्तीफा देने और पीए को भंग करने की भी मांग की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License