NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
विज्ञान
भारत
ब्लैक फंगस पंजाब और हरियाणा के लिए चुनौती बनती जा रही है
गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार गुरुग्राम से अब तक नासिका मार्ग और चेहरे की हड्डियों पर असर डालने वाले फंफूदी संबंधी संक्रमण के लगभग 70 मामले प्रकाश में आये हैं।
सागरिका किस्सू
19 May 2021
Corona

अभी जबकि हरियाणा और पंजाब कोविड-19 महामारी की बेहद खतरनाक दूसरी लहर से जूझ रहे हैं, एक फंगल संक्रमण जिसे आम तौर पर ब्लैक फंगस कहा जाता है, एक नई चुनौती के तौर पर उभरा है। इसमें कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों को कथित तौर पर ब्लैक फंगस या म्युकोरमाइकोसिस से पीड़ित पाया जा रहा है।

सोमवार 17 मई को,एक आपातकालीन बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी पुष्टि की कि हरियाणा में अब तक 100 से अधिक ब्लैक फंगस के मामले दर्ज किये गए हैं। पीजीआई, रोहतक में करीब 27 मरीजों का फंगल इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। अब जैसे-जैसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, अस्पतालों में संक्रमण का इलाज करने के लिए एंटी-फंगल दवा की कमी के बारे में पता चल रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों के लिए दवाओं के आवंटन के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। 

सरकार ने इसे अधिसूचित रोग भी घोषित कर दिया है।

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार, गुरुग्राम से अभी तक तकरीबन 70 फंगल इन्फेक्शन के मामले प्रकाश में आ चुके हैं।

दवा की कमी पर बोलते हुए यादव ने कहा “हाँ, यह सच है कि हम अम्फोटेरिसिन बी नामक एंटी-फंगल दवा की कमी से जूझ रहे हैं। इसके लिए एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो इस कमी को दूर करने के प्रति जवाबदेह है।”

दवा की किल्लत के बीच एक तरकीब का पालन किया जा रहा है जिसके तहत चार डॉक्टरों को लेकर एक कमेटी गठित की गई है, जिनके द्वारा इंजेक्शन जारी करने से पहले प्रत्येक मामले की जांच का काम करना होगा। अस्पतालों को दवा की जरूरत को साबित करने के लिए मरीजों के विवरण के साथ उनकी टेस्ट रिपोर्ट्स को साझा करना होगा।

सरकारी अस्पतालों में यह दवा मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। हालांकि निजी अस्पतालों को इसके लिए स्वास्थ्य कमेटी के पास धनराशि जमा करानी होगी।

हरियाणा के सिरसा जिले में इस बीच ब्लैक फंगस के 10 मामले दर्ज किये गए हैं, जबकि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 17 मई को इस बीमारी के कारण दो मौतों की पुष्टि की गई थी।

इस बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में फंगस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चार अस्पतालों को नामित किया है। एक संवावदाता सम्मेलन के दौरान खट्टर ने कहा “इनमें से कुछ मरीजों का उपचार घर पर और कुछ का अस्पतालों में चल रहा है। हमने चार मेडिकल कालेजों की पहचान की है जहाँ पर योग्य चिकित्सक मौजूद हैं, और ऐसे मरीजों की जब सर्जरी करने की आवश्यकता पड़ेगी तो यह सुविधा भी वहां पर मौजूद होगी। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होंगे, अगर सर्जरी की जरूरत पड़ेगी तो उसे वहां पर किया जा सकेगा, और यदि संक्रमण का उपचार दवा से किया जा सकता तो उसे किया जायेगा।”

जिन मेडिकल कॉलेजों की पहचान की गई है उनमें गुड़गांव में एसजीटी मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, रोहतक में पीजीआईएमएस और करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज हैं।

जबकि पंजाब में अभी तक ब्लैक फंगस के मात्र दो मामले ही प्रकाश में आये हैं, लेकिन सरकार को आने वाले दिनों में और ज्यादा मामलों का अंदेशा है। इस संबंध में एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में फंगल रोग का उपचार करने के लिए दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

न्यूज़क्लिक के साथ अपनी बातचीत के दौरान कोविड-19 नोडल अधिकारी, डॉ. राजेश भाष्कर का कहना था “हमने अभी सिर्फ दो मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले को दर्ज किये हैं। जो लोग कोविड-19 से उबर कर बाहर आ रहे हैं, उन मरीजों में हम इस फंगस को होते देख रहे हैं।

भास्कर इस बीमारी की वजह कोविड-19 के उपचार के दौरान स्टेरॉयड की उच्च मात्रा में इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हैं। उनके अनुसार “इससे पहले भी जिन मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा जाता था और उनपर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता था, उनमें फंगस से संक्रमण के लक्षण देखने को मिलते थे। लेकिन अब ये मामले कोविड-19 के मरीजों के बीच में बढ़ रहे हैं, क्योंकि स्टेरॉयड के आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल के कारण मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता दमित हो जाती है और ब्लड शुगर बढ़ने लगता है।”

ब्लैक फंगस कथित तौर पर नाक की ग्रंथि पर हमला करता है और चारों तरफ फ़ैल जाता है, जिससे चेहरे की हड्डियों और आँखों को नुकसान पहुंचाते हुए यह मष्तिष्क तक पहुँच जाता है।

(हरियाणा से राहुल चौहान द्वारा दी गई जानकारी के साथ)

Coronavirus
COVID-19
Haryana

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License