NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पांच दशक जेल में रहने के बाद ब्लैक पैंथर के कार्यकर्ता के पैरोल पर रिहा होने की उम्मीद
साल 1993 से जलील मुंतक़ीम पैरोल के पात्र थे लेकिन उनके अनुरोधों को न्यूयॉर्क पैरोल बोर्ड द्वारा 11 बार ख़ारिज किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
28 Sep 2020
Jalil Muntaqim

पूर्व ब्लैक पैंथर और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता 68 वर्षीय जलील अब्दुल मुंतकीम 49 साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद रिहा होंगे। एंथनी बॉटम के रूप में पहचाने जाने वाले मुंतकीम को न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग के दो अधिकारियों की हत्याओं के लिए पहली बार 19 साल की उम्र में क़ैद किया गया था। COVID-19 के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 20 अक्टूबर से पहले पैरोल पर रिहा करने के लिए न्यूयॉर्क पैरोल बोर्ड ने 22 सितंबर को आदेश पारित किया। ये आदेश 24 सितंबर गुरुवार को सामने आया था।

भले ही वह साल 1993 से आजीवन कारावास की सजा के मामले पैरोल के योग्य रहे लेकिन मुंतकिम को 11 बार पहले ही उनके पैरोल अनुरोध को नकार दिया गया था। 1960 और 1970 के दशक में नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ताओं पर सरकार और संघीय खुफिया प्रायोजित कार्रवाई के बाद मुंतकीम दशकों से जेलों में बंद दर्जनों ब्लैक पैंथर्स और अन्य कट्टरपंथी आतंकवादियों में से एक थे।

जेल में बंद होने से पहले मुंतकीम ने किशोरावस्था में ही नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल (एनएएसीपी) के साथ मिलकर नागरिक अधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम किया और सैन फ्रांसिस्को में ब्लैक स्टूडेंट यूनियन के प्रमुख आयोजकों में से एक थे।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से प्रेरित होकर वह 18 साल की उम्र में ब्लैक पैंथर्स पार्टी (बीपीपी) में शामिल हो गए। एनवाईपीडी अधिकारी वेवरली जोन्स और जोसेफ ए. पियाजेंटिनी की हत्या के मामले में अगस्त 1971 में 19 साल की उम्र में मुंतकिम को और उनके साथी हरमन बेल को गिरफ्तार कर लिया गया। ये हत्या कथित तौर पर जेल में बंद नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता जॉर्ज जैक्सन की हिरासत में हत्या को लेकर की गई।

मुंतकिम और बेल दोनों को 1974 में हत्या के आरोपों का दोषी पाया गया और उन्हें 1993 में 22 साल की सजा मिली। फिर भी इस सज़ा ने उन्हें पैरोल लेने का पात्र बना दिया लेकिन उन्हें बार-बार नकार दिया गया। बेल की साल 2006 में न्यूयॉर्क की जेल में कैंसर से मौत हो गई।

न्यूयॉर्क में अधिक सुरक्षा वाले सुलिवन परिसर में आजीवन क़ैद की सजा काटते हुए मुतंकिम ने जेल के क़ैदियों के बीच अपने नागरिक अधिकारों का कार्य जारी रखा। उन्होंने साल 1976 में नेशनल प्रिजनर्स कैम्पेन का गठन किया और संयुक्त राष्ट्र को कई राजनीतिक क़ैदियों के बारे में जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें से कई तो बीपीपी के उनके साथी थे।

मुंतकीम ने 11 वीं पैरोल की सुनवाई के बाद जून में अपने पैरोल को हासिल करने में सफलता पाई थी। लेकिन पैरोल आदेश को अंततः अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स द्वारा न्यूयॉर्क शहर के पुलिस बेनेवोल्ट एसोसिएशन (पीबीए) के इशारे पर हस्तक्षेप करने के बाद रद्द कर दिया गया। पीबीए ने वर्षों से इनकी रिहाई का विरोध किया है।

Jalil Muntaqim
Anthony Bottom
Black Panther worker
NAACP
COVID-19
Martin luther king jr

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • आख़िर किसके अधिकारों की चिंता कर रहा है मानवाधिकार आयोग!
    श्याम मीरा सिंह
    आख़िर किसके अधिकारों की चिंता कर रहा है मानवाधिकार आयोग!
    14 Sep 2021
    मानवाधिकार आयोग का पत्र पढ़कर ऐसे लग रहा है जैसे मोदी जी का अगला भाषण लीक हो गया हो. और मोदी जी मन ही मन कह रहे हों ''बोल वे रहे हैं, शब्द हमारे हैं''
  • 100 किलोमीटर दूर दम तोड़ते बच्चों को भी याद कर लेते?
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 किलोमीटर दूर दम तोड़ते बच्चों को भी याद कर लेते?
    14 Sep 2021
    मोदी आज अलीगढ़ में थे। और आज वहां स्वर्गीय जाट नेता राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का उद्घाटन करके उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनावों का शंखनाद कर दिया। अभिसार शर्मा आज बता रहे हैं…
  • दिल्ली: आशा कार्यकर्ताओं का ‘पोस्टकार्ड अभियान’, प्रधानमंत्री को भेजेंगी मांगें
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: आशा कार्यकर्ताओं का ‘पोस्टकार्ड अभियान’, प्रधानमंत्री को भेजेंगी मांगें
    14 Sep 2021
    दिल्ली में कार्यरत आशाओं ने ‘चुप्पी तोड़ो पोस्टकार्ड अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कार्यरत आशाकर्मी, अपनी मांगों को पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा…
  • 50 तरह के कैंसरों का शुरुआत में ही पता लगाने वाले परीक्षण की ब्रिटेन में हुई शुरुआत
    अदिति खन्ना
    50 तरह के कैंसरों का शुरुआत में ही पता लगाने वाले परीक्षण की ब्रिटेन में हुई शुरुआत
    14 Sep 2021
    ब्रिटेन के एनएचएस ने 50 प्रकार के कैंसरों का आरंभिक चरण में ही पता लगाने के लिए ‘त्वरित एवं सरल’ रक्त परीक्षण की शुरुआत कर दी है। एनएचएस का कहना है कि नया परीक्षण एक सामान्य रक्त परीक्षण है। यह उन…
  • फ़ेक न्यूज़ आपको कैसे काबू कर लेती है?
    राज कुमार
    फ़ेक न्यूज़ आपको कैसे काबू कर लेती है?
    14 Sep 2021
    ग़लत सूचना, मतलब ग़लत निर्णय और ग़लत प्रतिक्रिया। ग़लत सूचना मात्र आपके लिए और आपके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि देश और लोकतंत्र के लिए भी ख़तरा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License