NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गयी
टिकैत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस इसके लिये जिम्मेदार है और राज्य सरकार की मिलीभगत से यह हुआ है।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 May 2022
rakesh tikait

बेंगलुरु : यहां स्थित गांधी भवन में किसान संगठनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को शरारती तत्वों ने किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी।

घटना के कुछ ही देर बाद आयोजकों और शरारती तत्वों के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सी से हमला किया।

#WATCH Black ink thrown at Bhartiya Kisan Union leader Rakesh Tikait at an event in Bengaluru, Karnataka pic.twitter.com/HCmXGU7XtT

— ANI (@ANI) May 30, 2022

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुये टिकैत ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की मिलीभगत से उनके ऊपर स्याही फेंकी गयी।

टिकैत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस इसके लिये जिम्मेदार है और राज्य सरकार की मिलीभगत से यह हुआ है।’’

किसान नेता की पगड़ी, चेहरे, कुर्ता और हरे शॉल तथा गर्दन के आस-पास काली स्याही का दाग पड़ गया।

किसान एकता मोर्चा ने ट्विटर पर दिए अपने बयान में कहा है, "हम कर्नाटक में राकेश टिकैत पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे हमले हमारे हौसले तोड़ने के लिए किए जा रहे हैं। कुछ लोग #FarmersProtest में किसानों की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिसका हम विरोध करते हैं।"

We strongly condemn the cowardly attack on Rakesh Tikait in Karnataka. Such attacks are happening only to break our spirits. Some people are not able to digest the victory of farmers in the #FarmersProtest. The self-esteem of farmers is being hurt, against which we shall protest.

— Kisan Ekta Morcha (@Kisanektamorcha) May 30, 2022

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

rakesh tikait
Attack on Rakesh Tikait

Related Stories


बाकी खबरें

  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License