NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बोलीविया : ईवो मोरालेस ने नागरिक-सैन्य तख़्तापलट के बाद हुए नुक़सान की निंदा की
पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कहा कि बोलीविया में "फ़ासीवाद और नस्लवाद फिर से पनप रहा है।" उन्होंने कहा कि "सत्तासीन सरकार असमानता को बढ़ावा दे रही है।"
पीपल्स डिस्पैच
11 May 2020
ईवो मोरालेस

लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित मूवमेंट टुवार्डस सोशलिज्म (एमएएस) पार्टी के बोलीवियाई राष्ट्रपति ईवो मोरालेस ख़िलाफ़ नागरिक-सैन्य तख्तापलट और अति दक्षिणपंथी जीनाइन अनेज के नेतृत्व में सरकार की स्थापना को 10मई को छह महीने हो गए।

छह महीने गुज़रने पर राजनीतिक शरणार्थी के रूप में अर्जेंटीना में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ने तख्तापलट करने वाली सरकार के शासन में देश को हुए नुकसान की निंदा की। कई ट्वीट के ज़रिए मोरालेस ने इसकी जनविरोधी, फासीवादी, नवउदारवादी और जातिवादी प्रवृत्तियों के लिए सत्तासीन सरकार की आलोचना की।

एक ट्वीट में मोरालेस लिखा, "तख्तापलट के छह महीने बाद बोलीविया न केवल पंगु हो गया है बल्कि अधिक बेरोज़गारी, ग़रीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन और उल्लंघन के साथ नव उदार काल में वापस जाते हुए पीछे की तरफ जा रहा है। फासीवाद और नस्लवाद फिर से पनप रहा है।"

एक अन्य ट्वीट में नेता ने "नरसंहार, उत्पीड़न, कारावास,सरकारी कंपनियों के बर्बाद होने और महामारी से निपटने में असमर्थता" के लिए तख्तापलट सरकार की निंदा की और ज़ोर देकर कहा कि "केवल लोग ही लोगों को बचाते हैं, हम लोकतंत्र को फिर से हासिल करेंगे।"

मोरालेस ने अंतरिम सरकार के नवउदारवादी सरोकार को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "एक'संक्रमणकालीन' सरकार को चुनावों कराने के लिए बनाया जाता है, न कि ग़ैर क़ानूनी फैसला करने के लिए जो हमारे भविष्य को संकट में डालता है जैसे कि मानव उपभोग के लिए जीएमओ, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण, आर्थिक मॉडल में बदलाव, बड़े उद्यमी के पक्ष में भूमि व्युत्क्रमण और खनन में रियायतें।"

तख्तापलट होने के बाद देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति संकटपूर्ण रही है। संयुक्त राज्य सरकार और अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) द्वारा समर्थित तख्तापलट सरकार की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और संस्थाओं ने मानवाधिकारों के उल्लंघन, क्रूर सैन्य और पुलिस दमन, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं और उनके परिवारों का जातिवादी,पितृसत्तात्मक और चयनात्मक उत्पीड़न और मीडिया सेंसरशिप की निंदा की है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

bolivia
Evo Morales
MAS
Movement Towards Socialism
OAS

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

"यह हमारे अमेरिका का वक़्त है" : एएलबीए अर्जेंटीना में करेगा तीसरी महाद्वीपीय बैठक

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की

बोलिविया में तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए जीनिन अनेज गिरफ़्तार

साकाबा नरसंहार के एक साल बाद बोलीविया ने पीड़ितों को याद किया और न्याय की मांग की

बोलिवियाई लोगों ने एक विशाल रैली में ईवो मोरालेस का स्वागत किया


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License