NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’
एपी
01 Mar 2022
ukraine

लंदन: ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करने के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नेटो) के आह्वान को फिर से खारिज कर दिया और कहा कि इससे गठबंधन रूसी बलों के साथ सीधे संघर्ष की स्थिति में आ जाएगा, तो युद्ध और बढ़ने का खतरा होगा।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने मंगलवार को ‘स्काई न्यूज’ से कहा कि ब्रिटेन अन्य देशों के साथ मिलकर प्रतिबंध कड़े करके और संघर्ष के दौरान हुए युद्ध अपराधों की जांच करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपना रुख बदलने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’

उल्लेखनीय के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नेटो से अनुरोध किया था कि वह रूसी विमानों, हेलीकॉप्टर एवं मिसाइल के लिए उसके हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करे।

अंकारा-- तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बेलारूस-यूक्रेन सीमा पर यूक्रेन और रूस के बीच जारी बातचीत पर चर्चा की। तुकी के राष्ट्रपति के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने रूसी हमले को समाप्त करने के लक्ष्य से वार्ता करने के लिए सोमवार को मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान वार्ता जारी रखने को लेकर समझौता किया गया।

तुर्की यूक्रेन और रूस के साथ अपने संबंधों में संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहा है। एर्दोआन ने कहा कि तुर्की मॉस्को या कीव के साथ अपने निकट संबंधों को खराब नहीं होने देगा।

कीव--रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फिर से भीषण गोलाबारी की है। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की। सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं।

इससे पहले, उन्होंने बताया कि सोमवार को खारकीव में हुई गोलाबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना 14 लाख की आबादी वाले इस शहर में आगे बढ़ने की रूस की कोशिशों को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

यूक्रेनी सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खारकीव में सोवियत काल की एक ऊंची प्रशासनिक इमारत में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे उसके पास खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस विस्फोट से इमारत की खिड़कियां टूट गईं।

Russia
ukraine
britain

Related Stories

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • टीका
    प्रबीर पुरकायस्थ
    टीका रंगभेद के बाद अब टीका नवउपनिवेशवाद?
    21 Jun 2021
    कोविड-19 के ख़िलाफ़ दुनिया के टीकाकरण का तक़ाज़ा है कि टीकों के उत्पादन को दुनिया भर में फैला दिया जाए। मिसाल के तौर पर अफ्रीका, जिसकी आबादी 130 करोड़ की है, अपनी ज़रूरत के 99 फीसद टीकों का आयात करता…
  • सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
    कृष्णन अग्रवाल
    सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: क्या मौजूदा हुकूमत दिल्ली के क्रूर इतिहास से बच पाएगी?
    21 Jun 2021
    पहले भी कई महान राजधानी शहर बनाए गए हैं, मगर स्मारकीय वास्तुकला के माध्यम से किसी भी  हुकूमत द्वारा सत्ता का प्रदर्शन शहर के इतिहास में लंबे समय तक नहीं टिक पाया है।
  • UAPA क्या अपनी तरह का पहला कानून है?
    न्यूज़क्लिक टीम
    UAPA क्या अपनी तरह का पहला कानून है?
    20 Jun 2021
    क्या Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) नज़रबंदी या preventive detention से जुड़ा पहला कानून है? इतिहास के पन्ने के इस अंक में लेखक और वरिष्ठ पत्रकार निलांजन मुखोपाध्याय UAPA कानून और उससे…
  • शिफ्टिंग हालो, चित्रकार-अनुपम सूद,  रंगीन अम्लांकन, 1980 , 52 × 67 सेमी., साभार: समकालीन कला, ललित कला अकादमी की पत्रिका, नवम्बर 1985 अंक
    डॉ. मंजु प्रसाद
    आर्ट गैलरी : देश की प्रमुख महिला छापा चित्रकार अनुपम सूद
    20 Jun 2021
    अनुपम सूद के चित्र आकृति मूलक हैं। उनके चित्रों में कुछ उदासी और बेचैनी लिए हुए मानवाकृतियां खामोशी और मौन प्रतिक्रिया से ही अव्यक्त को व्यक्त कर देती हैं।
  • बारिश के पानी से मोदी का बनारस बेहाल
    विजय विनीत
    बारिश के पानी से मोदी का बनारस बेहाल
    20 Jun 2021
    अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद पुराने मर्ज़ का इलाज नहीं कर पाए काशी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License