NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 के हालात की वजह से ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया
‘‘कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से यह निर्णय किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आयेंगे।’’
भाषा
19 Apr 2021
 कोविड-19 के हालात की वजह से ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया
फोटो साभार: ट्विटर


नयी दिल्ली/लंदन, : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आयेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह फैसला दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से यह निर्णय किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आयेंगे।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में डिजिटल बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिये योजनाएं पेश की जायेंगी।

लंदन में डाउनिंग स्ट्रीट ने भी सोमवार को जानकारी दी कि जॉनसन का दौरा रद्द कर दिया गया है।

हालांकि, जॉनसन भविष्य की ब्रिटेन-भारत साझेदारी के लिए अपनी योजनाओं की शुरुआत के लिहाज से इस महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। उनकी आमने-सामने मुलाकात इस साल के आखिर में होने की संभावना है।

डाउनिंग स्ट्रीट ने ब्रिटिश और भारतीय सरकारों की ओर से एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के मौजूदा हालात की वजह से प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह भारत यात्रा नहीं कर सकेंगे।’’

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य की साझेदारी के लिहाज से अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर सहमति बनाने और उन्हें शुरू करने के लिए इस महीने के आखिर में बातचीत करेंगे।’’

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच जॉनसन पर अपनी यात्रा को रद्द करने का दबाव था। इस सप्ताहांत में ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने उनसे आग्रह किया था कि वह यात्रा स्थगित करें और जूम से डिजिटल तरीके से चर्चा करें।

इससे पहले इस यात्रा को छोटा करके एक दिन करने की घोषणा की गयी थी।

दोनों पक्षों को व्यापार, निवेश और जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्रवाई के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के संबंधों में नयी ऊर्जा का संचार करने के लिहाज से ‘रोडमैप 2030’ पर सहमति बनानी है। अब इस बारे में इस महीने के आखिर में डिजिटल तरीके से प्रक्रिया को संपन्न किया जा सकता है।

इससे पहले जनवरी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी जॉनसन की यात्रा रद्द कर दी गयी थी।
 

British Prime Minister
India
COVID-19
Boris Johnson

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • केशव मौर्य
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर फ़र्ज़ी डिग्री का आरोप कितना चिंताजनक है?
    12 Aug 2021
    भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर त्रिपाठी ने एक याचिका दाखिल कर डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पांच अलग-अलग चुनावों में फर्जी डिग्री के इस्तेमाल के आरोप…
  • हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन स्थल से चार और शव बरामद, मृतक संख्या 14 हुई
    भाषा
    हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन स्थल से चार और शव बरामद, मृतक संख्या 14 हुई
    12 Aug 2021
    किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि  अभी तक 14 शव बरामद हो चुके हैं। बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।…
  • यूपी: दक्षिणपंथी संगठन क्रांति सेना ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाने का विरोध किया
    सबरंग इंडिया
    यूपी: दक्षिणपंथी संगठन क्रांति सेना ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाने का विरोध किया
    12 Aug 2021
    चरमपंथी दक्षिणपंथी संगठन, क्रांति सेना के अज्ञात गुंडों ने मुजफ्फरनगर में कथित तौर पर एक "चेकिंग ड्राइव" चलाया और लोगों से कहा कि मुस्लिम युवक मेहंदी लगाते समय हिंदू महिलाओं को गुमराह कर उनका फोन…
  • दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी ढेर
    भाषा
    दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी ढेर
    12 Aug 2021
    पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी का निवासी खान पूर्व में सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा था और वजीरपुर औद्योगिक इलाके का रहनेवाला रहमान पांच आपराधिक मामलों में शामिल था।
  • तीनों कृषि कानूनों के विरुद्ध मार्च निकालते पूर्वांचल के किसान
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में पहुंची किसान आंदोलन की आवाज़ें, सरकार में घबराहट 
    12 Aug 2021
    किसान आंदोलनों की धमक से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खासी बेचैन है। पूर्वांचल के उन किसानों के मन में भी अब खदबदाहट होने लगी है जो राजनीतिक चौहद्दी के बाड़े में बंधकर मूक दर्शको की तरह सिर्फ तमाशा देख…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License