NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटिश अदालत ने अमेरिका को असांजे के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने की अनुमति दी
लंदन के उच्च न्यायालय के फ़ैसले से विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की बेलमार्श जेल में बिना किसी आरोप के क़ैद रहने की अवधि बढ़ जाएगी।
पीपल्स डिस्पैच
09 Jul 2021
ब्रिटिश अदालत ने अमेरिका को असांजे के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने की अनुमति दी

ब्रिटेन की एक अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका की अपील को स्वीकार कर लिया है। लंदन में उच्च न्यायालय ने अमेरिका को "सीमित आधार" पर प्रत्यर्पण को लेकर निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी। ये अपील वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक न्यायाधीश द्वारा जनवरी में दिए गए फैसले के खिलाफ होगी जिसमें असांजे के प्रत्यर्पण को उनके बिगड़ते सेहत के आधार पर खारिज कर दिया गया था।

अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले अभियोजकों ने न्यायाधीश वैनेसा बैरेस्टटर के फैसले को चुनौती देते हुए दावा किया कि न्यायाधीश ने यह निर्धारित करने में गलती की कि असांजे के प्रत्यर्पण के मामले में "दमनकारी स्थितियां" क्या हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायाधीश ने कठोर जेल स्थितियों के बारे में अपनी चिंताओं पर अमेरिकी सरकार को "आश्वासन" देने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया।

असांजे की रक्षा टीम ने इन दावों का विरोध करते हुए कहा कि अभियोजकों और अमेरिका के पास "प्रत्यर्पण की सुनवाई को लेकर इस तरह का आश्वासन देने का अवसर" था, लेकिन ऐसा नहीं किया।

अभियोजकों ने गवाह, मनोचिकित्सक माइकल कोपेलमैन द्वारा प्रस्तुत विशेषज्ञ गवाह की गवाही को भी चुनौती दी जिसका आकलन है कि प्रत्यर्पण होने पर असांजे के आत्महत्या का खतरा है जो आदेश में अहम था। बचाव पक्ष ने कहा कि यह तर्क बचाव और अभियोजन पक्ष दोनों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर "प्राथमिक निर्णय निर्माता के अधिकार" पर विचार करने में विफल रहा।

जनवरी महीने में न्यायाधीश बैरेस्टटर ने अमेरिकी सरकार की प्रत्यर्पण याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उसके मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति "ऐसी है कि उसे अमेरिका में प्रत्यर्पित करना अत्याचारपूर्ण होगा।" प्रत्यर्पण के खिलाफ इस फैसले के बावजूद, न्यायाधीश बैरैस्टर ने लंदन के पास बेलमार्श में उच्च सुरक्षा जेल में बिना किसी आरोप के उनकी कैद को भाग जाने के खतरे के आधार पर जारी रखा।

जज बैरेस्टर के फैसले के खिलाफ अपील को मंजूरी देने का निर्णय ऐसे समय में आया है जब असांजे के परिवार और सहयोगियों के साथ सामाजिक संगठनों और प्रेस की स्वतंत्रता की वकालत करने वालों ने बाइडेन प्रशासन को उनके खिलाफ सभी आरोपों को हटाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। अमेरिका वर्तमान में 50 वर्षीय असांजे को 18 आरोपों में जासूसी अधिनियम और कंप्यूटर धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार अधिनियम के तहत आरोपित कर रहा है जिसमें कुल मिलाकर अधिकतम 175 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

britain
Assange
Julian Assange case
America

Related Stories

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License