NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 संकट में बुद्ध का संदेश बहुत महत्व रखता है: गुतारेस  
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने बुद्ध पूर्णिमा के लिए दिए अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का दिया एकजुटता एवं अन्य लोगों की सेवा करने का संदेश पहले से कहीं अधिक महत्व रखता है।
भाषा
06 May 2020
Buddha message COVID19

 

 संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने वेसाक दिवस (बुद्ध पूर्णिमा) के लिए अपने संदेश में कहा कि जब मानवता कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही है, ऐसे में एकजुटता एवं दूसरों की सेवा करने का भगवान बुद्ध का संदेश बहुत मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करके इस घातक वायरस को फैलने से रोक सकते हैं और इससे उबर सकते हैं।

‘वेसाक दिवस’ भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके निर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।

गुतारेस ने इस बार सात मई को मनाए जाने वाले वेसाक दिवस के लिए अपने संदेश में कहा, ‘‘जब हम भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके निर्वाण को याद कर रहे हैं, ऐसे में हम उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकते हैं। मानवता कोविड-19 वैश्विक महामारी से पीड़ित है, ऐसे में हमें एक सूत्र याद आ रहा है: ‘क्योंकि आप सभी मनुष्य बीमार है, इसलिए मैं भी बीमार हूं’।’’

गुतारेस ने कहा कि भगवान बुद्ध का दिया एकजुटता एवं अन्य लोगों की सेवा करने का संदेश पहले से कहीं अधिक महत्व रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल मिलकर ही कोरोना वायरस को रोक सकते हैं और उससे उबर सकते हैं।’’

दुनियाभर में लाखों बौद्ध अनुयायी वेसाक दिवस मनाएंगे, ऐसे में गुतारेस ने सभी देशों से अपील की है कि वे करुणा एवं एकजुटता के साथ दूसरों के लिए काम करके और ‘‘एक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहरा कर’’ भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर अमल करें।

 

 

 

 

 

Buddha's message
COVID-19
Gutarais
UN

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License